एक्सप्लोरर

IND Vs ENG: हरभजन सिंह से आर अश्विन ने क्यों माफी मांगी है

IND Vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ खेली जा रही टेस्ट सीरीज में आर अश्विन कमाल के फॉर्म में हैं. अश्विन तीन पारियों में अब तक 14 विकेट हासिल कर चुके हैं. अश्विन ने दूसरे टेस्ट की पहली पारी में पांच विकेट लेने के साथ ही हरभजन सिंह का बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है.

IND Vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ चेन्नई में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट में टीम इंडिया के स्टार स्पिनर आर अश्विन बेहद ही खास मुकाम हासिल करने में कामयाब हुए हैं. अश्विन ने हरभजन सिंह का भारतीय जमीन पर एक बेहद ही खास रिकॉर्ड तोड़ दिया है. अश्विन ने भारतीय सरजमीं पर सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले गेंदबाजों की सूची में दूसरे नंबर पर पहुंचने के बाद अपने सीनियर गेंदबाज से माफी मांगी.

अश्विन ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन अपनी बेहरतीन ऑफ स्पिन से बेन स्टोक्स को आउट करने के बाद हरभजन को पीछे छोड़ा. हरभजन सिंह के नाम भारत में 28.76 के औसत से 265 विकेट दर्ज हैं. घरेलू मैदान पर अश्विन ने 266 विकेट लिये है.

अश्विन ने कहा, ''जब मैंने 2001 सीरीज में हरभजन को खेलते देखा था तब मैंने यह सोचा थी नहीं था कि देश के लिए ऑफ स्पिनर के तौर पर खेलूंगा. मैं उस समय अपने राज्य के लिए खेल रहा था और बल्लेबाजी में अपना करियर बनाना चाहता था.''

अनिल कुंबले से हैं पीछे

अभी तक 76 टेस्ट में 25.26 के शानदार औसत से कुल 391 विकेट चटकाने वाले 34 वर्षीय अश्विन को पहले इस उपलब्धि के बारे में पता नहीं था. उन्होंने कहा कि शुरुआती दौरे में टीम के उनके साथी खिलाड़ी हरभजन की तरह गेंदबाजी करने पर उनका मजाक उड़ाते थे.

अश्विन ने कहा, ''उस उम्र के मेरे साथी खिलाड़ी मेरा मजाक उड़ाया करते थे, क्योंकि मैं भज्जू पा की तरह गेंदबाजी करता था. वैसे स्थिति से आने के बाद उनके रिकार्ड को तोड़ने के लिए आपको अविश्वसनीय रूप से विशेष होना चाहिए. मुझे इसके बारे में पता नहीं था, अब जब मुझे इसके बारे में पता है, तो मुझे खुशी हो रही है. माफ करें, भज्जू पा.''

अश्विन ने 29 बार पांच विकेट झटकने का कारनामा किया और सात बार उन्होंने 10 विकेट चटकाये हैं जिसमें एक पारी में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 59 रन देकर सात विकेट और मैच में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 140 रन देकर 13 विकेट लेने का रहा है.

अश्विन ने घरेलू सरजमीं पर 266 विकेट 22.67 के औसत से चटकाये हैं. महान स्पिनर अनिल कुंबले भारत में सर्वाधिक विकेट चटकाने वाले गेंदबाज हैं जिन्होंने 24.88 के औसत से 350 विकेट लिये हैं.

पाकिस्तान पीएम भारतीय क्रिकेट के मुरीद हुए, टीम इंडिया के नंबर होने की वजह को किया बयां

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

संजू सैमसन ने रजनीकांत की मूवी जेलर-2 के लिए बुक किया पूरा थिएटर, हर कोई हैरान
संजू सैमसन ने रजनीकांत की मूवी जेलर-2 के लिए बुक किया पूरा थिएटर, हर कोई हैरान
अनोखा नियम! ZIM बल्लेबाज क्लीन बोल्ड, नो-बॉल नहीं थी गेंद; फिर भी AFG को नहीं मिला विकेट
अनोखा नियम! ZIM बल्लेबाज क्लीन बोल्ड, नो-बॉल नहीं थी गेंद; फिर भी AFG को नहीं मिला विकेट
रणजी ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलियाई अंपायर को देख सब हैरान, जानें BCCI ने क्यों लिया ऐसा फैसला
रणजी ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलियाई अंपायर को देख सब हैरान, जानें BCCI ने क्यों लिया ऐसा फैसला
12 मैच खेलने न्यूजीलैंड पहुंची टीम इंडिया, 22 अक्टूबर से होगा टी20 सीरीज का आगाज
12 मैच खेलने न्यूजीलैंड पहुंची टीम इंडिया, 22 अक्टूबर से होगा टी20 सीरीज का आगाज

वीडियोज

Punjab Politics | Breaking: Amit Shah का मिशन पंजाब...नशा माफिया के खिलाफ आर-पार की जंग! | ABP News
YRKKH:🙄Armaan-Maira निकले मूड फ्रेश करने, रास्ते में हुई Kabir से हैरान करने वाली मुलाकात! #sbs
Bollywood News: रिलीज़ से पहले ही 'रामायण' की एडवांस बुकिंग के आंकड़ों और क्रेज को लेकर चर्चाएं तेज (20.10.26)
Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
विजयादशमी पर गोरखनाथ मंदिर पहुंचे CM योगी, रथ पर सवार होकर निकाली शोभायात्रा
विजयादशमी पर गोरखनाथ मंदिर पहुंचे CM योगी, रथ पर सवार होकर निकाली शोभायात्रा
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
अनोखा नियम! ZIM बल्लेबाज क्लीन बोल्ड, नो-बॉल नहीं थी गेंद; फिर भी AFG को नहीं मिला विकेट
अनोखा नियम! ZIM बल्लेबाज क्लीन बोल्ड, नो-बॉल नहीं थी गेंद; फिर भी AFG को नहीं मिला विकेट
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
लकी ड्रॉ खेलिए, मिलेगा ट्रैक्टर और चारा काटने की मशीन; किसानों के लिए मौका
लकी ड्रॉ खेलिए, मिलेगा ट्रैक्टर और चारा काटने की मशीन; किसानों के लिए मौका
Embed widget