एक्सप्लोरर

CSK vs KKR: चेन्नई ने कोलकाता को हराया, रुतुराज गायकवाड़ ने खेली मैच विनिंग पारी

चेन्नई सुपर किंग्स के लिए रुतुराज गायकवाड़ ने 53 गेंदो में 72 रनों की पारी खेली. इस दौरान उन्होंने छह चौके और दो छक्के लगाए.

CSK vs KKR: आईपीएल 2020 के 49वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को छह विकेट से हरा दिया. इस हार के साथ ही कोलकाता की प्ले ऑफ में पहुंचने की उम्मीदें भी लगभग खत्म हो गई हैं. वहीं चेन्नई की जीत से मुंबई इंडियंस प्ले ऑफ के लिए क्वालीफाई कर गई है.

कोलकाता ने इस मैच में पहले खेलने के बाद 20 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 172 रन बनाए थे. इसके जवाब में चेन्नई ने रुतुराज गायकवाड़ के शानदार अर्धशतक और रविंद्र जडेजा की तूफानी पारी की बदौलत अंतिम गेंद पर लक्ष्य का पीछा कर लिया.

इससे पहले टॉस हारकर पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी कोलकाता नाइट राइडर्स को नितीश राणा और शुभमन गिल ने शानदार शुरुआत दिलाई. इन दोनों ने पहले विकेट के लिए 7.2 ओवर में 53 रन जोड़े. गिल 17 गेंदो में चार चौको की मदद से 26 रन बनाकर आउट हुए. वहीं तीन नंबर पर बल्लेबाज़ी करने आए सुनील नारेन सात गेंदो में सिर्फ सात रन ही बना सके. उनके बाद रिंकू सिंह भी 11 रन बनाकर पवेलियन लौट गए.

हालांकि, नितीश राणा ने एक छोर से आक्रामक रुख जारी रखा और मैदान के चारों तरफ शॉट्स लगाए. राणा ने 61 गेंदो में 87 रनों की पारी खेली. इस दौरान उनके बल्ले से 10 चौके और चार छक्के निकले. कप्तान इयोन मोर्गन 12 गेंदो में सिर्फ 15 रन ही बना सके. वहीं अंत में दिनेश कार्तिक 10 गेंदो में 21 रन बनाकर नाबाद रहे.

चेन्नई सुपर किंग्स के लिए तेज गेंदबाज लुंगी नगिदी ने अपने कोटे के चार ओवर में 34 रन देकर दो विकेट झटके. इसके अलावा मिशेल सैंटनर, रविंद्र जडेजा और कर्ण शर्मा को एक-एक सफलता मिली.

इसके बाद कोलकाता नाइट राइडर्स से मिले 173 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स को रुतुराज गायकवाड़ और शेन वॉटसन ने शानदार शुरुआत दिलाई. इन दोनों ने पहले विकेट के लिए 7.3 ओवर में 50 रन जोड़े. वॉटसन 19 गेंदो में 14 रन बनाकर वरुण चक्रवर्ती की गेंद पर कैच आउट हुए.

50 रनों पर पहला विकेट गिर जाने के बाद गायकवाड़ ने अंबाती रायडू के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 68 रनों की साझेदारी की. रायडू ने 20 गेंदो में 38 रनों की तूफानी पारी खेली. इस दौरान उन्होंने पांच चौके और एक छक्का लगाया. वहीं रुतुराज गायकवाड़ ने 53 गेंदो में 72 रनों की पारी खेली. इस दौरान उन्होंने छह चौके और दो छक्के लगाए.

हालांकि, रायडू और एमएस धोनी के लगातार आउट होने से कोलकाता ने मैच में अपनी पकड़ मजबूत बना ली थी, लेकिन अंत में रविंद्र जडेजा ने 11 गेंदो में 31 रनों की तूफानी पारी खेलकर अपनी टीम को जीत दिला दी. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 281.82 का रहा. अपनी इस पारी में जडेजा ने दो चौके और तीन छक्के लगाए. वहीं सैम कर्रन भी 13 रन बनाकर नाबाद लौटे.

