एक्सप्लोरर

फीफा वर्ल्ड कप : सलाह की वापसी के बाद कमाल नहीं दिखा पाई मिस्र, रूस ने 3-1 से हराकर अंतिम 16 में बनाई जगह

अपना पहला वर्ल्ड कप मैच खेल रहे सलाह ने हालांकि 42वें मिनट में अपनी क्लास का परिचय देते हुए गोल करने के प्रयास किया जिसमें वो चूक गए.

नई दिल्ली: मेजबान रूस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फीफा वर्ल्ड कप में सेंट पीटर्सबर्ग स्टेडियम में मंगलवार देर रात खेल गए ग्रुप-ए के अपने दूसरे मैच में मिस्र को 3-1 से हरा लगातार दूसरी जीत दर्ज की. इस जीत के साथ ही रूस के दो मैचों में छह अंक हो गए हैं और उसने अंतिम-16 में अपनी जगह लगभग पक्की कर ली है. वहीं मिस्र के लिए अगले दौर में जाना बेहद मुश्किल हो गया है. मैच के सभी गोल दूसरे हाफ में आए.

पहले मैच में साऊदी को दी थी 5-0 से मात

रूस के लिए यह मैच बेहद अहम था. उसने अपने पहले मैच में साऊदी अरब को 5-0 से मात दी. वह जानती थी की इस मैच में जीत उसे अगले दौर में जगह दिला सकती है इसलिए वो पूरी तैयारी के साथ उतरा था. रूस जानती थी उसकी अगले दौर की राह में चोट से वापसी कर रहे मिस्र के स्टार खिलाड़ी मोहम्मद सलाह रोड़ा बन सकते हैं और इसलिए वो इस स्टार खिलाड़ी के खिलाफ तैयारी करके आया था. उसके मिडफील्डर युरी झिर्कोव सलाह से साए की तरह चिपके रहे. इसी कारण सलाह खुलकर नहीं खेल पा रहे थे. साथ ही चोट का डर सलाह के प्रदर्शन पर साफ दिखा.

पहला हाफ रहा रोमांचक

पहला हाफ रोमांच से भरपूर रहा. दोनों टीमें गेंद को पाने की जोर अजमाइश और गोल करने की कोशिश में व्यस्त दिखीं. आत्मविश्वास से भरी रूस ने शुरू के 10 मिनट में मिस्र पर अपना दबदबा दिखाया और कुछ अच्छे मौके भी बनाए. मिस्र ने तुंरत अपने आप को संभाला और यहां से दोनों के बीच बराबरी का खेल शुरू हो गया. दोनों टीमें हालांकि पहले हाफ में गोल नहीं कर पाई.

अपना पहला वर्ल्ड कप मैच खेल रहे सलाह ने हालांकि 42वें मिनट में अपनी क्लास का परिचय देते हुए गोल करने के प्रयास किया जिसमें वो चूक गए.

दूसरे हाफ की शुरुआत मिस्र के लिए बेहद निराशाजनक रही. मिस्र के कप्तान अहमद फताही ने 47वें मिनट में गेंद को क्लियर करने के प्रयास में आत्मघाती गोल कर रूस को 1-0 से आगे कर दिया. बाईं तरफ से गेंद आई जिसे मिस्र के गोलकीपर ने पंच से क्लियर कर दिया और गेंद बॉक्स के बाहर खड़े रूस के रोमन जोबनिन के पास गई जिन्होंने गेंद को वापस बॉक्स में भेजा जहां अहमदी उसे क्लियर करने के प्रयास में गलती से अपने ही गोल में खेल बैठे.

मेजबान टीम को अपनी बढ़त को दोगुना करने में ज्यादा समय नहीं लगा. डेनिस चेरिशेव ने 59वें मिनट में बेहद आसानी से गेंद को नेट में डाल रूस को 2-0 से आगे कर दिया. यह चेरिशेव का इस टूर्नामेंट में तीसरा गोल है. तीन मिनट बाद अर्टयोम डज्युबा ने इल्या कुटेपोव से मिली गेंद को आसानी गोल में बदल रूस को 3-0 से आगे कर मिस्र की वापसी मुश्किल कर दी. मिस्र की किस्मत ने 73वें मिनट में उसका साथ दिया और वीएआर के माध्यम से उसे पेनाल्टी मिली जिसे सलाह ने गोल में तब्दील कर अपनी टीम का खाता खोला. यह वर्ल्ड कप में सलाह का पहला गोल है.

मिस्र के प्रशंसकों को लगा की यहां से उनकी टीम वापसी कर सकती है, लेकिन रूस ने ऐसा नहीं होने दिया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिर्फ 1 रन पर मचा बवाल, टीम ने BCCI से की शिकायत, जानें क्या है पूरा मामला
सिर्फ 1 रन पर मचा बवाल, टीम ने BCCI से की शिकायत, जानें क्या है पूरा मामला
कोच मोर्ने मोर्कल की गेंदबाजों को अनोखी सलाह, पंखे के सामने करो बॉलिंग
कोच मोर्ने मोर्कल की गेंदबाजों को अनोखी सलाह, पंखे के सामने करो बॉलिंग
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IND vs NZ 3rd T20 Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का तीसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का तीसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
बिहार: MLC चुनाव के नतीजों से पहले प्रशांत किशोर की पार्टी का मैनेजर लापता
बिहार: MLC चुनाव के नतीजों से पहले प्रशांत किशोर की पार्टी का मैनेजर लापता
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
Embed widget