एक्सप्लोरर

टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर टीम इंडिया BCCI देने वाला है 131 करोड़ रुपये, जानें खिलाड़ियों में कैसे बंटेगी रकम

टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने के बाद BCCI ने टीम इंडिया के खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ के लिए 131 करोड़ रुपये के इनाम का ऐलान किया है. रिपोर्ट के मुताबिक इस रकम का सबसे बड़ा हिस्सा खिलाड़ियों को मिलेगा.

BCCI ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने के बाद भारतीय टीम के लिए 131 करोड़ रुपये के इनाम का ऐलान किया है. यह इनाम खिलाड़ियों के साथ-साथ कोचिंग स्टाफ और अन्य सपोर्ट स्टाफ को भी दिया जाएगा. कप्तान सूर्यकुमार यादव की अगुवाई में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया और क्रिकेट इतिहास में नया रिकॉर्ड बना दिया.

खिलाड़ियों को मिलेगा सबसे बड़ा हिस्सा

रिपोर्ट के मुताबिक, इस 131 करोड़ रुपये की राशि में सबसे बड़ा हिस्सा खिलाड़ियों को दिया जाएगा. हालांकि BCCI ने अभी तक आधिकारिक तौर पर यह नहीं बताया है कि किसे कितनी रकम मिलेगी. कई मीडिया रिपोर्टस के अनुसार, 15 खिलाड़ियों की टीम को इनाम का बड़ा हिस्सा मिलेगा, जबकि कोचिंग स्टाफ और अन्य सपोर्ट स्टाफ को उनकी भूमिका और पद के अनुसार रकम दी जाएगी.

टीम इंडिया के साथ काम करने वाले कोच, फिजियो, ट्रेनर और अन्य सहयोगी स्टाफ को भी इस इनाम में शामिल किया गया है. BCCI का मानना है कि यह जीत सिर्फ खिलाड़ियों की नहीं बल्कि पूरी टीम की मेहनत का नतीजा है.

ICC से भी मिली करोड़ों की इनामी राशि

टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद भारत को ICC की तरफ से भी बड़ी रकम मिली है. फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से हराने के बाद टीम इंडिया को लगभग 2.34 मिलियन डॉलर यानी करीब 21.5 करोड़ रुपये की इनामी राशि मिली है. वहीं उपविजेता न्यूजीलैंड को करीब 1.17 मिलियन डॉलर यानी लगभग 10.75 करोड़ रुपये दिए गए हैं.

ऐतिहासिक रहा भारत का प्रदर्शन

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया का प्रदर्शन बेहद शानदार रहा. पूरे टूर्नामेंट में भारत को सिर्फ एक मैच में हार का सामना करना पड़ा था. फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 255 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा किया और फिर गेंदबाजों ने न्यूजीलैंड को आसानी से रोक दिया.

इस जीत के साथ भारत टी20 वर्ल्ड कप का खिताब तीन बार जीतने वाली पहली टीम बन गई है. इसके अलावा भारत पहली ऐसी टीम भी बनी जिसने लगातार दूसरी बार यह ट्रॉफी अपने नाम की है.

BCCI ने दी बधाई

BCCI ने बयान जारी कर टीम के खिलाड़ियों, कोचिंग स्टाफ और चयनकर्ताओं को इस ऐतिहासिक जीत के लिए बधाई दी है. बोर्ड का कहना है कि यह जीत भारतीय क्रिकेट के लिए गर्व का पल है और भविष्य में भी टीम से इसी तरह के शानदार प्रदर्शन की उम्मीद है. 

यह भी पढ़ें

IPL 2026: क्रिस गेल से लेकर अभिषेक शर्मा तक, ये हैं आईपीएल के इतिहास में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले 5 बल्लेबाज

T20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी मंदिर ले जाने पर बहस तेज, हरभजन सिंह का कीर्ति आजाद को तीखा जवाब, जानिए क्या कहा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Watch: रोहित शर्मा और गौतम गंभीर ने खूब लगाए ठहाके, खराब रिलेशन की अटकलों के बीच वीडियो हुआ वायरल; देखें
रोहित और गंभीर ने खूब लगाए ठहाके, खराब रिलेशन की अटकलों के बीच वीडियो वायरल
BCCI ने अचानक किया टीम इंडिया में बदलाव, तीसरे ODI से पहले स्टार ऑलराउंडर की एंट्री
BCCI ने अचानक किया टीम इंडिया में बदलाव, तीसरे ODI से पहले स्टार ऑलराउंडर की एंट्री
मोहम्मद सिराज के समर्थन में आए आकाश चोपड़ा, अजीत अगरकर पर बुरी तरह भड़के; जानें क्या कहा
मोहम्मद सिराज के समर्थन में आए आकाश चोपड़ा, अजीत अगरकर पर बुरी तरह भड़के
तीसरे वनडे में लॉर्ड्स पर टूटेंगे 3 बहुत बड़े रिकॉर्ड, विराट और रोहित दोनों रचेंगे इतिहास
तीसरे वनडे में लॉर्ड्स पर टूटेंगे 3 बहुत बड़े रिकॉर्ड, विराट और रोहित दोनों रचेंगे इतिहास

वीडियोज

Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी
गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अहमदाबाद पटाखा फैक्ट्री हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, बोले - 'मैं इस घटना से...'
अहमदाबाद पटाखा फैक्ट्री हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, बोले - 'मैं इस घटना से...'
'अखिलेश जी... बेचैन मत होइए, पश्चाताप कीजिए', जौहर यूनिवर्सिटी को लेकर ओपी राजभर का निशाना
'अखिलेश जी... बेचैन मत होइए, पश्चाताप कीजिए', जौहर यूनिवर्सिटी को लेकर ओपी राजभर का निशाना
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
लखनऊ में 5 साल के मासूम को क्लास मॉनिटर ने बेरहमी से पीटा, CCTV में कैद हुई खौफनाक घटना
लखनऊ में 5 साल के मासूम को क्लास मॉनिटर ने बेरहमी से पीटा, CCTV में कैद हुई खौफनाक घटना
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
Embed widget