एक्सप्लोरर

ENGvsWI: कुक के दोहरे शतक से इंग्लैंड का विशाल स्कोर, वेस्टइंडीज़ की खराब शुरूआत

ENGvsWI: कुक के दोहरे शतक से इंग्लैंड का विशाल स्कोर, वेस्टइंडीज़ की खराब शुरूआत
बर्मिंघम: पूर्व कप्तान एलिस्टेयर कुक के करियर के चौथे दोहरे शतक की मदद से इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज के खिलाफ आज यहां पहले दिन रात्रि टेस्ट क्रिकेट मैच के दूसरे दिन अपनी पहली पारी आठ विकेट पर 514 रन बनाकर समाप्त घोषित की. जिसके बाद वेस्टइंडीज़ की टीम ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक 1 विकेट गंवाकर 44 रन बना लिए हैं. 514 रनों के जवाब में बल्लेबाज़ी करने उतरी वेस्टइंडीज़ की टीम की शुरूआत बेहद खराब रही. उन्होंने शू्न्य के स्कोर पर ही क्रेग ब्रेथवेट का विकेट गंवा दिया. हालांकि पहले विकेट के बाद कीरोन पोवेल(18 रन) और काइल होप 25 रन बनाकर डटे रहे. इससे पहले इंग्लैंड के लिए सलामी बल्लेबाज कुक ने 243 रन बनाये और उनके आउट होते ही कप्तान जो रूट ने पारी समाप्त घोषित कर दी. कुक ने वेस्टइंडीज के सबसे सफल गेंदबाज आफ स्पिनर रोस्टन चेज की गेंद पर पगबाधा आउट होने से पहले 407 गेंदों का सामना करके 33 चौके लगाये हैं. कुक का यह वेस्टइंडीज के खिलाफ सर्वोच्च स्कोर भी है. कुक ने अपनी पारी के दौरान कप्तान जो रूट (136) के साथ तीसरे विकेट के लिये 248 रन और डेविड मलान (65) के साथ चौथे विकेट के लिये 162 रन की दो बड़ी साझेदारियां की. मलान लंच से ठीक पहले आफ स्पिनर चेज की गेंद पर आउट हुए. मलान का यह टेस्ट मैचों में पहला अर्धशतक है. उन्होंने अपनी पारी में 139 गेंदें खेली तथा दस चौके लगाये. भारत के खिलाफ 2011 में इसी मैदान पर 294 रन की पारी खेलने वाले कुक ने केमार रोच की गेंद को थर्ड मैन पर चार रन के लिये भेजकर अपना चौथा दोहरा शतक पूरा किया. इंग्लैंड ने आज तीन विकेट पर 348 रन से आगे खेलना शुरू किया और पहले सत्र में मलान का विकेट गंवाकर 101 रन जोड़े. लंच तक उसका स्कोर चार विकेट पर 449 रन था लेकिन इसके बाद उसने नियमित अंतराल में विकेट गंवाये. चेज वेस्टइंडीज के सबसे सफल गेंदबाज रहे. उन्होंने 113 रन देकर चार विकेट लिये. रोच ने दो जबकि मिगुएल कमिन्स और जैसन होल्डर ने एक एक विकेट हासिल किया.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FIFA World Cup 2026 Prize Money: फीफा वर्ल्ड कप की प्राइज मनी उड़ा देगी होश, चैंपियन पर होगी पैसों की बारिश; जानें किसे मिलेगी कितनी रकम
फीफा वर्ल्ड कप की प्राइज मनी उड़ा देगी होश, चैंपियन पर होगी पैसों की बारिश; जानें किसे मिलेगी कितनी रकम
'ऐसा है तो उन्हें निकाल दें...', रोहित शर्मा को बाहर करने की खबरों पर पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने दिया बड़ा बयान
'ऐसा है तो उन्हें निकाल दें...', रोहित शर्मा को बाहर करने की खबरों पर पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने दिया बड़ा बयान
गौतम गंभीर की कोचिंग में लगातार 6 हार, जिम्बाब्वे दौरे पर नए हेड कोच के साथ रवाना हुई टीम इंडिया
गौतम गंभीर की कोचिंग में लगातार 6 हार, जिम्बाब्वे दौरे पर नए हेड कोच के साथ रवाना हुई टीम इंडिया
नाइट राइडर्स ने जीता MLC 2026 का खिताब, सुनील नरेन रहे फाइनल के हीरो; शाहरुख खान ने यूं दी बधाई
नाइट राइडर्स ने जीता MLC 2026 का खिताब, सुनील नरेन रहे फाइनल के हीरो; शाहरुख खान ने यूं दी बधाई

वीडियोज

Jacqueline Fernandez के 'Jugni' Song पर मचा बवाल, Viral Clip के बाद Makers पर उठे सवाल
Lock Upp 2: Apoorva Mukhija की Wild Card Entry की चर्चा तेज, Shilpa Shinde Controversy के बीच बढ़ेगा ड्रामा?
India's Got Latent 2: Contestant Sakshi Jha के बयानों से मचा बवाल, Samay Raina भी रह गए हैरान
बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
All-Party Meeting: सर्वदलीय बैठक से विपक्ष ने किया वॉकआउट तो भड़कीं काकोली घोष दस्तीदार, कहा- ये तो चेयर का अपमान
सर्वदलीय बैठक से विपक्ष ने किया वॉकआउट तो भड़कीं काकोली घोष दस्तीदार, कहा- ये तो चेयर का अपमान
रात 2:30 बजे जंतर-मंतर पहुंचे और सुबह 5 बजे निकले, नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद का क्या है प्लान?
रात 2:30 बजे जंतर-मंतर पहुंचे और सुबह 5 बजे निकले, नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद का क्या है प्लान?
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये मांग
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी-खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये बड़ी मांग
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
पैडी ट्रांसप्लांटर से करें धान की रोपाई, प्रति एकड़ बच जाएंगे 4000 रुपये
पैडी ट्रांसप्लांटर से करें धान की रोपाई, प्रति एकड़ बच जाएंगे 4000 रुपये
Embed widget