एक्सप्लोरर

EURO CUP: क्रिस्टियन एरिक्सन मैच के दौरान मैदान पर हुए बेहोश फिर भी फिनलैंड ने डेनमार्क को हराया

यूरो 2020 फुटबॉल चैंपियनशिप में फिनलैंड और डेनमार्क के मैच में क्रिस्टियन एरिक्सन के मैदान पर बेहोश हो गए. इससे लगभग 90 मिनट तक खेल रुका रहा. डेनमार्क फुटबॉल महासंघ ने कहा कि एरिक्सन होश में हैं और उनकी स्थिति स्थिर है. इस मैच में फिनलैंड ने डेनमार्क को 1—0 से हरा दिया.

कोपेनहेगनः यूरो 2020 फुटबॉल चैंपियनशिप में फिनलैंड और डेनमार्क के मैच के दौरान क्रिस्टियन एरिक्सन के मैदान पर बेहोश होने के बाद फिनलैंड ने डेनमार्क को 1—0 से हराया. पहले हॉफ के अंतिम क्षणों में एरिक्सन मैदान पर गिर गये और उन्हें तुरंत उपचार के लिये अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा जिसके कारण लगभग 90 मिनट तक खेल रुका रहा. डेनमार्क फुटबॉल महासंघ ने कहा कि एरिक्सन होश में हैं और उनकी स्थिति स्थिर है.

डेनमार्क के कोच कास्पर जलमैंड ने कहा, 'आप इस तरह की स्थिति में मैच नहीं खेल सकते हैं. हमने जो प्रयास किया, वह अविश्वसनीय है. यह अविश्वसनीय है कि खिलाड़ी दूसरे हॉफ में खेलने के लिये उतरे और उन्होंने दबदबा बनाया.' 

60वें मिनट में फिनलैंड को मिली बढ़त
जब यह मैच दोबारा शुरू हुआ तो पोजनपालो ने 60वें मिनट में फिनलैंड को बढ़त दिला दी. उन्होंने जेरे उरोनेन के क्रास पर हेडर से यह गोल किया. डेनमार्क के गोलकीपर कास्पर शमाइकल ने गेंद पर हाथ लगाया लेकिन वह उसे रोक नहीं पाये

डेनमार्क ने पूरे मैच में दबदबा बनाए रखा 
डेनमार्क ने पूरे मैच में दबदबा बनाये रखा लेकिन फिनलैंड को गोल करने का केवल एक मौका मिला और वह इसे भुनाने में सफल रहा. डेनमार्क ने छह शॉट गोल पर लगाये लेकिन उसे हर बार नाकामी मिली. डेनमार्क को सबसे अच्छा मौका तब मिला जब उसे 74वें मिनट में पेनल्टी मिली लेकिन रेडेकी ने अपने बायीं तरफ डाइव लगाकर पियरे एमिल हॉबजर्ग के शॉट को रोक दिया.

जीत से अधिक चर्चा एरिक्शन के अचानक बेहोश होने की 
फिनलैंड किसी बड़े टूर्नामेंट में पदार्पण कर रहा था लेकिन उसके देश की फुटबॉल इतिहास में सबसे बड़ी जीत से अधिक चर्चा एरिक्शन के अचानक बेहोश होने की रही. फिनलैंड के फारवर्ड टीम पुकी ने कहा, 'यह निश्चिति तौर पर मेरे करियर के सबसे मुश्किल मैचों में से एक था ' उन्होंने कहा, 'हमने फैसला किया कि डेनमार्क की टीम जो करेगी हम भी वहीं करेंगे. मैदान पर वापस लौटकर मैच खेलना आसान नहीं था लेकिन जब हमने सुना कि सब कुछ ठीक है तो हमने मैच पर ध्यान देना शुरू कर दिया. आखिर में हमें जीत मिली जिस पर हमें गर्व है.' 

ग्राउंड पर ही 10 मिनट तक उपचार
एरिक्सन को मैदान पर ही 10 मिनट तक चिकित्सा उपलब्ध करायी गयी और फिर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया. दोनों टीमों ने बाद में आपात बैठक बुलायी और जब पता चल गया कि एरिक्सन की स्थिति स्थिर है तो उन्होंने मैच जारी रखने का फैसला किया.


