एक्सप्लोरर

Khelo India Youth Games: हरियाणा करेगा ‘खेलो इंडिया यूथ गेम्स’ 2021 की मेज़बानी

2021 में होने वाले ‘खेलो इंडिया यूथ गेम्स’का आयोजन हरियाणा में होगा. मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और केन्द्रीय खेल मंत्री किरेन रीजीजू इसकी घोषणा की.

नई दिल्ली: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और केन्द्रीय खेल मंत्री किरेन रीजीजू ने शनिवार को घोषणा की कि 2021 में आयोजित होने वाले ‘खेलो इंडिया यूथ गेम्स’ के चौथे सत्र की मेज़बानी हरियाणा करेगा. इन खेलों का आयोजन अगले साल होने वाले तोक्यो ओलंपिक के बाद पंचकूला में होगा.

वीडियो कांफ्रेंस के जरिए हुई इस घोषणा में रीजीजू ने कहा, 'आमतौर पर ‘खेलो इंडिया यूथ गेम्स’ हर साल जनवरी में होते हैं. हालांकि, इस बार महामारी के कारण हमने इसे स्थगित किया है. मुझे हालांकि यकीन है कि जब तक हम खेलों की मेजबानी करेंगे, तब तक महामारी समाप्त हो जाएगी. हम सभी राज्यों की भागीदारी और 10,000 से अधिक प्रतिभागियों के साथ उसी पैमाने पर खेलों की मेजबानी कर पाएंगे.'

हरियाणा ने हमेशा खेलों को बड़े पैमाने पर बढ़ावा दिया है- सीएम मनोहर लाल खट्टर

हरियाणा ने इन खेलों के पिछले तीनों सत्र में अच्छा प्रदर्शन किया है. राज्य 2019 और 2020 में पदक तालिका में दूसरे स्थान पर रहा था. खट्टर ने कहा, 'एक राज्य के रूप में हरियाणा ने हमेशा खेलों को बड़े पैमाने पर बढ़ावा दिया है और अपने एथलीटों का समर्थन किया है. हरियाणा को खेलो इंडिया यूथ गेम्स की मेजबानी खेलों के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को दिखाती है.'

उन्होंने आगे कहा कि पंचकूला में खेलो इंडिया यूथ गेम्स जैसे बहु-खेल कार्यक्रम की मेज़बानी करने के लिए सबसे अच्छा खेल आधारभूत संरचना है. यहां बड़ी संख्या में प्रतिभागियों के लिए आवास की सुविधा है.

हरियाणा ने देश को दिए हैं कई एथलीट

हरियाणा ने देश को कई शानदार एथलीट दिये हैं, जिनमें पहलवान योगेश्वर दत्त, बजरंग पूनिया, साक्षी मलिक, और विनेश फोगट के आलवा पैरा-एथलीट दीपा मलिक, भालाफेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा, मुक्केबाज अमित पंघाल और निशानेबाज संजीव राजपूत, मनु भाकर, अनीश भानवाला जैसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाले खिलाड़ी शामिल हैं.

रीजीजू ने कहा, 'हरियाणा में पहले से ही बहुत मजबूत खेल संस्कृति है और इसने देश को कुछ सर्वश्रेष्ठ एथलीट दिये हैं. मुझे यकीन है कि राज्य में खेलों की मेजबानी अधिक एथलीटों को प्रतिस्पर्धी खेल अपनाने के लिए प्रेरित करेगा.'

यह भी पढ़ें-

ENG vs WI 3rd test: एंडरसन और ब्रॉड के सामने ढेर हुए वेस्टइंडीज के बल्लेबाज़, जानें कैसा रहा दूसरे दिन का हाल

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज डीन जोंस बोले- IPL 2020 में धोनी पर रहेंगी सभी की नज़रें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

WPL Auction 2027 की सबसे महंगी टॉप-5 प्लेयर, विदेशी खिलाड़ी पर हुई पैसों की बरसात
WPL Auction 2027 की सबसे महंगी टॉप-5 प्लेयर, विदेशी खिलाड़ी पर हुई पैसों की बरसात
15 साल की उमा काशवी का बयान, WPL 2027 में चयन; DC और जेमिमा के लिए खोला दिल
15 साल की उमा काशवी का बयान, WPL 2027 में चयन; DC और जेमिमा के लिए खोला दिल
15 साल की उमा काशवी ने रचा इतिहास, WPL की सबसे युवा खिलाड़ी का हासिल किया खिताब
15 साल की उमा काशवी ने रचा इतिहास, WPL की सबसे युवा खिलाड़ी का हासिल किया खिताब
शतक और '5 विकेट हॉल', सरफराज के बाद छोटे भाई मुशीर खान ने रणजी में उगली आग
शतक और '5 विकेट हॉल', सरफराज के बाद छोटे भाई मुशीर खान ने रणजी में उगली आग

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget