एक्सप्लोरर

Euro Cup 2020: डेनमार्क को मात देकर फाइनल में इंग्लैंड, इटली से होगी खिताब के लिए टक्कर

Euro Cup 2020: दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में इंग्लैंड और डेनमार्क के बीच बेहद कड़ी टक्कर देखने को मिली. इंग्लैंड हालांकि 2-1 से बाजी मारकर फाइनल में जगह बनाने में कामयाब हुआ.

Euro Cup 2020: यूरो कप 2020 के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में इंग्लैंड और डेनमार्क के बीच बेहद कड़ी टक्कर देखने को मिली. 55 साल से किसी बड़े खिताब का इंतजार कर रहा इंग्लैंड हालांकि डेनमार्क को मात देकर फाइनल में जगह बनाने में कामयाब हो गया. रविवार को इंग्लैंड और इटली के बीच यूरो कप का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा. 

इंग्लैंड को हालांकि मैच की शुरुआत में काफी संघर्ष करना पड़ा. डेनमार्क ने शानदार खेल दिखाते हुए एक गोल से बढ़त बना ली थी. लेकिन एक गोल से पिछड़ने के बाद इंग्लैंड ने जोरदार वापसी की. अंत में इंग्लैंड 2-1 से जीत दर्ज करने में कामयाब हो गया. 

इस जीत के नायक उसके कप्तान हैरी केन रहे जिन्होंने 104वें मिनट में पेनल्टी बचा लिये जाने के बाद रिबाउंड शॉट पर विजयी गोल दागा. वेम्बले स्टेडियम पर खेले गए इस रोमांचक मैच को डेनमार्क ने अतिरिक्त समय तक खींचा.

अब रविवार को इंग्लैंड का सामना इटली से होगा. विश्व कप 1966 के बाद इंग्लैंड का यह पहला फाइनल है. इंग्लैंड की झोली में एकमात्र खिताब 1966 विश्व कप ही है. 2018 वर्ल्ड कप में भी इंग्लैंड सेमीफाइनल में जगह बनाने के बाद खिताब की रेस से बाहर हो गया था.

डेनमार्क ने किया शानदार प्रदर्शन

पिछले 55 साल में इंग्लैंड विश्व कप या यूरो चैम्पियनशिप में चार बार सेमीफाइनल हार चुका है. यह जीत उसके सारे मलाल और कसक मिटाने वाली साबित हो सकती है. उनमें से तीन 1990, 1996, 2018 उसने पेनल्टी शूटआउट में गंवाए थे.

दूसरी ओर टूर्नामेंट के पहले ही मैच में क्रिस्टियन एरिक्सन के मैदान पर गिरने के बाद से डेनमार्क के खिलाड़ियों ने उसके लिये खिताब जीतने का लक्ष्य रखा था. मैच दर मैच उनके प्रदर्शन में निखार आता गया. इस मैच में भी 30वें मिनट में मिक्केल डैम्सगार्ड ने गोल करके उसे बढत दिला दी .

साइमन जाएर ने नौ मिनट बाद आत्मघाती गोल करके इंग्लैंड को बराबरी का मौका दे दिया. इसके बाद अतिरिक्त समय के दूसरे हाफ में डेनमार्क को दस खिलाड़ियों के साथ खेलना पड़ा जब यानसेन चोट के कारण बाहर हो गए. उस समय तक डेनमार्क सभी सब्स्टीट्यूट इस्तेमाल कर चुका था.

दिनेश कार्तिक ने खोला राज, बताया संन्यास के बिना ही क्यों बने कमेंटेटर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गॉल टेस्ट में बनेंगे 700 रन? श्रीलंकाई कप्तान ने पिच को लेकर खोला बड़ा राज
गॉल टेस्ट में बनेंगे 700 रन? श्रीलंकाई कप्तान ने पिच को लेकर खोला बड़ा राज
51 साल से वर्ल्ड कप ना जीतने का दुख, ABP से बोले वर्ल्ड चैंपियन खिलाड़ी अशोक ध्यानचंद
51 साल से वर्ल्ड कप ना जीतने का दुख, ABP से बोले वर्ल्ड चैंपियन खिलाड़ी अशोक ध्यानचंद
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में टीम इंडिया के कितने मैच बाकी? देखें WTC का शेड्यूल
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में टीम इंडिया के कितने मैच बाकी? देखें WTC का शेड्यूल
26 साल के हसन महमूद के आगे ऑस्ट्रेलिया ढेर, बन गया शर्मनाक रिकॉर्ड
26 साल के हसन महमूद के आगे ऑस्ट्रेलिया ढेर, बन गया शर्मनाक रिकॉर्ड

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
'असल शुद्धिकरण उत्तराखंड का होना चाहिए', खरगे के 'अपमान' पर भड़कीं कुमारी सैलजा
'असल शुद्धिकरण उत्तराखंड का होना चाहिए', खरगे के 'अपमान' पर भड़कीं कुमारी सैलजा
गॉल टेस्ट में बनेंगे 700 रन? श्रीलंकाई कप्तान ने पिच को लेकर खोला बड़ा राज
गॉल टेस्ट में बनेंगे 700 रन? श्रीलंकाई कप्तान ने पिच को लेकर खोला बड़ा राज
45 साल की उम्र में तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी, पावर स्टार ने यूं किया रिएक्ट
तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', जेपी नड्डा ने कहा- जांच कराएंगे
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', जेपी नड्डा ने कहा- जांच कराएंगे
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
दिल्ली की मंडी में आज क्या रहेगा सोयाबीन का भाव? जान लें ताजा अपडेट
दिल्ली की मंडी में आज क्या रहेगा सोयाबीन का भाव? जान लें ताजा अपडेट
Fish Without Onion And Garlic: बगैर लहसुन प्याज कैसे बनाएं मछली? इस रेसिपी से आएगा वही स्वाद
बगैर लहसुन प्याज कैसे बनाएं मछली? इस रेसिपी से आएगा वही स्वाद
Embed widget