एक्सप्लोरर

रोहित ने इस खिलाड़ी को दिया आरसीबी के खिलाफ शानदार पारी का श्रेय

मुंबई इंडियन्स के कप्तान रोहित शर्मा ने रायल चैलेंजर्स बेंगलोर के खिलाफ 52 गेंद में 94 रन की पारी खेलने का श्रेय एविन लुईस को दिया. रोहित ने कहा वेस्टइंडीज के इस खिलाड़ी ने उन्हें क्रीज पर पैर जमाने का मौका दिया.

नई दिल्ली/मुंबई: मुंबई इंडियन्स के कप्तान रोहित शर्मा ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के खिलाफ 52 गेंद में 94 रन की पारी खेलने का श्रेय एविन लुईस को दिया. रोहित ने कहा वेस्टइंडीज के इस खिलाड़ी ने उन्हें क्रीज पर पैर जमाने का मौका दिया.

मुंबई इंडियन्स ने आरसीबी को कल रात यहां 46 रन से हराकर आईपीएल 11 में पहली जीत दर्ज की. रोहित के अलावा लुईस ने भी 65 रन की पारी खेली.

मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए छह विकेट पर 213 रन बनाए जिसके जवाब में आरसीबी की टीम आठ विकेट पर 167 रन ही बना सकी.

रोहित ने कहा, ‘‘जब एविन लुईस बल्लेबाजी कर रहा हो तो कुछ भी हो सकता है, वह काफी अच्छा स्ट्राइकर है और अपने दायरे में आने पर वह गेंद को तेज हिट करता है और उसने यही किया. इससे मुझे पर्याप्त समय मिला गया जो काफी महत्वपूर्ण है. हम हमेशा से चाहते रहे हैं कि एक टिका हुआ बल्लेबाज जितना अधिक संभव हो उतनी देर तक बल्लेबाजी करे और ऐसा करने के लिए मेरे पास बेहतरीन मंच था.’’

मेजबान टीम की शुरुआत काफी खराब रही जब आरसीबी के तेज गेंदबाज उमेश यादव ने मैच की पहली दो गेंदों पर ही मुंबई के सलामी बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव और इशान किशन को बोल्ड कर दिया.

रोहित ने कहा कि पहले तीन मैचों में हार के बावजूद उनकी टीम का रवैया सकारात्मक रहा. उन्होंने अपने गेंदबाजों मिशेल मैकलेनाघन, कृणाल पंड्या और मयंक मार्कंडेय की भी तारीफ की.

रोहित ने साथ ही कहा कि वह चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करना जारी रखेंगे जिससे कि नये बल्लेबाजों को सहज होने का मौका मिले.

इस बीच आरसीबी के मुख्य कोच डेनियल विटोरी को मलाल है कि डीआरएस रिव्यू लेने पर हार्दिक पंड्या को नाट आउट करार दिया गया और इससे उनकी टीम को 20 से 30 रन का नुकसान हुआ.

विटोरी ने कहा, ‘‘चीजें हमारे खिलाफ गई. हार्दिक का विकेट, अगर हम उसे आउट कर देते तो संभवत: उनका स्कोर 20 से 30 रन कम रहता. अंतिम स्कोर में यह अंतर पैदा करता है.’’