कोलकाता के लिए वरुण चक्रवर्ती ने शानदार गेंदबाजी की. उन्होंने अपने कोटे के चार ओवर में सिर्फ 20 रन देकर दो विकेट झटके. इसके अलावा पैट कमिंस ने भी चार ओवर में 31 रन देकर दो विकेट हासिल किए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PCB ने स्मिथ को बनाया पाकिस्तान टीम का नया कोच, 2 साल का है कॉन्ट्रैक्ट
PCB ने स्मिथ को बनाया पाकिस्तान टीम का नया कोच, 2 साल का है कॉन्ट्रैक्ट
खेल जगत में पसरा मातम, नींद में आया हार्ट अटैक; 34 साल के खिलाड़ी की मौत
खेल जगत में पसरा मातम, नींद में आया हार्ट अटैक; 34 साल के खिलाड़ी की मौत
हॉकी वर्ल्ड कप में कब है भारत बनाम पाकिस्तान मैच? देखें फुल शेड्यूल
हॉकी वर्ल्ड कप में कब है भारत बनाम पाकिस्तान मैच? देखें फुल शेड्यूल
कितनी दौलत के मालिक हैं जसप्रीत बुमराह? नेटवर्थ उड़ा देगी होश
कितनी दौलत के मालिक हैं जसप्रीत बुमराह? नेटवर्थ उड़ा देगी होश

वीडियोज

Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल
Ramayana पर बढ़ा विवाद, Shri Ramlila Mahasangh ने दी चेतावनी, Preview Screening की रखी मांग
London में Shah Rukh Khan का नया लुक वायरल, क्या King का First Look गलती से हुआ Reveal?
Jharkhand Students Protest: झारखंड में JPSC-JSSC पर बड़ा बवाल! अभिजीत दीपके की एंट्री ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किसी का फटा सिर, किसी के कान…, फ्लाइट टर्बुलेंस से जख्मी पैसेंजर की आपबीती
किसी का फटा सिर, किसी के कान…, फ्लाइट टर्बुलेंस से जख्मी पैसेंजर की आपबीती
क्या पाकिस्तान में बदलने वाली सत्ता? नकवी ने फिर खोले शरीफ सरकार के गहरे राज
क्या पाकिस्तान में बदलने वाली सत्ता? नकवी ने फिर खोले शरीफ सरकार के गहरे राज
'BJP सरकार है या वॉटर फिल्टर?' MLA सचिन यादव के निलंबन पर भड़के अखिलेश
'BJP सरकार है या वॉटर फिल्टर?' MLA सचिन यादव के निलंबन पर भड़के अखिलेश
PCB ने स्मिथ को बनाया पाकिस्तान टीम का नया कोच, 2 साल का है कॉन्ट्रैक्ट
PCB ने स्मिथ को बनाया पाकिस्तान टीम का नया कोच, 2 साल का है कॉन्ट्रैक्ट
सोहेल-सीमा के तलाक पर सलमान खान ने किया रिएक्ट, भाई से बोले- तुम्हारा दर्द समझता हूं, खुद को ब्लेम करना बंद करो
सोहेल-सीमा के तलाक पर सलमान खान ने किया रिएक्ट, भाई से बोले- तुम्हारा दर्द समझता हूं, खुद को ब्लेम करना बंद करो
तृषा से सनातन तक, उदयनिधि के विवादित बयानों ने कब-कब मचाया बवाल, जानें
तृषा से सनातन तक, उदयनिधि के विवादित बयानों ने कब-कब मचाया बवाल, जानें
उदयनिधि स्टालिन की हिरासत पर मद्रास हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, कहा- पूछताछ के बाद...
उदयनिधि की हिरासत पर मद्रास हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, कहा- 'पूछताछ के बाद रिहा कीजिए'
Old Coin: पुराने सिक्के बेचकर कमाएं 10 लाख, PM मोदी ने वीडियो में कहा? सरकार ने क्या बताया
पुराने सिक्के बेचकर कमाएं 10 लाख, PM मोदी ने वीडियो में कहा? सरकार ने क्या बताया
Embed widget