यह भी पढ़ें-

French Open: बारबोरा क्रेजिकोवा ने अनस्तासिया पावलिचेनकोवा को हराकर जीता फ्रेंच ओपन का खिताब

WTC: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में इन भारतीय खिलाड़ियों का रहा जलवा, जानिए किसने बनाए सबसे ज्यादा रन और किसने लिए सबसे ज्यादा विकेट

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ये आदेश धार्मिक स्वतंत्रता के खिलाफ', वंदे मातरम को लेकर गृह मंत्रालय के सर्कुलर पर जमीयत उलेमा-ए-हिंद का रिएक्शन
'ये आदेश धार्मिक स्वतंत्रता के खिलाफ', वंदे मातरम को लेकर गृह मंत्रालय के सर्कुलर पर जमीयत उलेमा-ए-हिंद का रिएक्शन
आरोपी तांत्रिक कमरुद्दीन बाबा को फिरोजाबाद लेकर पहुंची दिल्ली पुलिस, कई लोगों की ली थी जान
आरोपी तांत्रिक कमरुद्दीन बाबा को फिरोजाबाद लेकर पहुंची दिल्ली पुलिस, कई लोगों की ली थी जान
'मैं PM का करियर बर्बाद नहीं करना चाहता', डोनाल्ड ट्रंप के वायरल वीडियो पर MEA का रिएक्शन
'मैं PM का करियर बर्बाद नहीं करना चाहता', डोनाल्ड ट्रंप के वायरल वीडियो पर MEA का रिएक्शन
टी20 वर्ल्ड कप के लिए 11 साल का लंबा इंतजार, सिर्फ 8 गेंद में हुए आउट; संजू सैमसन का करियर खत्म?
टी20 वर्ल्ड कप के लिए 11 साल का लंबा इंतजार, सिर्फ 8 गेंद में हुए आउट; संजू का करियर खत्म?

वीडियोज

ABP Report: लैम्बॉर्गिनी वाला खेल, चट गिरफ्तारी पट बेल | Lucknow Lamborghini Crash | UP News
Maha Dangal With Chitra Tripath: कांग्रेसी सांसदों की 'फौज', किसने की गाली-गलौज? | Parliament
Lamborghini Crash: लैम्बॉर्गिनी कांड..आरोपी शिवम गिरफ्तार
Sandeep Chaudhary: संसद में घमासान... 'वीडियो गेम' की अजब दास्तान! | Parliament | Seedha Sawal
Kanpur Lamborghini Case: 100 घंटे में गिरफ्तारी..6 घंटे में बेल | Pratima Mishra | UP News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ये आदेश धार्मिक स्वतंत्रता के खिलाफ', वंदे मातरम को लेकर गृह मंत्रालय के सर्कुलर पर जमीयत उलेमा-ए-हिंद का रिएक्शन
'ये आदेश धार्मिक स्वतंत्रता के खिलाफ', वंदे मातरम को लेकर गृह मंत्रालय के सर्कुलर पर जमीयत उलेमा-ए-हिंद का रिएक्शन
आरोपी तांत्रिक कमरुद्दीन बाबा को फिरोजाबाद लेकर पहुंची दिल्ली पुलिस, कई लोगों की ली थी जान
आरोपी तांत्रिक कमरुद्दीन बाबा को फिरोजाबाद लेकर पहुंची दिल्ली पुलिस, कई लोगों की ली थी जान
'मैं PM का करियर बर्बाद नहीं करना चाहता', डोनाल्ड ट्रंप के वायरल वीडियो पर MEA का रिएक्शन
'मैं PM का करियर बर्बाद नहीं करना चाहता', डोनाल्ड ट्रंप के वायरल वीडियो पर MEA का रिएक्शन
टी20 वर्ल्ड कप के लिए 11 साल का लंबा इंतजार, सिर्फ 8 गेंद में हुए आउट; संजू सैमसन का करियर खत्म?
टी20 वर्ल्ड कप के लिए 11 साल का लंबा इंतजार, सिर्फ 8 गेंद में हुए आउट; संजू का करियर खत्म?
अनिल कपूर ने पिता के स्ट्रगल को लेकर की बात, बोले- उनकी एक भी फिल्म चली नहीं
अनिल कपूर ने पिता के स्ट्रगल को लेकर की बात, बोले- उनकी एक भी फिल्म चली नहीं
अमेरिका ने ट्रेड डील फैक्टशीट में क्यों किया इतना बड़ा बदलाव? भारतीय विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
अमेरिका ने ट्रेड डील फैक्टशीट में क्यों किया इतना बड़ा बदलाव? भारतीय विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
साइबर फ्रॉड से कैसे बचाएगा म्यूल अकाउंट हंटर, जिसे इस्तेमाल करने पर जोर दे रहे अमित शाह?
साइबर फ्रॉड से कैसे बचाएगा म्यूल अकाउंट हंटर, जिसे इस्तेमाल करने पर जोर दे रहे अमित शाह?
DTC में नौकरी पाने का शानदार मौका, 60 से ज्यादा पदों पर निकली वैकेंसी; पढ़ें डिटेल्स
DTC में नौकरी पाने का शानदार मौका, 60 से ज्यादा पदों पर निकली वैकेंसी; पढ़ें डिटेल्स
Embed widget