उन्होंने कहा कि उनके स्पिनरों वाशिंगटन सुंदर और युजवेंद्र चहल ने रक्षात्मक गेंदबाजी की जबकि मुंबई टीम के उनके समकक्षों ने आक्रामक रवैया अपनाया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड की 12-सदस्यीय टीम घोषित, 2 नए खिलाड़ी शामिल
न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड की 12-सदस्यीय टीम घोषित, 2 नए खिलाड़ी शामिल
Vaibhav Sooryavanshi: वैभव सूर्यवंशी IPL के सबसे बेस्ट MVP नहीं... दिग्गजों ने बताया क्यों, जानिए किसने क्या कहा
वैभव सूर्यवंशी IPL के सबसे बेस्ट MVP नहीं... दिग्गजों ने बताया क्यों, जानिए किसने क्या कहा
आयरलैंड दौरे पर नहीं होना चाहिए वैभव सूर्यवंशी का इंटरनेशनल डेब्यू, संजय मांजरेकर ने दिया बड़ा बयान
'...नहीं होना चाहिए वैभव सूर्यवंशी का इंटरनेशनल डेब्यू', संजय मांजरेकर ने दिया बड़ा बयान
IPL ट्रॉफी जीतने के बाद प्रेमानन्द महाराज के आश्रम पहुंचे विराट कोहली को उपहार में ऐसा क्या मिला जिसकी हो रही चर्चा
IPL ट्रॉफी जीतने के बाद प्रेमानन्द महाराज के आश्रम पहुंचे विराट कोहली को उपहार में ऐसा क्या मिला जिसकी हो रही चर्चा

वीडियोज

Sansani | Crime News: खोड़ा थाने में 150 अपराधियों ने हाथ उठाकर मांगी माफी, योगी पुलिस का खौफ!
UP Police Action: मथुरा पुलिस का 'ऑन-स्पॉट' इंसाफ! | Vrindavan
UP Election 2027 | Surya Murder Case | Janhit:खोड़ा में 'असद' के नाम पर शुरू हुई वोट बैंक की सियासत!
Bharat Ki Baat | CM Yogi Speech | Akhilesh: CM Yogi की हुंकार, अखिलेश का पलटवार!
Weather Update: मौसम का क्यों बिगड़ रहा मिजाज? | ABP News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC में टूट की अटकलों के बीच अभिषेक बनर्जी ने विधानसभा स्पीकर को लिखी चिट्ठी, LoP पर साफ किया रुख
TMC में टूट की अटकलों के बीच अभिषेक बनर्जी की विधानसभा स्पीकर को चिट्ठी, LoP पर साफ किया रुख
Delhi News: हौज खास में बदबूदार पानी से लोग बीमार, दिल्ली जल बोर्ड के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
हौज खास में बदबूदार पानी से लोग बीमार, दिल्ली जल बोर्ड के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
डीके शिवकुमार की शपथ से पहले राहुल गांधी का बड़ा फैसला, सिद्धारमैया को दिल्ली में दी ये बड़ी जिम्मेदारी 
डीके शिवकुमार की शपथ से पहले राहुल गांधी का बड़ा फैसला, सिद्धारमैया को दिल्ली में दी ये बड़ी जिम्मेदारी 
न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड की 12-सदस्यीय टीम घोषित, 2 नए खिलाड़ी शामिल
न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड की 12-सदस्यीय टीम घोषित, 2 नए खिलाड़ी शामिल
बला की हसीन हैं 'पेड्डी' एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर, कातिल अदाओं से फैंस को कर देती हैं घायल, देखें फोटोज
बला की हसीन हैं 'पेड्डी' एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर, कातिल अदाओं से फैंस को कर देती हैं घायल, देखें फोटोज
रूसी तेल पर अमेरिका ने फिर की हरकत तो भारत को आया गुस्सा, दिया दो टूक जवाब- 'इंडिया तय करेगा...'
रूसी तेल पर अमेरिका ने फिर की हरकत तो भारत को आया गुस्सा, दिया दो टूक जवाब- 'इंडिया तय करेगा...'
First King Of India: पूरे भारत पर सबसे पहले किस राजा ने किया था राज, उससे पहले कैसी थी देश की शासन व्यवस्था?
पूरे भारत पर सबसे पहले किस राजा ने किया था राज, उससे पहले कैसी थी देश की शासन व्यवस्था?
भारत में इंटरनेट यूज करने वाली महिलाओं की संख्या में इजाफा, 4 साल में लगभग दोगुना हुआ आंकड़ा
भारत में इंटरनेट यूज करने वाली महिलाओं की संख्या में इजाफा, 4 साल में लगभग दोगुना हुआ आंकड़ा
Embed widget