एक्सप्लोरर
फीफा वर्ल्ड कप में अब तक हुए 5 आत्मघाती गोल, टूट सकता है ये बड़ा रिकॉर्ड
Written By : एबीपी न्यूज़ | Updated at : 20 Jun 2018 04:37 PM (IST)
1/6

आत्मघाती गोल होने का सिलसिला नाइजीरिया बनाम कोएशिया, पोलैंड बनाम सेनेगल और मिस्र बनाम रूस के मुकाबलों में भी जारी रहा.
2/6

वर्ल्ड कप 2018 में सबसे पहला आत्मघाती गोल ईरान और मोरक्को के मैच में लगा था, जब अजीज के ऑन गोल ने मोरक्को के नाम पहला मुकाबला करवा दिया था. उसके बाद ऑस्ट्रेलिया और फ्रांस के बीच खेले गए मुकाबले में दूसरा आत्मघाती गोल हुआ.
3/6

ये रिकॉर्ड 1998 के उस वर्ल्ड कप में बना था, जब फ्रांस की टीम पहली बार खिताब जीतने में कामयाब हुई थी. लेकिन अब जबकि वर्ल्ड कप में 47 मैच बाकी हैं तो लगता है कि यह रिकॉर्ड बड़ी जल्दी टूट जाएगा.
4/6

इतना ही नहीं 17 मैचों में ही 5 आत्मघाती गोल होने के बाद वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे ज्यादा आत्मघाती गोल होने का रिकॉर्ड भी टूटने के करीब आ गया है. वर्ल्ड कप के इतिहास में अब तक किसी भी विश्व कप में सबसे ज्यादा 6 आत्मघाती गोल हुए हैं.
5/6

फीफा वर्ल्ड कप 2018 के शुरुआती 17 मैचों में ही अबतक 5 आत्मघाती होल हो चुके हैं. जबकि बात अगर 2014 में खेले गए फीफा वर्ल्ड कप की करें तो उस समय 64 मैचों में 5 आत्मघाती गोल हुए थे.
6/6

फीफा वर्ल्ड कप की शुरुआत में कई नए रिकॉर्ड के बनने का सिलसिला शुरू हो गया है. लेकिन इस बार महज 17 मैचों में ही एक ऐसा रिकॉर्ड टूटने के कगार पर आ गया है, जिसके बारे में किसी ने सोचा भी नहीं होगा. जी हां हम बात कर रहे हैं आत्मघाती गोल यानी कि ऑन गोल की.
Published at : 20 Jun 2018 04:37 PM (IST)
Sponsored Links by Taboola
टॉप हेडलाइंस
स्पोर्ट्स
बेन डकेट ने रचा इतिहास, बिना सिक्स लगाए वनडे मैच में खेली दूसरी सबसे बड़ी पारी
स्पोर्ट्स
'इस टीम में कप्तानी मिल सकती है', हार्दिक पांड्या को लेकर रविचंद्रन अश्विन का बयान वायरल
स्पोर्ट्स
मुंबई इंडियंस ने लसिथ मलिंगा समेत 3 दिग्गजों को किया बाहर, IPL 2027 से पहले लिया बड़ा फैसला
स्पोर्ट्स
मंधाना-हरमनप्रीत में हो गई लड़ाई? इस वीडियो से उठे सवाल; जानें क्या है पूरा मामला





















