एक्सप्लोरर

युवराज सिंह पर हिसार में दर्ज हुई FIR, जानिए किस मामले में उनपर हुई ये कार्रवाई

पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह के खिलाफ हरियाणा के हिसार में केस दर्ज किया गया है. हालांकि अपने कृत्य के लिए युवराज ने खेद जताया था लेकिन उसका असर नहीं दिखा.

टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी युवराज सिंह ने आठ महीने पहले इंस्टाग्राम लाइव वीडियो के दौरान युजवेंद्र चहल पर की गई '' गैरइरादतन टिप्पणी'' के लिए माफी मांगी थी. अब रविवार को हरियाणा के हिसार जिले में युवराज सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई और उन पर क्रिकेटर युजवेंद्र चहल के खिलाफ "जातिवादी टिप्पणी" का आरोप लगाया गया है.

युवराज ने जून 2020 मे रोहित शर्मा के साथ के साथ लाइव इंस्टाग्राम वीडियो में लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल टिक-टॉक वीडियो पर चर्चा करते नजर आए थे. इस दौरान की गई एक टिप्पणी सोशल मीडिया में काफी वायरल हुई थी. इसका विरोध होने पर युवराज सिंह ने कहा था कि उन्हें "गलत समझा गया".

गिरफ्तारी की  मांग हिसार जिले में एक दलित एक्टिविस्ट ने रविवार को एक पुलिस में शिकायत दर्ज दी जिसमें अनुसूचित जाति और जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत उनकी गिरफ्तारी और मुकदमा दर्ज करने की मांग की गई है. एससी/ एसटी एक्ट की धारा 3 (1) (आर) और 3 (1) (3) के अलावा आईपीसी की धारा 153, 153A, 295, 505 के तहत एफआईआर दर्ज की गई है. पिछले साल जून में हिसार के एक वकील ने पूर्व क्रिकेटर के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी.

विवाद होने पर जताया था खेद युवराज सिंह ने उस समय अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर पोस्ट किए गए एक बयान में खेद व्यक्त किया था. उन्हों ने कहा था कि "मैं समझता हूं कि जब मैं अपने दोस्तों के साथ बातचीत कर रहा था, तो मुझे गलत समझा गया, जो गैरजरूरी था. हालांकि, एक जिम्मेदार भारतीय के रूप में मैं यह कहना चाहता हूं कि अगर मैंने अनजाने में किसी की भावनाओं को आहत किया है, तो मैं इसके लिए खेद व्यक्त करना चाहता हूं." इसके साथ ही उन्हों ने कहा था कि वे जाति, रंग, पंथ या लिंग के आधार पर किसी भी प्रकार की असमानता में विश्वास नहीं करते हैं.

 

युवराज सिंह ने जून 2019 में मुंबई में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की थी. वह 2011 में भारत को विश्व कप विजेता बनाने में उनकी अहम भूमिका थी.

यह भी पढ़ें

IND Vs ENG: हरभजन सिंह से आर अश्विन ने क्यों माफी मांगी है

पाकिस्तान पीएम भारतीय क्रिकेट के मुरीद हुए, टीम इंडिया के नंबर होने की वजह को किया बयां

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FIFA World Cup 2026 Final Live: दूसरे हाफ का खेल शुरू, फाइनल में स्पेन और अर्जेंटीना 0-0 से बराबरी पर
LIVE: दूसरे हाफ का खेल शुरू, फाइनल में स्पेन और अर्जेंटीना 0-0 से बराबरी पर
लॉर्ड्स में इतिहास रचने से चूका भारत, रोहित शर्मा का 'साहसी' शतक बेकार; 387 बनाकर 27 रन से जीता इंग्लैंड
लॉर्ड्स में इतिहास रचने से चूका भारत, रोहित का 'साहसी' शतक बेकार; 387 बनाकर 27 रन से जीता इंग्लैंड
एक वनडे मैच में सबसे ज्यादा रन देने वाले तीसरे गेंदबाज बने गुरनूर बराड़, लॉर्ड्स वनडे में खूब हुई पिटाई
एक वनडे मैच में सबसे ज्यादा रन देने वाले तीसरे गेंदबाज बने गुरनूर बराड़, लॉर्ड्स में हुई पिटाई
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget