एक्सप्लोरर

राजस्थान रॉयल्स के लिए बुरी खबर, IPL के शुरुआती मैचों से बाहर हुए दुष्मंथा चमीरा

2 साल बाद आईपीएल में वापसी कर रही राजस्थान रॉयल्स की शुरूआत खराब रही है. नए कप्तान के साथ मैदान पर उतरी रॉयल्स की टीम को अपने पहले मुकाबले में सनराइज़र्स हैदराबाद के हाथों 9 विकेट से करारी शिकस्त झेलनी पड़ी है.

नई दिल्ली: 2 साल बाद आईपीएल में वापसी कर रही राजस्थान रॉयल्स की शुरूआत खराब रही है. नए कप्तान के साथ मैदान पर उतरी रॉयल्स की टीम को अपने पहले मुकाबले में सनराइज़र्स हैदराबाद के हाथों 9 विकेट से करारी शिकस्त झेलनी पड़ी है. इसके साथ ही रॉयल्स के लिए एक बुरी खबर आई है. टीम के तेज़ गेंदबाज़ दुष्मंता चमीरा पीठ में तकलीफ की वजह से इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) से लगभग बाहर हो गए हैं. दुष्मंता चमीरा पीठ में तकलीफ की वजह से आईपीएल के शुरूआत तीन हफ्ते टूर्नामेंट से बाहर रहेंगे. इसके बाद उनका मेडिकल टेस्ट होगा और फिर आगे के बारे में उन पर फैसला लिया जाएगा. ये खबर राजस्थान रॉयल्स के लिए चिंता बढ़ाने वाली है क्योंकि टीम ने इस स्टार गेंदबाज़ को अपनी बॉलिंग स्ट्रेंथ मजबूत करने के लिए टीम के साथ जोड़ा था. ईएसपीएनक्रिकइन्फो से श्रीलंकाई कोच ग्राहम ने कहा, 'उन्हें पीठ में कुछ दिक्कत है. अगर समस्या सुलझी तो वह तीन सप्ताह बाद ही गेंदबाजी शुरू कर सकते हैं.' हालांकि अगर उनकी चोट तीन हफ्ते बाद भी नहीं सुधरी तो फिर उनके आईपीएल में आगे खेलने और अगले वेस्टइंडीज़ टूर में जाने पर भी संशय बन जाएगा. यह 26 वर्षीय तेज़ गेंदबाज़ 50 लाख की कीमत में राजस्थान के खेमे में शामिल हुआ था. लेकिन अब उनके चोटिल होने से राजस्थान के खेमे में परेशानी देखी जा सकती है. श्रीलंकाई टीम 6 जून से वेस्टइंडीज़ का दौरा करेगी. जहां पर भी इनके खेलने पर संशय बना हुआ है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दुनिया में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने राशिद खान, बदल दिया टी20 का इतिहास
दुनिया में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने राशिद खान, बदल दिया टी20 का इतिहास
OMG! 27 छक्के वाली पारी, 36 गेंद में ठोक दिए 135 रन, ऑस्ट्रेलिया ने मचाया कोहराम
OMG! 27 छक्के वाली पारी, ऑस्ट्रेलिया ने 36 गेंद में ठोक दिए 135 रन
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
150 से एक विकेट दूर अर्शदीप सिंह, चौथे टी20 में रचेंगे इतिहास! ऐसा करने वाले पहले भारतीय
150 से एक विकेट दूर अर्शदीप सिंह, चौथे टी20 में रचेंगे इतिहास! ऐसा करने वाले पहले भारतीय

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भूटान में ग्लेशियल झील फटी, तबाही का खतरा! बंगाल के संकोश तट पर हाई अलर्ट
भूटान में ग्लेशियल झील फटी, तबाही का खतरा! बंगाल के संकोश तट पर हाई अलर्ट
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
दिल्ली-NCR में बारिश से गिरा पारा, AQI में सुधार, आज के लिए भी अलर्ट
दिल्ली-NCR में बारिश से गिरा पारा, AQI में सुधार, आज के लिए भी अलर्ट
होमी जहांगीर भाभा कौन थे, कैसे पड़ी भारत के परमाणु कार्यक्रम की नींव?
होमी जहांगीर भाभा कौन थे, कैसे पड़ी भारत के परमाणु कार्यक्रम की नींव?
चालू तो हो जाता है लेकिन बंद नहीं होता ट्रिमर, आजमाएं ये तरीका
चालू तो हो जाता है लेकिन बंद नहीं होता ट्रिमर, आजमाएं ये तरीका
Embed widget