एक्सप्लोरर

पूर्व बल्लेबाज़ गौतम गंभीर आज बीजेपी में हो सकते हैं शामिल

टीम इंडिया पूर्व बल्लेबाज़ गौतम गंभीर आज बीजेपी में शामिल हो सकते हैं. इससे पहले ऐसी एबीपी न्यूज को ये खबर मिली थी कि गंभीर बीजेपी दिल्ली की नई दिल्ली सीट चुनाव लड़ेंगे.

पिछले साल दिसंबर के महीने में क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास ले चले गौतम गंभीर आज से एक राजनीति के पथ पर अपनी नई पारी शुरु करने जा रहे हैं. न्यूज़ एजेंसी एएनआई के हवाले से खबर आई है कि टीम इंडिया का ये पूर्व बल्लेबाज़ आज बीजेपी में शामिल हो सकते हैं. इससे पहले ऐसी एबीपी न्यूज को ये खबर मिली थी कि गंभीर बीजेपी दिल्ली की नई दिल्ली सीट चुनाव लड़ेंगे. आपको बता दें कि हाल ही में इस पूर्व क्रिकेटर को भारतीय क्रिकेट में अपनी सेवाओं के लिए देश के चौथे सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार पद्मश्री से भी नवाज़ा गया था. 37 साल के पूर्व भारतीय क्रिकेटर गौतम गंभीर टीम इंडिया के लिए तो पहले ही कमाल कर चुके हैं. लेकिन अब वो पीएम मोदी के महारथी बनकर मैदान में नज़र आएंगे. बीजेपी उनके नाम पर नई दिल्ली सीट से मुहर लगा सकती है. अभी नई दिल्ली सीट से मीनाक्षी लेखी बीजेपी की सांसद हैं. लेकिन गौतम गंभीर का घर दिल्ली के राजेंद्र नगर में है और राजेंद्र नगर नई दिल्ली लोकसभा सीट में आता है. ये खबर सुनकर आपके मन में ये सवाल होगा कि बीजेपी गौतम गंभीर को टिकट क्यों देना चाहती है. दरअसल हाल ही में गौतम गंभीर ने कई ऐसे ट्वीट किए जिसके बाद लोगों ने ये आशंका जताई कि गौतम गंभीर बाकी राजनीतिक पार्टियों के मुकाबले बीजेपी के करीब नज़र आते हैं. दरअसल गौतम ने दिल्ली के सीएम केजरीवाल के धरने पर भी हमला करते हुए कहा था कि 'दिल्ली में 2 करोड़ से ज्यादा लोग हैं हजारों समस्याएं हैं. लेकिन क्या हल निकाला है. मुख्यमंत्री केजरीवाल का एक और स्पेशल धरना. शर्मनाक!' जब केजरीवाल के विज्ञापन अखबार में छपे तो गौतम गंभीर ने ट्वीट करके सवाल पूछा था कि 'वो टैक्स चुकाने वालों का पैसा अपने चुनावी अभियान के लिए इस्तेमाल क्यों कर रहे हैं.' इतना ही नहीं देश के पीएम नरेन्द्र मोदी ने भी गौतम गंभीर के संन्यास लेने के बाद उनके योगदान की सराहना करते हुए एक चिट्ठी लिखी थी. 15 साल तक देश के लिए क्रिकेट खेलने वाले गौतम गंभीर 58 टेस्ट मैच और 147 वनडे खेल चुके हैं. वनडे मैच में 11 शतक लगाकर गंभीर ने 5238 रन बनाए और टेस्ट में 9 शतकीय पारी खेलकर 4154 रन बनाए गौतम गंभीर को बीजेपी उम्मीदवार बनाती है तो फिर उनकी जीत की गारंटी भी मानी जा रही है. नई दिल्ली की सीट पंजाबी बिरादरी के उम्मीदवार के लिए फिट मानी जाती है. वैसे भी एबीपी न्यूज का सर्वे कह रहा है कि दिल्ली की सातों सीट बीजेपी ही जीतेगी. आपको बता दें की कल रात ही बीजेपी ने लोकसभा चुनावों के लिए 184 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की थी. जिसमें पीएम मोदी से लेकर कई दिग्गज नेताओं के नाम का ऐलान किया गया. लेकिन दिल्ली की किसी भी सीट पर उम्मीदवार का ऐलान नहीं किया गया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPL 2027 की मिनी ऑक्शन की तारीख का एलान, इस दिन गोवा में होगा आयोजन
IPL 2027 की मिनी ऑक्शन की तारीख का एलान, इस दिन गोवा में होगा आयोजन
अगर रद्द हुआ भारत-वेस्टइंडीज का पांचवां टी20, फिर किसे मिलेगी ट्रॉफी? जानें नियम
अगर रद्द हुआ भारत-वेस्टइंडीज का पांचवां टी20, फिर किसे मिलेगी ट्रॉफी? जानें नियम
IND vs WI 5th T20I Live Score: बेंगलुरु में अभी भी हो रही है बारिश, 7:30 बजे से कटने शुरू होंगे; जानें ताजा अपडेट
LIVE: बेंगलुरु में अभी भी हो रही है बारिश, 7:30 बजे से कटने शुरू होंगे; जानें ताजा अपडेट
यशस्वी जायसवाल को वनडे टीम से बाहर करने पर भड़के अश्विन, बोले- दुर्भाग्यपूर्ण है, क्योंकि...
यशस्वी जायसवाल को वनडे टीम से बाहर करने पर भड़के अश्विन, बोले- दुर्भाग्यपूर्ण है, क्योंकि...

वीडियोज

सड़क जाम, जनता परेशान, किसका 'अराजक' प्लान?
धार्मिक कट्टरता, अराजकता का लक्ष्य है सत्ता?
Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)
YRKKH: Kabir के शादी के फैसले से टूटेगा दिल, क्या अब अलग हो जाएगी Kabir-Maira की राह?
'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उत्पीड़न, कपड़े खींचना...', राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
'उत्पीड़न, कपड़े खींचना...', राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
नेहा बोरा पर विजेता दहिया का चौंकाने वाला बयान - 'वो जो भी बोलती है...'
नेहा बोरा पर विजेता दहिया का चौंकाने वाला बयान - 'वो जो भी बोलती है...'
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
Embed widget