एक्सप्लोरर

Chahal Hooda Video: चहल-हुड्डा ने बताया क्या था गेम प्लान, ठंड में गेंदबाजी को लेकर बताई दिलचस्प बात

Ireland vs India: भारत ने आयरलैंड को डबलिन टी20 में 7 विकेट से हराया. टीम इंडिया की जीत के बाद चहल और हुड्डा ने गेम प्लान बताया.

Yuzvendra Chahal Deepak Hooda Ireland vs India 1st T20 Dublin: टीम इंडिया ने आयरलैंड को टी20 सीरीज के पहले मैच में 7 विकेट से हरा दिया. भारत की जीत में दीपक हुड्डा और युजवेंद्र चहल ने अहम भूमिका निभाई. इन दोनों ही खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया. हुड्डा ने नाबाद 47 रन  बनाए. जबकि चहल ने बेहद किफायती गेंदबाजी करते हुए एक विकेट लिया. टीम इंडिया की जीत के बाद इन दोनों ही खिलाड़ियों ने बताया कि उनका गेम प्लान क्या था. चहल ने बताया कि ठंड की वजह से गेंदबाजी में हल्की दिक्कत महसूस हुई.

बीसीसीआई ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें चहल और हुड्डा मैच को लेकर बातचीत करते नजर आ रहे हैं. दीपक हुड्डा ने कहा, ''मैं थोड़ा नर्वस था. लाइफ में चैलेंज तो रहेगा, इसलिए मैं चैलेंज फेस कर रहा था. हार्दिक के साथ जो साझेदारी हुई उससे हम गेम में आगे हो गए. मैं छक्के या चौके से मैच खत्म करने को लेकर नहीं सोच रहा था. अगर आप क्रिकेट खेलोगे तो चैलेंज रहेंगे. मैंने काफी इन्जॉय किया.''

चहल ने 'मैन ऑफ द मैच' अवॉर्ड का जिक्र करते हुए कहा, ''यह अच्छी फीलिंग है. यहां ठंड थोड़ा ज्यादा है, इसलिए फिंगर्स घूम नहीं रही थीं. इसलिए प्लान था कि लेंथ थोड़ा दूर रखता हूं और बीच में मिक्स करता रहूंगा. शुरुआत में जो बैटिंग कर रहे थे मुझे लग रहा था कि वे स्लो बॉल का वेट कर रहे थे, जिससे वे शॉट मार सकें. ओवर ऑल यही प्लान किया कि अगर रन नहीं देते हैं तो बल्लेबाजों के लिए आसान हो जाएगा, क्यों कि यह बैटिंग की पिच है.''

गौरतलब है कि आयरलैंड ने पहले बैटिंग करते हुए 12 ओवरों में 4 विकेट के नुकसान पर 108 रन बनाए. इस दौरान टीम के लिए हैरी टेक्टर ने शानदार हाफ सेंचुरी जड़ी. उन्होंने नाबाद 64 रन  बनाए. इसके जवाब में भारत ने 9.2 ओवरों में 3 विकेट के नुकसान के साथ मैच जीत लिया. भारत के लिए हुड्डा ने 29 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 47 रन बनाए. उन्होंने इस पारी में 6 चौके और 2 छक्के जड़े. जबकि ईशान किशन ने 11 गेंदों में 26 रन बनाए. हार्दिक पांड्या ने 12 गेंदों में 24 रन बनाए.

यह भी पढ़ें : IND vs ENG: मयंक अग्रवाल को टीम इंडिया में मिली जगह, इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच में कर सकते हैं बैटिंग

IND vs IRE: Yuzvendra Chahal ने 60 मैचों में कर दिखाया यह कमाल, विश्व के कई गेंदबाजों को छोड़ा पीछे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Ajinkya Rahane Retirement: अजिंक्य रहाणे की रिटायरमेंट पर चौंक गए थे सचिन तेंदुलकर, हुआ बड़ा खुलासा
अजिंक्य रहाणे की रिटायरमेंट पर चौंक गए थे सचिन तेंदुलकर, हुआ बड़ा खुलासा
सरफराज की टीम इंडिया में वापसी पर पिता हुए भावुक, कहा- कई रातों के बाद...
सरफराज की टीम इंडिया में वापसी पर पिता हुए भावुक, कहा- कई रातों के बाद
इंटरनेशनल क्रिकेट में कितने किलो के बैट से खेलते हैं खिलाड़ी?
इंटरनेशनल क्रिकेट में कितने किलो के बैट से खेलते हैं खिलाड़ी?
टीवी स्क्रीन पर गदर मचाएंगे रोहित शर्मा, जानें 'Rohit Sharma Show' की डिटेल
टीवी स्क्रीन पर गदर मचाएंगे रोहित शर्मा, जानें 'Rohit Sharma Show' की डिटेल

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
आकाश आनंद के अंकल वाले बयान पर अखिलेश की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?
आकाश आनंद के अंकल वाले बयान पर अखिलेश की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
सरफराज की टीम इंडिया में वापसी पर पिता हुए भावुक, कहा- कई रातों के बाद...
सरफराज की टीम इंडिया में वापसी पर पिता हुए भावुक, कहा- कई रातों के बाद
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
दुधारू गाय-भैंस को एक दिन में कितना दें चारा, कृषि एक्सपर्ट्स से जानें
दुधारू गाय-भैंस को एक दिन में कितना दें चारा, कृषि एक्सपर्ट्स से जानें
Gut Bacteria species: भारतीय जनजातियों में मिले 14 नए बैक्टीरिया, क्यों खास है खोज
Gut Bacteria species: भारतीय जनजातियों में मिले 14 नए बैक्टीरिया, क्यों खास है खोज
Embed widget