एक्सप्लोरर

कोरोना वायरस: फ्रेंच ओपन की तारीख में फिर हो सकता है बदलाव, आयोजकों की निगाह नई तारीख पर

24 मई से शुरू होने वाले फ्रेंच ओपन को कोरोनावायरस के कारण टालकर 20 सितंबर से शुरू करने का फैसला किया गया था, लेकिन खिलाड़ियों ने एकतरफा फैसले की आलोचना की थी.

कोरोनावायरस महामारी के कारण सबसे पहले टाले जाने वाले टेनिस ग्रैंड स्लेम फ्रेंच ओपन की तारीख में फिर से बदलाव होने की आशंका है. आम तौर पर मई-जून में होने वाले इस ग्रैंड स्लैम को आयोजकों ने टालकर 20 सितंबर से शुरू करने का फैसला किया था, लेकिन अब इस तारीख में भी बदलाव होना तय है. फ्रांस के अखबार ‘ली पेरिसियन’ के मुताबिक, रोलां गैरो पर होने वाले साल के दूसरे ग्रैंड स्लैम को अब 20 सितंबर के बजाए 27 सितंबर से शुरू किया जा सकता है. रिपोर्ट के मुताबिक फ्रेंच टेनिस फेडरेशन ने हालांकि अभी तक इसकी पुष्टि नहीं की है, लेकिन फेडरेशन ने बयान जारी कर कहा कि वो इंटरनेशनल टेनिस फेडरेशन, एटीपी और डब्लूटीए से संपर्क में है और उनसे कैलेंडर की पुष्टि का इंतजार कर रहे हैं. मार्च में फ्रांस समेत यूरोप के ज्यादातर देशों में कोरोनावायरस का कहर बढ़ने के साथ ही फ्रेंच फेडरेशन ने टूर्नामेंट को तय समय के बजाए साल के आखिरी ग्रैंड स्लैम यूएस ओपन के एक हफ्ते बाद आयोजित करने का फैसला किया था.

खिलाड़ियों ने की थी फैसले की आलोचना

आयोजकों के इस फैसले की खिलाड़ियों ने काफी आलोचना की थी क्योंकि टूर्नामेंट में बदलाव करने से पहले खिलाड़ियों की संस्था या आईटीएफ से मशविरा नहीं किया गया था. वहीं ग्रास कोर्ट टूर्नामेंट यूएस ओपन के तुरंत बाद खिलाड़ियों को क्ले कोर्ट के लिए तैयारी का वक्त नहीं मिलने की शिकायत की जा रही थी. 27 सितंबर से शुरू होने की स्थिति में खिलाड़ियों को 2 हफ्तों का वक्त मिल पाएगा. यूएस ओपन 31 अगस्त से शुरू होकर 13 सितंबर तक चलेगा. इससे पहले ऑल इंग्लैंड टेनिस क्लब ने साल के तीसरे और सबसे प्रतिष्ठित ग्रैंड स्लैम विंबलडन को रद्द करने का फैसला किया था. विंबलडन का आयोजन जून के आखिरी सप्ताह में होना था. ये भी पढ़ें

कोरोना के मद्देनज़र इंग्लैंड में फुटबॉल मैच की जांच शुरू, लिवरपूल-एटलेटिको के बीच हुआ था मुकाबला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्राइवेट प्रैक्टिस नेट, अंदर बना पूल और जिम... ऐसा है स्मृति मंधाना का आलीशान घर
प्राइवेट प्रैक्टिस नेट, पूल और जिम... ऐसा है स्मृति मंधाना का आलीशान घर
रणजी ट्रॉफी खेलने वाले क्रिकेटर को कितनी सैलरी मिलती है? रकम जान उड़ जाएंगे आपके होश
रणजी ट्रॉफी खेलने वाले क्रिकेटर को कितनी सैलरी मिलती है? रकम जान उड़ जाएंगे आपके होश
वेस्टइंडीज सीरीज के बाद टीम इंडिया से बाहर 3 धुरंधर, दोबारा मौका मिलना मुश्किल
वेस्टइंडीज सीरीज के बाद टीम इंडिया से बाहर 3 धुरंधर, दोबारा मौका मिलना मुश्किल
CSK रेस से बाहर! IPL2027 से पहले इस टीम को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या, अश्विन ने दिया हिंट
IPL2027 से पहले इस टीम को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या, अश्विन ने दिया हिंट

वीडियोज

YRKKH: 🫨Tanya का Damani परिवार से जुड़ा रिश्ता! ढोल-नगाड़ों के साथ Poddar परिवार ने मारी एंट्री #sbs
ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
ग्वालियर हादसे पर CM मोहन यादव का एक्शन, SP समेत 8 पुलिसकर्मी सस्पेंड
ग्वालियर हादसे पर CM मोहन यादव का एक्शन, SP समेत 8 पुलिसकर्मी सस्पेंड
CSK रेस से बाहर! IPL2027 से पहले इस टीम को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या, अश्विन ने दिया हिंट
IPL2027 से पहले इस टीम को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या, अश्विन ने दिया हिंट
'मुझे अफसोस है...', सलमान खान ने पिता सलीम खान से क्यों मांगी माफी?
'मुझे अफसोस है...', सलमान खान ने पिता सलीम खान से क्यों मांगी माफी?
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
Embed widget