एक्सप्लोरर

Afghanistan vs West Indies: अफगानिस्तान टूर्नामेंट में पहली जीत तो वेस्टइंडीज प्रतिष्ठा के लिए भिड़ेगी

अफगानिस्तान इस विश्वकप में अब तक खेले गए अपने सभी मैचों में हारा है. आज जब वह अपना आखिरी मैच वेस्टइंडीज के खिलाफ खेलने उतरेगा तो उसका लक्ष्य पहली जीत हासिल करना होगा.

लीड्स: सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर हो चुकी दोनों टीमें जब गुरूवार को लीड्स के मैदान पर उतरेंगी तो अफगानिस्तान की निगाहें विश्व कप में पहली जीत हासिल करने पर लगी होगी जबकि वेस्टइंडीज की टीम प्रतिष्ठा के लिये खेलेगी. अफगानिस्तान ने वेस्टइंडीज की स्टार सुसज्जित टीम को पिछले साल हरारे में हुए विश्व कप क्वालीफायर में दो बार हराया था जिसमें क्रिस गेल, कार्लोस ब्रैथवेट और शाई होप शामिल थे.

अब विश्व कप में कुछ बड़ी टीमों के खिलाफ शानदार प्रदर्शन के बाद अफगानिस्तान ने कई बार साबित किया कि उसे अब कमजोर टीम नहीं कहा जा सकता. उसने टूर्नामेंट में भारत, पाकिस्तान और श्रीलंका जैसी मजबूत टीमों को कड़ी टक्कर दी. ये सभी टीमें अफगानिस्तान के आक्रामक गेंदबाजी आक्रमण के खिलाफ जूझती नजर आयीं जिसमें मोहम्मद नबी, मुजीब उर रहमान और राशिद खान शामिल हैं.

वेस्टइंडीज के लिये यह टूर्नामेंट में तीसरी बार हुआ जब वह जीत के करीब पहुंची और हार गयी. सोमवार को श्रीलंका के खिलाफ मैच से पहले वह मौजूदा चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया को हराने का मौका गंवा बैठी और न्यूजीलैंड के खिलाफ कार्लोस ब्रैथवेट मैच विजयी छक्का जड़ने से चूक गये.

वेस्टइंडीज के कप्तान जेसन होल्डर ने श्रीलंका से हारने के बाद कहा, ‘‘यह देखना निराशाजनक है कि कई मैचों में जीत के करीब पहुंचने के बावजूद जीत नहीं पाये. ’’ दोनों टीमें सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर हो चुकी हैं और अफगानिस्तान की टीम अंक तालिका में निचले जबकि वेस्टइंडीज उससे एक स्थान ऊपर है.

पहले दो विश्व कप 1975 और 1979 में जीतने वाली वेस्टइंडीज ने शुरूआती मैच में पाकिस्तान को हराकर शुरूआत की थी लेकिन उसे लगतार सात मैचों में हार का मुंह देखना पड़ा. अंतिम मैच में जीत बड़े टूर्नामेंट से बाहर जाने से पहले अच्छी होगी. अफगानिस्तान के कप्तान गुलबदन स्वदेश लौटने से पहले अंतिम बार अपने स्पिनरों से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद करेंगे. मैच भारतीय समयानुसार दोपहर तीन बजे शुरू होगा.

टीमें इस प्रकार हैं:

वेस्टइंडीज : जेसन होल्डर (कप्तान), क्रिस गेल, शाई होप, शिमरोन हेटमेयर, कार्लोस ब्रैथवेट, शेल्डन कॉटरेल, ओशेन थॉमस, केमार रोच, एशले नर्स, निकोलस पूरण, सुनील अम्बरीस, एविन लुईस, शैनोन गैब्रियल, डैरेन ब्रावो, फैबियान एलेन.

अफगानिस्तान : गुलबदन नायब (कप्तान), सईद अहमद शिरजाद, हजरतुल्लाह जजई, असगर अफगान, राशिद खान, मोहम्मद नबी, मुजीब उर रहमान, दौलत जदरान, नजीबुल्लाह जदरान, हशमतुल्लाह शाहिदी, समीउल्लाह शिनवारी, रहमत शाह, नूर अली जदरान और इकराम अलिखिली.

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सबसे ज्यादा टी20 शतक में अभिषेक शर्मा ने कोहली को पछाड़ा, 197 पारी पहले तोड़ा रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा टी20 शतक में अभिषेक शर्मा ने कोहली को पछाड़ा, 197 पारी पहले तोड़ा रिकॉर्ड
तीसरे टी20 में भारत ने बनाया वर्ल्ड रिकॉड, टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज टीम अर्धशतक
तीसरे टी20 में भारत ने बनाया वर्ल्ड रिकॉड, टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज टीम अर्धशतक
टी20 में सबसे तेज 100... वेलिंग्टन में आया अभिषेक शर्मा का तूफान, रचा इतिहास
टी20 में सबसे तेज 100... वेलिंग्टन में आया अभिषेक शर्मा का तूफान, रचा इतिहास
अभिषेक शर्मा की 15 गेंद में फिफ्टी, युवराज ने 12 गेंद का रिकॉर्ड याद दिलाकर खींची टांग
अभिषेक शर्मा की 15 गेंद में फिफ्टी, युवराज ने 12 गेंद का रिकॉर्ड याद दिलाकर खींची टांग

वीडियोज

YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
Bihar MLC Election Results LIVE: तिरहुत शिक्षक ने नतीजे घोषित, किसकी जीत हुई? नीरज कुमार पर भी अपडेट
बिहार MLC रिजल्ट: तिरहुत शिक्षक ने नतीजे घोषित, किसकी जीत हुई? नीरज कुमार पर भी अपडेट
UP समेत 5 राज्यों में चुनाव को लेकर EC का आदेश, अधिकारियों को गृह क्षेत्र में तैनात न करें
UP समेत 5 राज्यों में चुनाव को लेकर EC का आदेश, अधिकारियों को गृह क्षेत्र में तैनात न करें
तीसरे टी20 में भारत ने बनाया वर्ल्ड रिकॉड, टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज टीम अर्धशतक
तीसरे टी20 में भारत ने बनाया वर्ल्ड रिकॉड, टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज टीम अर्धशतक
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
ये आपकी मेहनत है....कंपनी के CEO ने कर्मचारियों को तोहफे में दी Kia sonet
ये आपकी मेहनत है....कंपनी के CEO ने कर्मचारियों को तोहफे में दी Kia sonet
Embed widget