एक्सप्लोरर

राष्ट्रीय चयन समिति पर युवराज ने साधा निशाना, कहा- 'हमें बेहतर सेलेक्टर्स की जरूरत'

2011 विश्व कप में मैन ऑफ द टूर्नामेंट रहे युवराज ने साथ ही विश्व कप में विजय शंकर को चुने जाने के बाद अब दोबारा उन्हें नहीं चुने जाने को लेकर पांच सदस्यीय चयन समिति की भी आलोचना की.

पूर्व भारतीय हरफनमौला खिलाड़ी युवराज सिंह ने एमएसके प्रसाद की अगुवाई वाली राष्ट्रीय चयन समिति पर निशाना साधते हुए कहा कि निश्चित तौर पर एक बेहतर चयन समिति की जरूरत है. युवराज ने यहां संवाददाताओं से कहा, "निश्चित तौर पर हमें बेहतर चयनकर्ताओं की जरूरत है चयनकर्ताओं का काम आसान नहीं होता है. जब भी वे 15 खिलाड़ियों का चयन करेंगे तब ऐसी बातें होंगी कि उन 15 खिलाड़ियों का क्या होगा जिन्हें टीम में मौका नहीं मिला. यह मुश्किल काम है लेकिन मुझे लगता है कि आधुनिक क्रिकेट को लेकर उनकी सोच उस स्तर तक नहीं है जैसी कि होनी चाहिए थी." उन्होंने कहा, "मैं हमेशा से खिलाड़ियों के हितों की रक्षा का समर्थन करता हूं और उनके बारे में सकारात्मक सोच रखता हूं. आप किसी खिलाड़ी या टीम के बारे में नकारात्मक सोच कर सही नहीं करेंगे." पूर्व खिलाड़ी ने साथ ही कहा, "आपके असली चरित्र का तभी पता चलता है जब खिलाड़ी का समय साथ नहीं देता है और आप खिलाड़ियों को प्रेरित करते हैं. बुरे समय में, हर कोई बुरी बात करता है. निश्चित रूप से हमें बेहतर चयनकर्ताओं की जरूरत है." 2011 विश्व कप में मैन ऑफ द टूर्नामेंट रहे युवराज ने साथ ही विश्व कप में विजय शंकर को चुने जाने के बाद अब दोबारा उन्हें नहीं चुने जाने को लेकर पांच सदस्यीय चयन समिति की भी आलोचना की. भारत के लिए 304 वनडे मैच खेलने वाले युवराज ने कहा, "बीच में आपका विजय शंकर भी था और अब वो गायब है. आप उसे खिलाते हैं और फिर उसे हटा देते हैं. आप ऐसे कैसे खिलाड़ी बनाएंगे? आप खिलाड़ी को 3-4 पारियां देकर नहीं बना सकते. आपको किसी को लंबे समय तक मौका देना होता है." 37 वर्षीय युवराज ने इस साल जून में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था और अब वह अबू धाबी टी 10 लीग में खेलते नजर आएंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिर्फ 1 रन पर मचा बवाल, टीम ने BCCI से की शिकायत, जानें क्या है पूरा मामला
सिर्फ 1 रन पर मचा बवाल, टीम ने BCCI से की शिकायत, जानें क्या है पूरा मामला
कोच मोर्ने मोर्कल की गेंदबाजों को अनोखी सलाह, पंखे के सामने करो बॉलिंग
कोच मोर्ने मोर्कल की गेंदबाजों को अनोखी सलाह, पंखे के सामने करो बॉलिंग
IND vs NZ 3rd T20 Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का तीसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का तीसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
तीसरे मैच में होगा पंत और बुमराह का कमबैक, नोट कर लीजिए तारीख
तीसरे मैच में होगा पंत और बुमराह का कमबैक, नोट कर लीजिए तारीख

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
बिहार: MLC चुनाव के नतीजों से पहले प्रशांत किशोर की पार्टी का मैनेजर लापता
बिहार: MLC चुनाव के नतीजों से पहले प्रशांत किशोर की पार्टी का मैनेजर लापता
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
Embed widget