एक्सप्लोरर

अंडर 19 World Cup: कोच संजय रस्तोगी को है प्रियम से उम्मीद- आज करेगा अच्छी बल्लेबाजी, लेकर आएगा कप

अंडर 19 क्रिकेट विश्व कप के फाइनल मुकाबले में आज भारतीय टीम बांग्लादेश के साथ भिड़ेगी. आज अगर भारतीय टीम इस फाइनल मुकाबले को जीत लेती है तो वह पांचवी बार कप अपने नाम कर लेगी.

 नई दिल्लीः दक्षिण अफ्रीका में खेले जा रहे अंडर 19 विश्व कप फाइनल मुकाबले से पहले टीम के कैप्टन प्रियम गर्ग के कोच संजय रस्तोगी ने कहा है कि इस मैच में ज़रूर कुछ स्पेशल परफॉरमेंस करके दिखाएंगे उनके छात्र प्रियम. संजय रस्तोगी ने याद दिलाया कि प्रियम एक ऐसे खिलाड़ी है जो बड़े मैच में प्रेशर सिचुएशन में परफॉर्म करते है. एबीपी न्यूज़ संबाददाता कुंतल चक्रवर्ती ने बात की है प्रियम गर्ग के कोच के साथ.

प्रश्न- प्रियम के कैरियर में अब तक का सबसे बड़ा मैच है ये. इस मैच से पहले आप प्रियम को क्या सलाह देना चाहेंगे ?

कोच संजय रस्तोगी- मेरा बहुत सिंपल एडवाइस है, फाइनल का कोई प्रेशर नही है. इससे पहले भी अंडर 16 और अंडर 19 लेवल पर उन्होंने कप्तानी की है. उसे कप्तानी विरासत में मिली है. मैच किसी भी हाल में छोड़ने का आदत नही है प्रियम को. वो एक लड़ाकू क्रिकेटर है. फाइनल मुकाबले में भी कुछ स्पेशल परफॉरमेंस ज़रूर करके दिखाएंगे.

प्रश्न- आपने बांग्लादेश की टीम को देखा होगा. तो फाइनल में विपक्षी टीम के खिलाफ रणनीति क्या होना चाहिए? प्रियम को किस तरह से कप्तानी करनी चाहिए?

संजय रस्तोगी- फील्डिंग और बॉलिंग बहुत अच्छी हो रही है. प्रियम चेंजिंग अच्छा कर रहा है. मेरा ये मानना है कि नए गेंद के साथ जो गेंदबाज़ी करेंगे, बॉल को ऊपर डालेंगे तो विकेट लेने का मौका ज्यादा मिलेगा. शुरू के ओवर्स में विकेट मिला तो वो भारत के लिए बड़ा एडवांटेज होगा. बाकी सब रणनीति बढ़िया है. भारतीय टीम में आल राउंडर्स भी अच्छे है. तो आज टीम को जीतना चाहिए.

प्रश्न- क्या आपको लगता है की प्रियम आज मैच के हीरो बन सकते है?

संजय रस्तोगी- प्रियम का जो ट्रैक रिकॉर्ड मैंने देखा, जहां उसकी आवशकता पड़ी वहां वो शानदार क्रिकेट खेलकर दिखाया. अंडर प्रेशर उसको अच्छा खेलने की आदत है. प्रेशर में वो खुलकर खेलता है. जैसे आपने ओपनर्स अच्छा कर रहे हैं. सब अच्छा चल रहा है. आज हम ही जीतेंगे.

प्रश्न- ऐसा कोई मैच आपको याद आ रहा है जहां प्रियम ने अकेले के दम पर प्रेशर सिचुएशन में मैच निकल लिया हो. जहां शायद आपने भी नही सोचा होगा कि टीम जीत सकती है?

संजय रस्तोगी- जहां भी मैंने देखा है प्रियम के मैक्सिमम रन उन्होंने तब बनाए हैं जहां टीम को रन की जरूरत थी. वह बहुत ही सेंसिबल क्रिकेटर है. इंग्लैंड में भी जब खेला सिर्फ सौ रन नही बनाया , आख़िर तक खेला और टीम को साथ लेकर चला. वह आज भी कुछ ऐसा ही करके दिखाएगा.

प्रश्न- कार्तिक त्यागी को आपने करीब से देखा. उत्तर प्रदेश के ही फ़ास्ट बॉलर है. क्या खास है इस फ़ास्ट बॉलर में ?

संजय रस्तोगी- कार्तिक के यॉर्कर्स और शार्ट पिच गेंद तो बहुत ही अच्छे हैं. उसे अपनी बॉलिंग पर कमांड तो है ही. अगर आज नए गेंद के साथ ऊपर गेंदबाज़ी करते हैं, ड्राइविंग लेंथ पर डालते हैं तो फायदे में रहेंगे. क्योंकि, कार्तिक के स्विंग भी अच्छा है तो ज़्यादा विकेट मिलने की संभावना रहेगा. शुरू में वो विकेट लेते हैं तो डेथ ओवर्स अच्छा चला जाता है. कार्तिक एक कंपलीट बॉलर है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Spain vs Argentina Highlights: स्पेन 16 साल बाद बना वर्ल्ड चैंपियन, फीफा वर्ल्ड कप के फाइनल में अर्जेंटीना को से हराया
स्पेन 16 साल बाद बना वर्ल्ड चैंपियन, फीफा वर्ल्ड कप के फाइनल में अर्जेंटीना को से हराया
FIFA World Cup 2026 Final Highlights: फाइनल हारी लियोनेल मेसी की टीम, अर्जेंटीना को 1-0 से हराकर वर्ल्ड चैंपियन बना स्पेन
फाइनल हारी लियोनेल मेसी की टीम, अर्जेंटीना को 1-0 से हराकर वर्ल्ड चैंपियन बना स्पेन
लॉर्ड्स में इतिहास रचने से चूका भारत, रोहित शर्मा का 'साहसी' शतक बेकार; 387 बनाकर 27 रन से जीता इंग्लैंड
लॉर्ड्स में इतिहास रचने से चूका भारत, रोहित का 'साहसी' शतक बेकार; 387 बनाकर 27 रन से जीता इंग्लैंड
एक वनडे मैच में सबसे ज्यादा रन देने वाले तीसरे गेंदबाज बने गुरनूर बराड़, लॉर्ड्स वनडे में खूब हुई पिटाई
एक वनडे मैच में सबसे ज्यादा रन देने वाले तीसरे गेंदबाज बने गुरनूर बराड़, लॉर्ड्स में हुई पिटाई

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget