एक्सप्लोरर

PCB Chief: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड से अब जाका अशरफ की भी छुट्टी, टीम के खराब प्रदर्शन के बाद छोड़ना पड़ा पद

Zaka Ashraf: जाका अशरफ ने शुक्रवार रात पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया. पाक टीम की बैक टू बैक खराब परफॉर्मेंस इसकी वजह मानी जा रही है.

Pakistan Cricket: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन जाका अशरफ की छुट्टी हो गई है. लाहौर में मैनजमेंट कमिटी की शुक्रवार को हुई एक मीटिंग की अध्यक्षता करने के ठीक बाद उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया. सरकार के हस्तक्षेप के बाद उन्हें यह फैसला लेना पड़ा.

पाकिस्तान सरकार की एक इंटर-प्रोविंसियस को-ओर्डिनेशन कमिटी ने हाल ही में अशरफ को कराची में होने वाली मैनजमेंट कमिटी की मीटिंग में हिस्सा नहीं लेने को कहा था. इस को-ओर्डिनेशन कमिटी ने उन पर किसी भी तरह के वित्तीय फैसले लेने का भी प्रतिबंध लगा दिया था. इसके बाद अशरफ ने लाहौर में 10 सदस्यीय मैनेजमेंट कमिटी की अर्जेंट मीटिंग बुलाई और फिर पद से हटने का एलान कर दिया.

इस मीटिंग के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने एक बयान जारी कर जाका अशरफ के इस्तीफे की जानकारी दी. बोर्ड की ओर से कहा गया, 'उन्होंने (जाका अशरफ) मैनेजमेंट कमिटी के सभी सदस्यों को अपने कार्यकाल के दौरान उनका सपोर्ट करने के लिए धन्यवाद कहा. सभी सदस्यों ने और पीसीबी मैनेजमेंट ने उनकी लीडरशिप के प्रति आभार व्यक्त किया.'

जुलाई में बने थे पीसीबी चेयरमैन
जाका अशरफ को नजम सेठी की जगह आनन-फानन में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की कमान सौंपी गई थी. पिछले साल जुलाई में ही उन्होंने यह पद संभाला था. जब से वह पीसीबी के सर्वेसर्वा बने तभी से पाक टीम की गाड़ी बेपटरी ही रही. इस दौरान पाकिस्तान टीम न तो एशिया कप के लिए फाइनल में पहुंच पाई, न वर्ल्ड कप में ग्रुप स्टेज से निकल पाई. इसके बाद ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड दौरे पर भी उसे सभी मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा.

वर्ल्ड कप में खराब प्रदर्शन के बाद तो पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने कप्तान, चयनकर्ता से लेकर पूरे कोचिंग स्टाफ तक को बदल डाला था लेकिन इसके बाद भी पाकिस्तान टीम जीत के ट्रैक पर नहीं लौट पाई. 

PCB में नवंबर 2022 से जारी है उठापटक
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड साल 2022 के बाद से ही अस्थिर है. टी20 वर्ल्ड कप 2022 तक रमीज राजा पीसीबी अध्यक्ष थे. तब तक पाक टीम का प्रदर्शन बेहद लाजवाब रहा. जैसे ही इमरान सरकार गई तो रमीज राजा की छुट्टी कर दी गई. उनकी जगह नजम सेठी को पीसीबी चीफ बनाया गया. फिर जब पाकिस्तान में केयर टेकर प्रधानमंत्री की नियुक्ति हुई तो नजम सेठी को भी बाहर होना पड़ा और उनकी जगह जाका अशरफ को कमान दी गई. अब यह देखना दिलचस्प होगा कि पीसीबी का अगला चीफ कौन होता है.

यह भी पढ़ें...

In Pics: जेम्स एंडरसन ने चटकाए सबसे ज्यादा विकेट, टॉप-5 में चार स्पिनर; भारत-इंग्लैंड टेस्ट मैचों के बेस्ट गेंदबाज

About the author शिव ठाकुर

शिव ठाकुर करीब सात साल से पत्रकारिता कर रहे हैं. उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

श्रीलंका सीरीज से पहले एमएस धोनी से मिलने पहुंचे ऋषभ पंत, देखें तस्वीर
श्रीलंका सीरीज से पहले एमएस धोनी से मिलने पहुंचे ऋषभ पंत, देखें तस्वीर
World Cup टीम में भुवनेश्वर के चयन पर अश्विन का बड़ा बयान, पढ़िये
World Cup टीम में भुवनेश्वर के चयन पर अश्विन का बड़ा बयान, पढ़िये
इंग्लैंड में कुलदीप और आशुतोष शर्मा ने बरपाया कहर, वर्ल्ड कप खेलेंगे?
इंग्लैंड में कुलदीप और आशुतोष शर्मा ने बरपाया कहर, वर्ल्ड कप खेलेंगे?
भारत के लिए सबसे ज्यादा ODI वर्ल्ड कप खेलने वाले टॉप-7 खिलाड़ी, देखें लिस्ट
भारत के लिए सबसे ज्यादा ODI वर्ल्ड कप खेलने वाले टॉप-7 खिलाड़ी, देखें लिस्ट

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी के वीडियो पर संजय सिंह का बयान, कहा- मेरी मां...मां नहीं?
PM मोदी के वीडियो पर संजय सिंह का बयान, कहा- मेरी मां...मां नहीं?
परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
श्रीलंका सीरीज से पहले एमएस धोनी से मिलने पहुंचे ऋषभ पंत, देखें तस्वीर
श्रीलंका सीरीज से पहले एमएस धोनी से मिलने पहुंचे ऋषभ पंत, देखें तस्वीर
'गंदी नाली के कीडे बन गए हैं', सीजेपी प्रोटेस्ट पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, बोले- ‘ये स्पॉन्सर्ड आंदोलन था’
'गंदी नाली के कीडे बन गए हैं', सीजेपी प्रोटेस्ट पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, युवाओं को दी चेतावनी
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
4,000 फीट नीचे मौत का मंजर! पाकिस्तान की खदान में धमाके के बाद 32 शव बरामद
4,000 फीट नीचे मौत का मंजर! पाकिस्तान की खदान में धमाके के बाद 32 शव बरामद
Bulb Fuse Reason: बार-बार फ्यूज हो जाता है बल्ब, बस कर लें ये काम
बार-बार फ्यूज हो जाता है बल्ब, बस कर लें ये काम
Sleeping With Earplugs: कान में ईयरप्लग लगाकर सोते हैं तो हो जाएं सावधान, बढ़ सकता है खतरा
कान में ईयरप्लग लगाकर सोते हैं तो हो जाएं सावधान, बढ़ सकता है खतरा
Embed widget