एक्सप्लोरर

RPSvsMI: धोनी के 'धमाके' और रहाणे-तिवारी की मदद से पुणे ने बनाए 162 रन

RPSvsMI: धोनी के 'धमाके' और रहाणे-तिवारी की मदद से पुणे ने बनाए 162 रन
नई दिल्ली/मुंबई: अजिंक्ये रहाणे और मनोज तिवारी के अर्धशतक और अंतिम ओवरों में एमएस धोनी की आतिशी पारी की मदद से आईपीएल 10 के पहले क्वालीफायर में पुणे ने मुंबई के सामने 162 रनों का स्कोर खड़ा किया. मुंबई के वानखेड़े क्रिकेट मैदान पर खिताब के करीब पहुंचने की जंग में शुरूआती झटकों के बाद रहाणे-तिवारी की साझेदारी और अंतिम ओवरों में धोनी की 'संजीवनी' जैसी पारी की मदद से पुणे को ये लक्ष्य मिला. वानखेड़े क्रिकेट मैदान पर टॉस हारकर पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी पुणे की टीम की शुरूआत बेहद खराब रही और उन्होंने पहले 2 ओवरों में 2 बड़े विकेट चटका दिए. पहले ओवर में राहुल त्रिपाठी शून्य के स्कोर पर मैक्कलेनेघन की गेंद पर बोल्ड हो गए. जबकि दूसरे ओवर में ही मलिंगा ने कप्तान स्टीव स्मिथ को 1 रन के स्कोर पर वापस पवेलियन भेज दिया. शुरूआती दो झटकों के बाद अजिंक्ये रहाणे ने मनीष तिवारी के साथ मिलकर टीम के स्कोर को आगे बढ़ाया. दोनों बल्लेबाज़ों ने मिलकर तीसरे विकेट के लिए अहम 80 रनों की साझेदारी की. इस दौरान अजिंक्ये रहाणे ने आईपीएल 10 का दूसरा अर्धशतक भी पूरा किया. लेकिन अपना अर्धशतक पूरा करने के बाद रहाणे कर्ण शर्मा की गेंद पर 56 रन बनाकर वापस पवेलियन लौट गए. रहाणे ने अपनी पारी में 43 गेंदों में 5 चौके और 1 छक्का भी लगाया. अजिंक्ये रहाणे के आउट होने के बाद मैदान पर उतरे पूर्व कप्तान धोनी से टीम को खासी उम्मीद थी लेकिन वो भी धीमी रफ्तार से आगे बढ़ते हुए दिखे. लेकिन धोनी ने अंतिम ओवरों में अपने बल्ले की पुरानी चमक बिखेरते हुए पुणे की टीम के लिए दम दिखा दिया. धोनी ने महज़ 26 गेंदों पर 5 छक्कों की मदद से नाबाद 40 रन बनाए. अंतिम ओवर की आखिरी गेंद पर मनोजा तिवारी 58 रन बनाकर रन-आउट हुए. तिवारी ने अपनी पारी में 4 चौके और 2 छक्कों भी लगाए. अंतिम 2 ओवरों को छोड़ एक बार फिर मुंबई की टीम के गेंदबाज़ों ने शानदार गेंदबाज़ी करते हुए पुणे के बल्लेबाज़ो पर लगाम लगाए रखी. मुंबई के लिए लगभग सभी गेंदबाज़ों ने बेहतरीन गेंदबाज़ी की. लसिथ मलिंगा ने बेहतरीन गेंदबाज़ी करते हुए 3 ओवरों में 14 रन दिए जबकि 1 विकेट चटकाया. क्रुनाल पांड्या ने अपने 4 ओवरों के स्पेल में महज़ 22 रन खर्च किए. इसके अलावा कर्ण शर्मा ने बेहतरीन गेंदबाज़ी करते हुए 4 ओवरों में 30 रन देकर 1 विकेट चटकाया. इसके अलावा जसप्रीत बुमराह ने 4 ओवरों में 33 रन दिए. उन्हें आज एक भी विकेट नहीं मिला. मैक्कलेनेघन अपने आखिरी ओवर में 26 रन दे बैठे. मैक्कलेनेघन ने अपने 4 ओवरों के स्पेल में कुल 46 रन खर्च किए. जिसमें उन्होंने 1 विकेट चटकाया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कुमार संगाकारा के परिवार के साथ बदसलूकी, दिग्गज ने लगाए गंभीर आरोप
कुमार संगाकारा के परिवार के साथ बदसलूकी, दिग्गज ने लगाए गंभीर आरोप
कौन हैं उमा काश्वी? 15 साल की उम्र में मिला WPL कॉन्ट्रैक्ट; वैभव सूर्यवंशी से मिलती है कहानी
कौन हैं उमा काश्वी? 15 साल की उम्र में मिला WPL कॉन्ट्रैक्ट; वैभव सूर्यवंशी से मिलती है कहानी
RCB ने जैसे ही खरीदा, होटल के कमरे में खुशी से झूम उठी श्रेयंका पाटिल; वीडियो वायरल
RCB ने जैसे ही खरीदा, होटल के कमरे में खुशी से झूम उठी श्रेयंका पाटिल; वीडियो वायरल
चौथे T20 से पहले न्यूजीलैंड के लिए आई बुरी खबर, लॉकी फर्ग्यूसन पूरी सीरीज से बाहर
चौथे T20 से पहले न्यूजीलैंड के लिए आई बुरी खबर, लॉकी फर्ग्यूसन पूरी सीरीज से बाहर

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अब इस राज्य में होगा एक्शन, भ्रष्टाचार का आरोप, 700 करोड़ के नुकसान का दावा
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अब इस राज्य में होगा एक्शन, भ्रष्टाचार का आरोप, 700 करोड़ के नुकसान का दावा
यूपी विधान परिषद में बढ़ी सपा की ताकत! LoP का पद भी बचा, अब क्या है रणनीति?
यूपी विधान परिषद में बढ़ी सपा की ताकत! LoP का पद भी बचा, अब क्या है रणनीति?
अब किस बात पर भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'Gen-Z अब उनके दोस्त नहीं'
अब किस बात पर भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'Gen-Z अब उनके दोस्त नहीं'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर होगा बड़ा क्लैश, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी रणबीर कपूर की 'रामायण'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर महाटक्कर, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी 'रामायण'
कुमार संगाकारा के परिवार के साथ बदसलूकी, दिग्गज ने लगाए गंभीर आरोप
कुमार संगाकारा के परिवार के साथ बदसलूकी, दिग्गज ने लगाए गंभीर आरोप
हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस से मांगी माफी! MLC चुनाव रिजल्ट पर बोले- एक सीट जीती है
हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस से मांगी माफी! MLC चुनाव रिजल्ट पर बोले- एक सीट जीती है
JDU में कलह! जीत के बाद नीरज कुमार बोले- 'ललन सिंह का आशीर्वाद लेने नहीं जाएंगे'
JDU में कलह! जीत के बाद नीरज कुमार बोले- 'ललन सिंह का आशीर्वाद लेने नहीं जाएंगे'
Luxury Dining Table: घर पर डाइनिंग को 5 स्टार लुक देना है? टेबल सेट करने की ये ट्रिक अपनाएं
घर पर डाइनिंग को 5 स्टार लुक देना है? टेबल सेट करने की ये ट्रिक अपनाएं
Embed widget