एक्सप्लोरर

Yuzvendra Chahal को आयरलैंड की सर्दी ने किया परेशान, 3-3 स्वेटर डाल कर चला रहे हैं काम

IND Vs IRE: आयरलैंड में सर्दी ज्यादा पड़ती है. इसी वजह से गेंदबाजी करते हुए भारत के स्टार स्पिनर युजवेंद्र चहल को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

IND Vs IRE: आयरलैंड के खिलाफ खेली जा रही दो मैचों की टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में टीम इंडिया 7 विकेट से जीत मिली. इंडिया की जीत के नायक स्टार लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) रहे जिन्होंने तीन ओवर में 11 रन देकर एक विकेट हासिल किया. लेकिन आयरलैंड में युजवेंद्र चहल सर्दी से बेहद परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

मैन ऑफ द मैच अवार्ड हासिल करते हुए युजवेंद्र चहल ने अपनी परेशानी को बयां किया. चहल ने कहा, ''सर्दी की वजह से बॉलिंग करने में बहुत परेशानी हो रही थी. इतनी सर्दी में बॉलिंग करना आसान नहीं होता है. मैं फिंगर स्पिनर की तरह महसूस कर रहा था. हालांकि सर्दी के मौसम में मुझे खुद को ढालना पड़ा. मैंने तीन स्वेटर पहने हुए थे. इस वजह से परेशानी और ज्यादा बढ़ गई थी.''

टीम इंडिया आयरलैंड के खिलाफ सीरीज में हार्दिक पांड्या की अगुवाई में खेल रही है. युजवेंद्र चहल को हार्दिक पांड्या के कप्तानी करने का तरीका बेहद पसंद आया. उन्होंने कहा, ''हार्दिक पांड्या ने कप्तान बनने के बाद माहौल चिल्ल रखा है. पांड्या गेंदबाज को अपने हिसाब से गेंदबाजी करने देते हैं.''

चहल ने की शानदार गेंदबाजी

बता दें कि फिलहाल टी20 क्रिकेट में युजवेंद्र चहल भारत के नंबर वन स्पिनर बने हुए हैं. युजवेंद्र चहल को आयरलैंड के खिलाफ मुकाबले में अपनी शानदार परफॉर्मेंस के लिए मैन ऑफ द मैच का खिताब दिया गया. चहल इस फॉर्मेट में भारत के सबसे ज्यादा मैन ऑफ द मैच हासिल करने वाले गेंदबाज भी बन गए हैं.

इंडियन प्रीमियर लीग के 15वें सीजन में चहल ने शानदार कमबैक किया. चहल आईपीएल में पर्पल कैप हासिल करने में कामयाब रहे. दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आखिरी दो मैचों में भी चहल ने शानदार गेंदबाजी की.

T20 क्रिकेट में Bhuvneshwar Kumar ने किया कमाल, पावरप्ले में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाला गेंदबाज बने

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज
जो रूट ने रचा इतिहास, कम मैचों में बनाया तेंदुलकर वाला वर्ल्ड रिकॉर्ड
जो रूट ने रचा इतिहास, कम मैचों में बनाया तेंदुलकर वाला वर्ल्ड रिकॉर्ड
दूसरे टेस्ट के लिए बदली श्रीलंका टीम, अनकैप्ड खिलाड़ियों को मिली जगह 
दूसरे टेस्ट के लिए बदली श्रीलंका टीम, अनकैप्ड खिलाड़ियों को मिली जगह 
OTD: पाकिस्तान पर 'बॉल टेंपरिंग' का आरोप, इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट से किया इनकार
PAK पर 'बॉल टेंपरिंग' का आरोप, इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट से किया इनकार

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget