एक्सप्लोरर

महिला टी-20 विश्व कप : फिर चमकी मिताली राज, भारत ने आयरलैंड को हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह

आयरलैंड ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाया था. मिताली ने अपनी सलामी जोड़ीदार स्मृति मंधाना (33) के साथ मिलकर टीम को ठोस शुरुआत दी. इस जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 10 ओवरों में 67 रन जोड़े.

गयाना: भारतीय टीम ने यहां खेले जा रहे महिला टी-20 विश्व कप के ग्रुप-बी के मैच में गुरुवार को आयरलैंड को 52 रनों से मात देकर अपना विजयी क्रम जारी रखते हुए जीत की हैट्रिक लगा सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया.  भारत ने मैन ऑफ द मैच मिताली राज (51) की अर्धशतकीय पारी के दम पर आयरलैंड के सामने 146 रनों का लक्ष्य रखा था. आयरलैंड की टीम प्रोवीडेंस स्टेडियम में खेले गए मैच में पूरे 20 ओवरों में आठ विकेट के नुकसान पर 93 रन ही बना सकी. भारत के लिए राधा यादव ने तीन और दीप्ती शर्मा ने दो विकेट लिए.

आयलैंड की शुरूआत रही खराब

लक्ष्य का पीछा करने उतरी आयरलैंड का पहला विकेट 27 के कुल स्कोर पर गैबी लुइस (9) के रूप में गिरा. उन्हें दीप्ती ने आउट किया. क्लारे शैलिंगटन ने 23 रनों का योगदान दिया. वह 42 के कुल स्कोर पर दूसरे विकेट के रूप में पवेलियन लौटीं.  यहां से आयरलैंड लगातार विकेट खोती रही. टीम की सर्वोच्च स्कोरर रहीं इसोबेल जोयसे (33) एक छोर पर अकेले खड़ी रहीं और दूसरे छोर से लगातार विकेट गिरते रहे. जोयसे को किसी का समर्थन नहीं मिला इसी कारण वह रनगति को भी नहीं बढ़ा पाईं. 84 के कुल स्कोर पर वह भी पवेलियन लौट लीं. उन्हें भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने अपना इकलौता शिकार बनाया.

भारत को मिला पहले बल्लेबाजी करने मौका

इससे पहले, आयरलैंड ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाया था. मिताली ने अपनी सलामी जोड़ीदार स्मृति मंधाना (33) के साथ मिलकर टीम को ठोस शुरुआत दी. इस जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 10 ओवरों में 67 रन जोड़े. टीम का मध्य और निचला क्रम हालांकि इस अच्छी शुरुआत को बड़े स्कोर में तब्दील नहीं कर सका. नौवें ओवर की आखिरी गेंद पर किम गार्थ ने मंधाना को बोल्ड पर भारत को पहला झटका दिया. यहां से भारतीय पारी लड़खड़ा गई. मिताली दूसरे छोर पर अकेली खड़ी थीं, लेकिन उन्हें किसी का समर्थन नहीं मिला रहा था.

अर्धशतक पूरा करने के बाद मिताली 133 के कुल स्कोर पर गार्थ का शिकार हो गईं. उन्होंने अपनी पारी में 56 गेंदों का सामना करते हुए चार चौके और एक छक्का लगाया. उनसे पहले भारत ने जेम्मिाह रोड्रीगेज (18), कप्तान हरमनप्रीत कौर (7), वेदा कृष्णामूर्ति (9) के विकेट खो दिए थे. मिताली 19वें ओवर की तीसरी गेंद पर आउट हुईं. दायसाना हेमलता पारी खत्म होने से दो गेंद पहले चार के निजी स्कोर पर रन आउट हो गईं. दीप्ती शर्मा 11 और पूनम यादव एक रन पर नाबाद रहीं. आयरलैंड के लिए गार्थ ने दो विकेट लिए. ईमेयर रिचर्ड्सन, लौरा डेलनी और लूसी ओ रिले ने एक-एक विकेट अपने नाम किया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पहले टेस्ट में Tanzid Hasan का शतक, बदल दिया बांग्लादेश क्रिकेट का इतिहास
पहले टेस्ट में Tanzid Hasan का शतक, बदल दिया बांग्लादेश क्रिकेट का इतिहास
श्रीलंका के क्रिकेट कोच की मौत, 17 साल का खिलाड़ी गिरफ्तार
श्रीलंका के क्रिकेट कोच की मौत, 17 साल का खिलाड़ी गिरफ्तार
गौतम गंभीर ने भारतीय खिलाड़ी को दिया अल्टीमेटम, श्रीलंका सीरीज आखिरी मौका!
गौतम गंभीर ने भारतीय खिलाड़ी को दिया अल्टीमेटम, श्रीलंका सीरीज आखिरी मौका!
पहले टेस्ट में टीम इंडिया की प्लेइंग XI पर अपडेट, जानें कौन-कौन खेलेगा
पहले टेस्ट में टीम इंडिया की प्लेइंग XI पर अपडेट, जानें कौन-कौन खेलेगा

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कर्नाटक सरकार में बढ़ी टेंशन! जमीर अहमद खान ने जिला प्रभारी मंत्री बनने से किया इनकार
कर्नाटक सरकार में बढ़ी टेंशन! जमीर अहमद खान ने जिला प्रभारी मंत्री बनने से किया इनकार
मायावती को UP चुनाव में ब्राह्मणों से छिटकने का डर सताया? अंटू मिश्रा को निकालने के बाद आई सफाई
मायावती को UP चुनाव में ब्राह्मणों से छिटकने का डर सताया? अंटू मिश्रा को निकालने के बाद आई सफाई
Batwara 1947 Box Office: पहले दिन 'आवारापन 2' से मात खा जाएगी सनी देओल की 'बंटवारा 1947', जानें- कितने करोड़ से करेगी ओपनिंग?
ओपनिंग डे पर 'आवारापन 2' से मात खा जाएगी 'बंटवारा 1947', जानें- कितने करोड़ से करेगी शुरुआत
पहले टेस्ट में Tanzid Hasan का शतक, बदल दिया बांग्लादेश क्रिकेट का इतिहास
पहले टेस्ट में Tanzid Hasan का शतक, बदल दिया बांग्लादेश क्रिकेट का इतिहास
NALSAR पर दीपके के अल्टीमेटम पर मनन कुमार मिश्रा बोले, 'मैं उन्हें एक्सप्लेन करूंगा कि...'
NALSAR पर दीपके के अल्टीमेटम पर मनन कुमार मिश्रा बोले, 'मैं उन्हें एक्सप्लेन करूंगा कि...'
Best Solar Panel: कौन-सा सोलर पैनल बनाता है सबसे ज्यादा बिजली? समझें पूरा गणित
कौन-सा सोलर पैनल बनाता है सबसे ज्यादा बिजली? समझें पूरा गणित
JPSC-JSSC धांधली केस में CID की कार्रवाई तेज, 7 आरोपियों की तलाश में छापेमारी
JPSC-JSSC धांधली केस में CID की कार्रवाई तेज, 7 आरोपियों की तलाश में छापेमारी
गमले में अदरक उगाना सीखें, बाजार से नहीं लाना पड़ेगा
गमले में अदरक उगाना सीखें, बाजार से नहीं लाना पड़ेगा
Embed widget