एक्सप्लोरर

स्पीड के साथ स्विंग बरकरार रखने की वजह से मिली कामयाबी: भुवनेश्वर कुमार

फार्म में चल रहे भारतीय तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने कहा कि अतिरिक्त गति से गेंदबाजी करने के बावजूद गेंद को स्विंग कराने की क्षमता नहीं गंवाने के कारण वह दो साल पहले ही तुलना में बेहतर गेंदबाज बन गए हैं.

कानपुर: फार्म में चल रहे भारतीय तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने कहा कि अतिरिक्त गति से गेंदबाजी करने के बावजूद गेंद को स्विंग कराने की क्षमता नहीं गंवाने के कारण वह दो साल पहले ही तुलना में बेहतर गेंदबाज बन गए हैं. भुवनेश्वर ने जसप्रीत बुमराह के साथ मिलकर भारत के लिए सीमित ओवरों के क्रिकेट में नयी गेंद का प्रभावी आक्रमण बनाया है. बेहतरीन यार्कर और अन्य विविधताएं भी उन्हें डेथ ओवरों का अच्छा गेंदबाज बनाती हैं. भुवनेश्वर के लिए हालांकि स्विंग और गति के बाद संतुलन बनाना आसान नहीं था. जिन्होंने अतिरिक्त गति से गेंदबाजी शुरू करने के दौरान गेंद को मूव कराने की अपनी क्षमता खो दी थी. उन्होंने हालांकि अब भारत के गेंदबाजी कोच भरत अरूण की बदौलत अपनी क्षमता फिर हासिल कर ली है. न्यूजीलैंड के खिलाफ कल होने वाले तीसरे और निर्णायक मैच की पूर्व संध्या पर भुवनेश्वर ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा, ‘‘वह ऐसे व्यक्ति हैं जो गेंदबाजों का प्रबंधन काफी अच्छी तरह करते हैं. इस स्तर पर आप तकनीक के बारे में काफी नहीं सोचना चाहते. वह कभी कभी आपको कुछ ऐसी चीजें बताते हैं जो आपकी गेंदबाजी में काफी सुधार कर सकती है. उदाहरण के लिए मैं अपनी गति में इजाफा किया लेकिन स्विंग गंवा दी. मुझे नहीं पता था कि इससे कैसे निपटना है.’’ उन्होंने कहा, ‘‘इसलिए उन्होंने मुझे कुछ अहम बातें बताई जिससे मुझे अपनी स्विंग फिर हासिल करने में मदद मिली. टीम में उनकी भूमिका बहुमूल्य है.’’ भुवनेश्वर ने पिछले दो सत्र में अपनी गेंदबाजी ही नहीं बल्कि बल्लेबाजी पर भी काम किया है जिसने उन्हें निचले क्रम में उपयोगी खिलाड़ी बना दिया है. उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि एक खिलाड़ी के रूप में पिछले कुछ वर्षों में मेरे अंदर सुधार हुआ है. स्विंग गंवाए बिना मैंने अपनी गति में सुधार किया है. इसे लेकर मैं काफी खुश हूं. मेरी बल्लेबाजी में भी थोड़ा सुधार हुआ है.’’ फिलहाल 1-1 से बराबर चल रही तीन मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला के संदर्भ में भुवनेश्वर ने कहा कि पुणे में दूसरे वनडे के बाद कल का मैच भी दबाव भरा होगा क्योंकि लंबे समय से टीम को इस तरह की कड़ी टक्कर नहीं मिली है. भारत अगर कल जीत दर्ज करता है तो टीम लगातार सातवीं श्रृंखला जीत लेगी. उन्होंने कहा, ‘‘पिछले काफी समय से हमें इस तरह की चुनौती नहीं मिली है और यह छोटी श्रृंखला है. इसलिए अंतिम मैच में दबाव होगा कि हम श्रृंखला गंवा सकते हैं लेकिन जिस तरह हमने वापसी की वह टीम के जज्बे को दिखाता है. कल का मैच भी दबाव से निपटने से जुड़ा होगा. हम पिछले मैच की तरह खेलने की कोशिश करेंगे.’’ बीसीसीआई के उसके दायरे में नहीं आने पर नाडा की मान्यता रद्द करने की वाडा की धमकी पर नजरिये के बारे में पूछने पर भुवनेश्वर ने किसी भी तरह के विवाद में पड़ने से इनकार करते हुए कहा, ‘‘इस मामले में हम कुछ नहीं कह सकते. इस बारे में आईसीसी और बीसीसीआई को फैसला करना है. हम उनके निर्देश मानेंगे.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अहमदाबाद में होगी कॉमनवेल्थ कबड्डी चैंपियनशिप, 13 देशों के खिलाड़ी लेंगे हिस्सा
अहमदाबाद में होगी कॉमनवेल्थ कबड्डी चैंपियनशिप, 13 देशों के खिलाड़ी लेंगे हिस्सा
नमन धीर ने अकेले जिता दिया पहला टी20, वरना गंभीर-अय्यर के प्लान ने डुबा दी थी लुटिया
नमन धीर ने अकेले जिता दिया पहला टी20, वरना गंभीर-अय्यर के प्लान ने डुबा दी थी लुटिया
अभिषेक-सैमसन ने पॉवरप्ले में लगाया रनों का अंबार, बना दिया ये बड़ा रिकॉर्ड
अभिषेक-सैमसन ने पॉवरप्ले में लगाया रनों का अंबार, बना दिया ये बड़ा रिकॉर्ड
IND vs NZ 1st T20I Highlights: भारत ने रचा इतिहास, 226 का पीछा करते हुए दर्ज की जीत; नमन धीर ने लगाया विजयी 'सिक्स'
Highlights: भारत ने रचा इतिहास, 226 का पीछा करते हुए दर्ज की जीत; नमन धीर ने लगाया विजयी 'सिक्स'

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात
दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा अर्धशतक, पहले टी20 में संजू सैमसन ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा अर्धशतक, पहले टी20 में संजू सैमसन ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड
OTT पर कब और कहां देख सकते हैं तमन्ना भाटिया की 'द वन'? सामने आई गई डिटेल्स
OTT पर कब और कहां देख सकते हैं तमन्ना भाटिया की 'द वन'? सामने आई गई डिटेल्स
तमिलनाडु CM विजय ने अमित शाह को जन्मदिन की दी बधाई, कहा- 'आप इसी तरह...'
तमिलनाडु CM विजय ने अमित शाह को जन्मदिन की दी बधाई, कहा- 'आप इसी तरह...'
UGC का विश्वविद्यालयों को अल्टीमेटम, फीस वापसी में कटौती की तो कार्रवाई
UGC का विश्वविद्यालयों को अल्टीमेटम, फीस वापसी में कटौती की तो कार्रवाई
आजम परिवार से मिले अखिलेश यादव, क्या हुई बात? बड़े बेटे अदीब आजम ने बताया
आजम परिवार से मिले अखिलेश यादव, क्या हुई बात? बड़े बेटे अदीब आजम ने बताया
Embed widget