एक्सप्लोरर

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज डीन जोंस बोले- IPL 2020 में धोनी पर रहेंगी सभी की नज़रें

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर डीन जोंस का मानना है कि आईपीएल 2020 में शानदार प्रदर्शन कर विकेटकीपर बल्लेबाज़ एमएस धोनी भारतीय टीम में वापसी कर सकते हैं.

नई दिल्ली: दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग यानी इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें संस्करण का आयोजन 19 सितंबर से 8 नवंबर के बीच UAE में होगा. ऑस्ट्रेलिया के पूर्व बल्लेबाज और फेमस कमेंटेटर डीन जोंस का मानना है कि IPL 2020 में सभी की नज़रे पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी पर रहेंगी. उन्होंने कहा कि धोनी आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन कर भारतीय टीम में वापसी भी कर सकते हैं. जोंस ने साथ ही यह भी कहा कि कोविड-19 के कारण मिला ब्रेक धोनी के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है.

IPL 2020 पर निर्भर है धोनी की वापसी- डीन जोंस

जोंस ने कहा, 'इस समय तो लग रहा है कि भारतीय टीम के सेलेक्टर्स केएल राहुल और ऋषभ पंत के सथ हैं. लेकिन मेरा मानना है कि अगर धोनी आईपीएल 2020 में अच्छा प्रदर्शन करते हैं तो वह टीम में वापसी कर सकते हैं. लेकिन अगर उनका प्रदर्शन अच्छा नहीं रहता है तो कभी दोबारा भारत के लिए नहीं खेल पाएंगे.'

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज ने आगे कहा कि सेलेक्टर्स ने अभी धोनी के लिए टीम के दरवाज़े खुले रखे हैं. मुझे लगता है कि कोरोना के कारण मिला ब्रेक धोनी के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है. वापसी करने के लिए यह ब्रेक अच्छा है. लेकिन यह भी सच है कि जैसे आपकी उम्र बढ़ती जाती है आपके लिए वापसी करना मुश्किल हो जाता है.

जोंस ने कहा कि धोनी निश्चित तौर पर सुपरस्टार हैं. वह एक महान खिलाड़ी हैं. मुझे हमेशा यह लगता है कि महान खिलाड़ियों को वो करने देना चाहिए, जो वे करना चाहते हैं. इस वक्त भले ही टीम राहुल और पंत के साथ है. लेकिन आज भी टीम इंडिया की सबसे बड़ी समस्या फिनिशर की है.

2019 विश्व कप के बाद से भारतीय टीम से बाहर हैं धोनी

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि धोनी 2019 वनडे वर्ल्ड कप के बाद से ही भारतीय टीम से बाहर हैं. हालांकि, धोनी ने विश्व कप के बाद सेना को समय देने के लिए खुद को वेस्टइंडीज़ दौरे से दूर रखा था. लेकिन उसके बाद उन्हें सेलेक्टर्स ने किसी भी सीरीज़ में मौका नहीं दिया. 2019 विश्व कप में अपने स्ट्राइक रेट को लेकर धोनी को काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था. इसके बाद कई बार धोनी के संन्यास लेने की खबरों ने भी ज़ोर पकड़ा. माना जा रहा है कि धोनी के लिए आईपीएल 2020 आखिरी मौका है. अगर वह इसमें अच्छा प्रदर्शन करने में नाकाम रहते हैं तो उन्हें दोबारा भारतीय टीम में जगह नहीं मिल सकेगी.

यह भी पढ़ें-

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व स्पिनर इमरान ताहिर ने की बाबर आज़म की तारीफ, जानिए क्या कुछ कहा है

ENG vs WI 3rd test: बटलर और पोप ने इंग्लैंड को संभाला, जानें कैसा रहा पहले दिन का हाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज का शेड्यूल जारी, नोट कर लीजिए तारीख
भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज का शेड्यूल जारी, नोट कर लीजिए तारीख
ओलंपिक पदक विजेता सुशील कुमार को बड़ा झटका, कोर्ट ने खारिज की जमानत याचिका
ओलंपिक पदक विजेता सुशील कुमार को बड़ा झटका, कोर्ट ने खारिज की जमानत याचिका
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
दक्षिण अफ्रीका का बदला कप्तान, पहली बार इस खिलाड़ी को मिली कमान 
दक्षिण अफ्रीका का बदला कप्तान, पहली बार इस खिलाड़ी को मिली कमान 

वीडियोज

The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
अब भोपाल में Gen Z का आंदोलन! इस मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्र
अब भोपाल में Gen Z का आंदोलन! इस मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्र
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
Embed widget