एक्सप्लोरर

हमारे खिलाड़ी स्पिनरों को खेल सकते हैं: डेविड वार्नर

हमारे खिलाड़ी स्पिनरों को खेल सकते हैं: डेविड वार्नर
इंदौर: आस्ट्रेलिया के उप-कप्तान डेविड वार्नर ने शनिवार को भारतीय स्पिन गेंदबाजों को न खेल पाने की बात को सिरे से खारिज कर दिया. आस्ट्रेलियाई बल्लेबाज मौजूदा सीरीज में भारत के चाइनामैन कुलदीप यादव और लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल के सामने अभी तक पूरी तरह से विफल रहे हैं. अभी तक हुए दो मैचों में आस्ट्रेलिया ने कुल 19 विकेट गंवाए हैं जिसमें से कुल 10 विकेट कुलदीप और चहल ने लिए हैं. कुलदीप ने कोलकाता में खेले गए दूसरे मैच में हैट्रिक भी लगाई थी. मैच से पहले संवाददाता सम्मेलन में वार्नर ने कहा, "मुझे लगता है कि हमारे बल्लेबाज स्पिनरों को खेल पा रहे हैं. एक-दो ऐसी गेंदें हो सकती हैं जिनकी सीम नहीं दिख पाती हो और बल्लेबाज कुछ अलग करते हों. यही शायद थोड़ी परेशानी है." मेहमान टीम के उप-कप्तान ने कहा, "अंत में आपके पास स्पिन को खेलने की रणनीति होनी चाहिए. आपको उन पर हवा में शॉट खेलने हैं या नहीं या गेंद को स्वीप करना है या नहीं. लेकिन जब आप विकेट खोते हैं तो आप थोड़ा परेशान हो जाते हैं." वार्नर ने कहा, "अगर आपको अच्छी शुरुआत मिलती है और फिर स्पिन गेंदबाज आते हैं तो खेल थोड़ा बदल जाता है. यह मैच की स्थिति पर निर्भर करता है. मुझे लगता है कि अगर आप हमें कुछ अलग स्थिति में देखते तो आप हमारा स्पिनरों के खिलाफ अलग रूख देखते." अपने जोड़ीदार एरॉन फिंच की चोट पर वार्नर ने कहा कि उन्हें नेट्स में अभ्यास करते देखना अच्छा लगा और यहां के हालात उनके खेल को भाएंगे. वार्नर ने कहा, "वह बेहद अच्छे बल्लेबाज हैं. पिछले कुछ वर्षो से उन्होंने हमारे लिए अच्छी क्रिकेट खेली है. उनके पास काफी अनुभव है और हमारे शीर्ष क्रम के लिए वह काफी आक्रामकता लेकर आते हैं. उनका नेट्स पर वापस आना हमारे लिए अच्छी बात है. वह वापसी के लिए वो सब कर रहे हैं जो वे कर सकते हैं." घर से बाहर लगातार 10 मैच हारने के बाद आस्ट्रेलियाई टीम के सामने बड़ी चुनौती भारत के खिलाफ खेली जा रही पांच वनडे मैचों की सीरीज में 2-0 से पिछड़ने के बाद वापसी करने की है. इस पर आस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ने कहा, "आपको पता होना चाहिए की हम जब विश्व विजेता बने थे तब हमारी टीम इस टीम से काफी अलग थी." उन्होंने कहा, "यह टीम काफी अलग है. तब से टीम काफी बदली है. यह बस इस बात पर निर्भर करता है कि खिलाड़ी स्कोरबोर्ड पर कितने रन टांगते हैं और अपनी योग्यता के अनुसार अपना सर्वश्रेष्ठ खेलते हैं."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2027 से पहले बड़ा ट्रेड, इस विदेशी खिलाड़ी ने मुंबई इंडियंस का थामा हाथ
2027 से पहले बड़ा ट्रेड, इस विदेशी खिलाड़ी ने मुंबई इंडियंस का थामा हाथ
टेस्ट मैच की एक पारी में 11वें नंबर पर आकर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 4 खिलाड़ी
टेस्ट मैच की एक पारी में 11वें नंबर पर आकर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 4 खिलाड़ी
प्रिंस यादव ने 3 चौके लगाकर रचा इतिहास, बल्ले से बना दिया बड़ा रिकॉर्ड
प्रिंस यादव ने 3 चौके लगाकर रचा इतिहास, बल्ले से बना दिया बड़ा रिकॉर्ड
दुनिया के 5 सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड, होश उड़ा देगी नेट वर्थ की रकम
दुनिया के 5 सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड, होश उड़ा देगी नेट वर्थ की रकम

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
विपक्षी दलों के मार्च पर अभिजीत दीपके बोले, 'एक बार फिर लोगों का...'
विपक्षी दलों के मार्च पर अभिजीत दीपके बोले, 'एक बार फिर लोगों का...'
'घबरा गई PM-HM की जोड़ी', जंतर मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर भड़की कांग्रेस
'घबरा गई PM-HM की जोड़ी', जंतर मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर भड़की कांग्रेस
Jailer 2 ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी', सिर्फ करीना को करते हैं फॉलो
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी', सिर्फ करीना को करते हैं फॉलो
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
NEET PG काउंसलिंग राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें आवेदन
NEET PG काउंसलिंग राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें आवेदन
Embed widget