एक्सप्लोरर

IPL 12: बेहतरीन फॉर्म से हार्दिक पांड्या ने वर्ल्ड कप टीम के लिए दावा ठोंका

चयनकर्ताओं ने पांड्या के अच्छे प्रदर्शन पर खुशी जाहिर की है.

नई दिल्ली: टीवी शो कॉफी विद करण में विवादित बयान देकर निशाने पर आए हार्दिक पांड्या ने शानदार वापसी करके वर्ल्ड कप के लिए दावा पेश किया है. इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें सीजन में मुंबई इंडियंस से खेलते हुए चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ उन्होंने जो फॉर्म दिखाई है उससे चयनकर्ता काफी खुश हैं.

इंग्लैंड में 30 मई से विश्व कप शुरू हो रहा है. इसी के मद्देनजर चयनकर्ता आईपीएल में हिस्सा ले रहे खिलाड़ियों पर नजर बनाए हुए हैं. पांड्या ने बुधवार को चेन्नई के खिलाफ आठ गेंदों पर 25 रनों की आतिशी पारी खेली.

राष्ट्रीय चयन समिति के एक सदस्य ने पांड्या के प्रदर्शन पर खुशी जाहिर की है. उन्होंने कहा कि बीते महीनों में जो हुआ वो दुर्भाग्यशाली था और पांड्या का इस आईपीएल में प्रदर्शन बताता है कि वह अतीत को पीछे छोड़ चुके हैं.

वर्ल्ड कप के मद्देनजर महत्वपूर्ण खिलाड़ी बताया

उन्होंने आगे कहा, "विश्व कप पास है और एक चयनकर्ता के तौर पर हार्दिक पांड्या को इस तरह की बल्लेबाजी करते हुए देखना अच्छा लगता है. यह बताता है कि वह आगे निकल चुके हैं और अपने खेल पर ध्यान दे रहे हैं. जो हुआ उसे बदला नहीं जा सकता. लेकिन आप अपनी गलतियों से कैसे सीखते हैं यह बात मायने रखती है और यही आपके सही चरित्र को बताती है."

भारतीय टीम प्रबंधन में मौजूद सूत्र ने भी चयनकर्ता की बात में हामी भरी और कहा, "उनके पास एक्स फैक्टर है. वह निडर हैं. मान लीजिए विश्व कप में आपको बड़े लक्ष्य का पीछा करना हो, ऐसे में वो आपको मैच जिता सकते हैं. या अगर आपको विकेट चाहिए हों, तो कप्तान हमेशा उन्हें गेंद थमा सकता है. वह उन खिलाड़ियों में से हैं जो चुनौतियों से पार पाना पसंद करते हैं. हार्दिक पांड्या का फॉर्म में होना भारत के लिए हमेशा से अच्छा ही रहेगा."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अब खेलों में भी भगवा ब्रांडिंग', हॉकी टीम की भगवा जर्सी पर भड़के ये दिग्गज
'अब खेलों में भी भगवा ब्रांडिंग', हॉकी टीम की भगवा जर्सी पर भड़के ये दिग्गज
अश्विन की मांग-इस खिलाड़ी को 2027 वर्ल्ड कप में दें मौका, 2022 में खेला था आखिरी ODI
अश्विन की मांग-इस खिलाड़ी को 2027 वर्ल्ड कप में दें मौका, 2022 में खेला था आखिरी ODI
CWG 2026 के 8वें दिन लवप्रीत ने जीता सिल्वर, जानें मेडल टैली में कहां है भारत
CWG 2026 के 8वें दिन लवप्रीत ने जीता सिल्वर, जानें मेडल टैली में कहां है भारत
वनडे वर्ल्ड कप 2027 के 12 वेन्यू अनाउंस, जय शाह बोले- 'हमें भरोसा है कि...'
वनडे वर्ल्ड कप 2027 के 12 वेन्यू अनाउंस, जय शाह बोले- 'हमें भरोसा है कि...'

वीडियोज

PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकार के इस कदम से खुश नहीं CJP, सौरव दास बोले- 'तो फिर सड़कों पर...'
सरकार के इस कदम से खुश नहीं CJP, सौरव दास बोले- 'तो फिर सड़कों पर...'
भिवंडी: चार मंजिला इमारत ढही, 6 लोगों के दबने की आशंका, एक की मौत
भिवंडी: चार मंजिला इमारत ढही, 6 लोगों के दबने की आशंका, दो की मौत
'मैं मुस्लिम हूं, अल्लाह के सिवा...', वंदे मातरम विधेयक पास होने पर बोले ओवैसी
'मैं मुस्लिम हूं, अल्लाह के सिवा...', वंदे मातरम विधेयक पास होने पर बोले ओवैसी
Box Office: दूसरे थर्सडे घटी 'जना नायकन' की कमाई, जानें- 8 दिनों में कितना वसूला बजट
दूसरे थर्सडे घटी 'जना नायकन' की कमाई, जानें- 8 दिनों में कितना वसूल लिया बजट
रहाणे के रिटायरमेंट पर कोहली ने शेयर किया भावुक संदेश, पढ़िए
रहाणे के रिटायरमेंट पर कोहली ने शेयर किया भावुक संदेश, पढ़िए
'आखिरकार मुझे जेल भेजकर आपने...', तेज प्रताप ने CM सम्राट को बोला थैंक यू!
'आखिरकार मुझे जेल भेजकर आपने...', तेज प्रताप ने CM सम्राट को बोला थैंक यू!
'आंधी संग बारिश, बिजली भी कौंधेगी...', यूपी-दिल्ली से हरियाणा-पंजाब तक चेतावनी
'आंधी संग बारिश, बिजली भी कौंधेगी...', यूपी-दिल्ली से हरियाणा-पंजाब तक चेतावनी
Stylish Dupatta Ideas: दुपट्टा वक्त पर देने में आनाकानी कर रहा टेलर? घर में ऐसे करें तैयार
दुपट्टा वक्त पर देने में आनाकानी कर रहा टेलर? घर में ऐसे करें तैयार
Embed widget