एक्सप्लोरर

WTC: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में इन भारतीय खिलाड़ियों का रहा जलवा, जानिए किसने बनाए सबसे ज्यादा रन और किसने लिए सबसे ज्यादा विकेट

आज आपको टीम इंडिया में शामिल उन खिलाड़ियों के रिकॉर्ड्स के बारे में बता रहे हैं, जिन्होंने अब तक आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन किया है.

WTC: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले में महज एक हफ्ते का समय बाकी है. यह मुकाबला भारत और न्यूजीलैंड के बीच 18 जून से खेला जाएगा. दोनों ही टीमों में विश्व स्तरीय बल्लेबाज और गेंदबाज शामिल हैं, ऐसे में यह मुकाबला दिलचस्प होने की पूरी उम्मीद है. आज आपको बता रहे हैं कि अभी तक वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में भारत की तरफ से किन बल्लेबाजों ने सबसे ज्यादा रन बनाए हैं और किन गेंदबाजों ने सबसे ज्यादा विकेट चटकाए हैं. 

सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 5 बल्लेबाज
1. अजिंक्य रहाणे- यह जानकर हैरानी हो रही होगी. लेकिन अजिंक्य रहाणे अब तक भारत की तरफ से वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं. रहाणे ने 17 मैचों में 43.80 की एवरेज से 1095 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने तीन शतक और छह अर्धशतक जमाए. ऑस्ट्रेलिया दौरे पर कोहली के भारत लौटने के बाद उन्होंने टीम की कप्तानी संभाली थी और ऐतिहासिक जीत दर्ज कर सुर्खियां बटोरी थीं. 

2. रोहित शर्मा- टीम इंडिया के हिटमैन रोहित शर्मा वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में भारत की तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में दूसरे नंबर पर हैं. रोहित ने चैंपियनशिप में 11 मैच खेले हैं, जिनमें 64.37 के एवरेज से 1030 रन बनाए हैं. इनमें 4 शतक और 2 अर्धशतक शामिल हैं.

3. विराट कोहली- भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली डब्लूटीसी में रन बनाने के मामले में तीसरे नंबर पर हैं. कप्तान कोहली ने चैंपियनशिप में अब तक 14 मुकाबले खेले हैं, जिनमें 43.85 की औसत से 877 रन बनाए हैं. कोहली ने इस दौरान 2 शतक और 5 अर्धशतक ठोके हैं. 

4. मयंक अग्रवाल- भारतीय टीम के ओपनर मयंक अग्रवाल ने टेस्ट चैंपियनशिप में 12 मुकाबलों में 42.85 की औसत से 857 रन बनाए हैं. इनमें 3 शतक और 2 अर्धशतक शामिल है. उन्होंने देश और विदेशों में अच्छा प्रदर्शन किया है. फाइनल मुकाबले में भी सभी की नजरें मयंक अग्रवाल पर रहेंगी. 

5. चेतेश्वर पुजारा- भारतीय टीम की दीवार माने जाने वाले चेतेश्वर पुजारा ने टेस्ट चैंपियनशिप में ज्यादा अच्छा प्रदर्शन नहीं किया. अब तक उन्होंने 17 मुकाबले खेले हैं जिनमें 29.21 की औसत से 818 रन बनाए हैं. इनमें 9 अर्धशतक शामिल हैं. वे चैंपियनशिप में अब तक शतक नहीं लगा पाए.

सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 गेंदबाज 
1. रविचंद्रन अश्विन- भारत की तरफ से रविचंद्रन अश्विन ने टेस्ट चैंपियनशिप में 13 मैचों में सबसे ज्यादा 67 विकेट चटकाए हैं. उन्होंने इस साल इंग्लैंड के खिलाफ चार मैचों में 32 विकेट हासिल किए थे. इससे पहले उन्होंने आस्ट्रेलिया दौरे पर तीन मैचों में 12 विकेट हासिल किए थे. 

2. इशांत शर्मा- भारत के सबसे अनुभवी तेज गेंदबाज इशांत शर्मा ने अब तक वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में 11 मुकाबलों में 36 विकेट हासिल किए हैं. चोट की वजह से इशांत शर्मा पिछले साल ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर नहीं जा पाए थे, लेकिन इस साल की शुरुआत में उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन किया. 

3. मोहम्मद शमी- तेज गेंदबाजों में इशांत शर्मा के बाद मोहम्मद शमी सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं. वे अब तक वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में 36 विकेट हासिल कर चुके हैं. चोट के कारण वह भी पिछले साल ऑस्ट्रेलिया टूर और इस साल इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज नहीं खेल पाए थे. हालांकि फाइनल मुकाबले में उनका खेलना तय है.

4. जसप्रीत बुमराह- भारत के स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह अब तक वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में 34 विकेट हासिल कर चुके हैं. ऑस्ट्रेलिया दौरे पर उन्होंने तीन मैचों में 11 विकेट हासिल किए थे, लेकिन उसके बाद चोट के कारण सीरीज से बाहर हो गए थे. इंग्लैंड के उन्होंने 2 टेस्ट मैच खेले थे जिसमें चार विकेट चटकाए थे.

5. उमेश यादव- अब तक टेस्ट चैंपियनशिप में तेज गेंदबाज उमेश यादव 29 विकेट लेने में सफल रहे हैं. वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के लिए चुनी गई टीम में यादव को भी शामिल किया गया है. हालांकि न्यूजीलैंड के खिलाफ उनका खेलना तय नहीं लग रहा. 

यह भी पढ़ेंः WTC Final: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल के लिए वीरेंद्र सहवाग ने रोहित शर्मा को दिए खास टिप्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हार्दिक के बदले दुबे, ब्रेविस और 10 करोड़, CSK-MI ट्रेड की अफवाहों पर बोले आकाश चोपड़ा
हार्दिक के बदले दुबे, ब्रेविस और 10 करोड़, CSK-MI ट्रेड की अफवाहों पर बोले आकाश चोपड़ा
टी दिलीप की छुट्टी, टीम इंडिया को मिलेगा नया फील्डिंग कोच; रिपोर्ट
टी दिलीप की छुट्टी, टीम इंडिया को मिलेगा नया फील्डिंग कोच; रिपोर्ट
जडेजा-सिराज समेत ये 5 खिलाड़ी एक फॉर्मेट के होकर रह गए, गंभीर नहीं दे रहे मौका
जडेजा-सिराज समेत ये 5 खिलाड़ी एक फॉर्मेट के होकर रह गए, गंभीर नहीं दे रहे मौका
सारांश जैन को टीम इंडिया में जगह मिलने के पीछे हरभजन सिंह का हाथ, जानिए कहानी
सारांश जैन को टीम इंडिया में जगह मिलने के पीछे हरभजन सिंह का हाथ, जानिए कहानी

वीडियोज

Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पेपर माफिया को मिट्टी में मिला देंगे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
'पेपर माफिया को मिट्टी में मिला देंगे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
'सच्चाई यह है कि...', प्रियंका गांधी के आरोप पर BJP का पलटवार
'सच्चाई यह है कि...', प्रियंका गांधी के आरोप पर BJP का पलटवार
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
Xप्लेन: CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
'जो आतंकवाद को...', सिंधु घाटी सभ्यता पर भारत की पाक को दो टूक
'जो आतंकवाद को...', सिंधु घाटी सभ्यता पर भारत की पाक को दो टूक
‘PM किसी को भी चुन सकते थे, पर...’, राहुल गांधी का प्रह्लाद जोशी पर हमला
‘PM किसी को भी चुन सकते थे, पर...’, राहुल गांधी का प्रह्लाद जोशी पर हमला
Embed widget