एक्सप्लोरर

ENGvsWI: स्टोक्स-ब्रॉड ने दिलायी इंग्लैंड को बढ़त, रोमांचक हुआ मैच

ENGvsWI: स्टोक्स-ब्रॉड ने दिलायी इंग्लैंड को बढ़त, रोमांचक हुआ मैचसौजन्य: AFP
लंदन: पहली पारी में वेस्टइंडीज़ के 123 रनों के जवाब में इंग्लैंड 194 रन बनाकर ऑल-आउट हो गई. जिसके बाद मैच में रोमांच फिर से बन आया है. दूसरे दिन का खेल ख्त्म होने तक वेस्टइंडीज़ की टीम 3 विकेट के नुकसान पर 93 रन बनाकर बल्लेबाज़ी कर रही है. जिसकी मदद से उसको कुल 22 रनों की बढ़त मिल गई है.  बेन स्टोक्स ने गेंदबाजी में कमाल दिखाने के बाद दूसरे दिन बल्लेबाजी में भी अपने कौशल का शानदार नमूना पेश कर अर्धशतक जमाया. जिससे इंग्लैंड ने तीसरे और निर्णायक टेस्ट क्रिकेट मैच के दूसरे दिन यहां 71 रनों की अहम बढ़त बना ली. लाड्र्स की तेज और उछाल लेती पिच पर स्टोक्स ने दस चौकों की मदद से 60 रन की पारी खेली. उनके अलावा दसवें नंबर के बल्लेबाज स्टुअर्ट ब्राड ने चार चौकों और दो छक्कों की मदद से 38 रन का योगदान दिया. इससे इंग्लैंड अन्य बल्लेबाजों की नाकामी के बावजूद अपनी पहली पारी में 194 रन बनाने में सफल रहा. इसके बाद दूसरी पारी में बल्लेबाज़ी करने उतरी वेस्टइंडीज़ की टीम ने 3 विकेट गंवाकर 93 रन बना लिए हैं. इंग्लैंड ने आज सुबह चार विकेट पर 46 रन से अपनी पारी आगे बढ़ायी लेकिन उसने डेविड मलान (20) का विकेट जल्दी गंवा दिया. इसके तुरंत बाद बारिश आ गयी जिसके कारण लंच से पहले और उसके बाद कुछ समय का खेल नहीं हो पाया. स्टोक्स ने हालांकि एक छोर संभाले रखा. उन्हें बारिश थमने के बाद शुरू में ही जीवनदान मिला जिसका उन्होंने पूरा फायदा उठाया और शेनोन गैब्रियल की गेंद पर बोल्ड होने से पहले अपने करियर का 12वां अर्धशतक पूरा किया. उन्होंने जॉनी बेयरस्टॉ (19) के साथ छठे विकेट के लिये 56 रन जोड़े. वेस्टइंडीज ने केवल तीन गेंदबाजों का उपयोग किया. उसकी तरफ से केमार रोच ने 72 रन देकर पांच और कप्तान जैसन होल्डर ने 54 रन देकर चार विकेट लिये. इससे पहले, पहले दिन स्टोक्स ने कल 22 रन देकर छह विकेट लेकर वेस्टइंडीज को पहली पारी में 123 रन पर समेटने में भी अहम भूमिका निभायी थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Watch: MI से कप्तानी छिनने की खबर के बीच मुंबई लौटे हार्दिक पांड्या, गर्लफ्रेंड भी दिखीं साथ
Watch: MI से कप्तानी छिनने की खबर के बीच मुंबई लौटे हार्दिक पांड्या, गर्लफ्रेंड भी दिखीं साथ
टेस्ट सीरीज से बाहर हुए शाई होप, स्टार बॉलर ने भी वेस्टइंडीज को दिया झटका
टेस्ट सीरीज से बाहर हुए शाई होप, स्टार बॉलर ने भी वेस्टइंडीज को दिया झटका
IPL 2027 के लिए कितनी टीमें ढूंढ रही है कप्तान? देखें पूरी लिस्ट
IPL 2027 के लिए कितनी टीमें ढूंढ रही है कप्तान? देखें पूरी लिस्ट
पाकिस्तानी ने तोड़ा अभिषेक शर्मा का वर्ल्ड रिकॉर्ड, टी20 में रचा इतिहास
पाकिस्तानी ने तोड़ा अभिषेक शर्मा का वर्ल्ड रिकॉर्ड, टी20 में रचा इतिहास

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पुलिसवालों ने पीटा, कहा- तुम दल्ले हो...', प्रदर्शनकारियों को कैमरे पर लाए राहुल गांधी
'पुलिसवालों ने पीटा, कहा- तुम दल्ले हो...', प्रदर्शनकारियों को कैमरे पर लाए राहुल गांधी
अखिलेश के 3 बागी विधायक बीजेपी में शामिल, विधानसभा चुनाव में बदलेगा समीकरण?
अखिलेश के 3 बागी विधायक बीजेपी में शामिल, विधानसभा चुनाव में बदलेगा समीकरण?
IPL 2027 के लिए कितनी टीमें ढूंढ रही है कप्तान? देखें पूरी लिस्ट
IPL 2027 के लिए कितनी टीमें ढूंढ रही है कप्तान? देखें पूरी लिस्ट
राहुल, स्टालिन, केजरीवाल, ठाकरे...सब ने दिया CJP का साथ, अभिजीत दीपके बोले- थैंक्यू
राहुल, स्टालिन, केजरीवाल, ठाकरे...सब ने दिया CJP का साथ, अभिजीत दीपके बोले- थैंक्यू
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
महुआ मोइत्रा ने आशुतोष रांका और सौरव दास को दिया मैसेज- 'बॉयज मैं...'
महुआ मोइत्रा ने आशुतोष रांका और सौरव दास को दिया मैसेज- 'बॉयज मैं...'
शिवा शर्मा हत्याकांड: जेल में पार्टी करना...श्रद्धा दुबे के हिस्ट्रीशीटर के साथ आए फोटो
शिवा शर्मा हत्याकांड: जेल में पार्टी करना...श्रद्धा दुबे के हिस्ट्रीशीटर के साथ आए फोटो
धान बोने के लिए कौनसी मिट्टी होती है बेस्ट, कैसे करें इसका इस्तेमाल?
धान बोने के लिए कौनसी मिट्टी होती है बेस्ट, कैसे करें इसका इस्तेमाल?
Embed widget