एक्सप्लोरर

CWG 2022: पाकिस्तान के अरशद नदीम ने 90 मीटर पार भाला फेंक जीता गोल्ड, नीरज चोपड़ा भी अब तक नहीं छू पाए यह मार्क

Javeline Thow at CWG 2022: भारत के नीरज चोपड़ा की गैरमौजूदगी में पाकिस्तान के अरशद नदीम ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 की जैवलिन थ्रो स्पर्धा में गोल्ड जीता है.

Arshad Nadeem Wins Gold: बर्मिंघम में चल रहे कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में पाकिस्तान के अरशद नदीम (Arshad Nadeem) ने इतिहास रच दिया. उन्होंने यहां जैवलिन थ्रो (Javelin Throw) में गोल्ड अपने नाम कर लिया. कॉमनवेल्थ गेम्स के इतिहास में पाकिस्तान (Pakistan) को जैवलिन थ्रो में मिला यह पहला गोल्ड है. इसके साथ ही यह पिछले 56 साल में कॉमनवेल्थ गेम्स के एथलेटिक्स इवेंट में भी पाकिस्तान का पहला पदक है. यहां एक खास बात यह भी है कि अरशद नदीम ने 90.18 मीटर दूर भाला फेंक कर गोल्ड जीता है. आज तक नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) भी 90 मीटर तक भाला नहीं फेंक सके हैं.

नीरज चोपड़ा इंजरी के चलते इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स में हिस्सा नहीं ले पाए. उनकी गैरमौजूदगी में वर्ल्ड चैंपियन एंडरसन पीटर्स के गोल्ड जीतने की उम्मीद थी. एंडरसन पीटर्स 88.64 मीटर दूर जैवलिन थ्रो कर गोल्ड मेडल पोजीशन पर थे लेकिन अरशद ने अपने पांचवें प्रयास में 90.18 मीटर भाला फेंका और गोल्ड जीत लिया. एंडरसन पीटर्स को सिल्वर से संतोष करना पड़ा. इस स्पर्धा का ब्रॉन्ज केन्या के येगो को मिला. उन्होंने 85.70 मीटर जैवलिन थ्रो किया.

एतिहासिक है अरशद नदीम का यह गोल्ड
कॉमनवेल्थ गेम्स में पाकिस्तान पिछले 56 साल में एक बार भी एथलेटिक्स में मेडल हासिल नहीं कर पाया था. यहां एथलेटिक्स में आखिरी बार 1966 में पाकिस्तान को पदक मिला था. ऐसे में नदीम का यह मेडल पाकिस्तान का कॉमनवेल्थ गेम्स एथलेटिक्स में पांच दशक के सूखे को खत्म करने वाला रहा. जैवलिन थ्रो में तो यह कॉमनवेल्थ गेम्स में पहला पाकिस्तानी गोल्ड रहा.

नीरज का पर्सनल बेस्ट है 89.94 मीटर
नीरज चोपड़ा ने टोक्यो ओलंपिक 2020 में 87.58 मीटर पर जैवलिन थ्रो कर गोल्ड जीता था. इससे पहले वह कॉमनवेल्थ और एशियन गेम्स में भी गोल्ड मेडलिस्ट रहे लेकिन कभी उनका थ्रो 90 मीटर के पार नहीं पहुंच पाया. नीरज का पर्सनल बेस्ट 89.94 मीटर है जो उन्होंने स्टोकहोम डायमंड लीग में इसी साल हासिल किया था.

यह भी पढ़ें...

CWG 2022: बॉक्सिंग में आया पहला गोल्ड, हरियाणा की नीतू ने एकतरफा अंदाज में जीता फाइनल

CWG 2022: ट्रिपल जंप में भारत को दो मेडल, एल्डोस पॉल ने गोल्ड और अब्दुल्ला ने जीता सिल्वर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कोलंबो के SSC ग्राउंड पर कैसा है टीम इंडिया का टेस्ट रिकॉर्ड, जानिए
कोलंबो के SSC ग्राउंड पर कैसा है टीम इंडिया का टेस्ट रिकॉर्ड, जानिए
दूसरे टेस्ट के लिए बदली श्रीलंका टीम, अनकैप्ड खिलाड़ियों को मिली जगह 
दूसरे टेस्ट के लिए बदली श्रीलंका टीम, अनकैप्ड खिलाड़ियों को मिली जगह 
कोलंबो से आई तस्वीरों ने बढ़ाई कुलदीप यादव की टेंशन, जानें पूरा मामला
कोलंबो से आई तस्वीरों ने बढ़ाई कुलदीप यादव की टेंशन, जानें पूरा मामला
बैडमिंटन वर्ल्ड चैंपियनशिप में भारत का पहला मेडल पक्का, बेटियों ने बढ़ाया देश का मान
बैडमिंटन वर्ल्ड चैंपियनशिप में भारत का पहला मेडल पक्का, बेटियों ने बढ़ाया देश का मान

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
दिल्ली में 9वीं की तीसरी भाषा का नियम वापस, R3 में फेल होने पर भी दे सकेंगे 10वीं बोर्ड
दिल्ली में 9वीं की तीसरी भाषा का नियम वापस, R3 में फेल होने पर भी दे सकेंगे 10वीं बोर्ड
Embed widget