अहमदाबाद में होगी कॉमनवेल्थ कबड्डी चैंपियनशिप, 13 देशों के खिलाड़ी लेंगे हिस्सा
Commonwealth Kabaddi Championship: पहली कॉमनवेल्थ कबड्डी चैंपियनशिप की मेजबानी अहमदाबाद करेगा. ये 23 अक्टूबर से 31 अक्टूबर के बीच खेला जाएगा, जिसमें 13 देशों के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे.

पहली कॉमनवेल्थ कबड्डी चैंपियनशिप की मेजबानी अहमदाबाद करेगा, जिसका आयोजन 23 से 31 अक्टूबर तक चलेगा. इसमें 13 देशों के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे. इंटरनेशनल कबड्डी फेडरेशन की मंजूरी से, एमेच्योर कबड्डी फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित इस चैंपियनशिप में 23 टीमें और 400 से ज्यादा खिलाड़ी हिस्सा लेंगे, जिनके बीच 62 मैच होंगे.
बुधवार को आयोजित एक कार्यक्रम में इस चैंपियनशिप की औपचारिक घोषणा की गई. भारतीय पुरुष कबड्डी टीम की कप्तानी सुरजीत सिंह करेंगे. निधि शर्मा महिला टीम की कमान संभालेंगी.
ये देश लेंगे हिस्सा
पहली कॉमनवेल्थ कबड्डी चैंपियनशिप में भारत के आलावा श्रीलंका, बांग्लादेश, नाइजीरिया, केन्या, तंजानिया, कनाडा, सिंगापुर, मलेशिया, युगांडा, इंग्लैंड, स्कॉटलैंड और ऑस्ट्रेलिया हिस्सा लेंगे. 30 अक्टूबर को पुरुष और महिला वर्ग दोनों के सेमीफाइनल मैच होंगे. फाइनल 31 अक्टूबर को खेला जाएगा.
VIDEO | Ahmedabad will host the inaugural Commonwealth Kabaddi Championship from October 23 to 31, bringing together 13 nations for nine days of the competition. Organised by the Amateur Kabaddi Federation of India (AKFI) with the approval of the International Kabaddi Federation (IKF), the championship will feature 23 squads and more than 400 athletes competing in 62 matches. The championship was formally unveiled at a curtain-raiser event on Wednesday. (Full video available on PTI Videos - https://t.co/bIyFWTfmBd) #Ahmedabad
— Press Trust of India (@PTI_News) October 21, 2026
प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया ने AKFI के सचिव जितेंद्र प्राण सिंह ठाकुर के हवाले से लिखा, "अहमदाबाद में पहली कॉमनवेल्थ कबड्डी चैंपियनशिप की मेजबानी करना भारतीय कबड्डी के लिए गर्व की बात है."
India Women’s captain Nidhi Sharma speaks on staying focused and committed to the goal ahead of the 1st Commonwealth Kabaddi Championship 💪🏆 #ProKabaddi #CommonwealthKabaddi #WorldKaregaRaid https://t.co/vNix8k31nc
— ProKabaddi (@ProKabaddi) October 22, 2026
प्रो कबड्डी के आधिकारिक पेज से निधि शर्मा का वीडियो शेयर किया गया, जिसमें उन्होंने कहा, "हमें अच्छा लग रहा है कि ये इंडिया में हो रहा है. हमारे लिए चैलेंज है, सिर्फ 3 सीनियर प्लेयर हैं और बाकी सभी जूनियर प्लेयर हैं.
यह भी पढ़ें- अभिषेक-सैमसन ने पॉवरप्ले में लगाया रनों का अंबार, बना दिया ये बड़ा रिकॉर्ड






















