एक्सप्लोरर

युवराज ने रोहित शर्मा को दिया 2007 वर्ल्ड कप की जीत का श्रेय, कहा- उस पारी को लोग याद नहीं रखते

रोहित शर्मा ने फाइनल मुकाबले में 16 गेंदों पर 30 रन की पारी खेली थी. रोहित की पारी की बदौलत टीम इंडिया पाकिस्तान को 157 रन की चुनौती देने में कामयाब रही थी.

टीम इंडिया ने 2007 के पहले ट्वेंटी-ट्वेंटी वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया था. इंडिया की इस जीत का श्रेय वर्ल्ड कप में 6 गेंदों पर 6 छक्के जड़ने वाले सिक्सर किंग युवराज सिंह को दिया जाता है. हालांकि युवराज का कहना है कि 2007 टी-20 विश्व कप के फाइनल में रोहित शर्मा की पारी काफी विशेष थी, जिसे अधिकतर लोग भूल जाते हैं.

भारत ने 24 सितंबर 2007 को जोहान्सबर्ग में पाकिस्तान को फाइनल में मात दे पहले टी-20 विश्व कप को अपने नाम किया था. इस मैच में गौतम गंभीर ने 54 गेंदों पर 75 रनों की पारी खेली थी. वहीं इरफान पठान और आरपी सिंह ने तीन-तीन विकेट लिए थे.

युवराज ने कहा, 

" गौतम और इरफान का फाइनल शानदार रहा था. इसलिए मुझे लगता है कि वह संयुक्त प्रयास था. हां, इंग्लैंड और आस्ट्रेलिया के खिलाफ मैंने दो अहम पारियां खेली थीं, जिससे हमें आगे आने में मदद मिली थी. "
-

युवराज ने कहा कि लोग हमेशा फाइनल में रोहित शर्मा की पारी को भूल जाते हैं. उन्होंने 16 गेंदों पर 30 रन बनाए थे और भारत के स्कोर को 150 के पार ले गए थे. अपनी पारी में उन्होंने कुछ चौके और एक छक्का मारा था.

युवराज ने कहा, 

" हर कोई मेरी और गौतम की बात करता है लेकिन कोई भी रोहित की 16 गेंदों पर 30 रन की पारी को याद नहीं करता जिसने हमें पांच विकेट पर 157 तक पहुंचाया. वह टूर्नामेंट की सबसे अहम पारी थी. इरफान ने तीन विकेट लिए थे और मैन ऑफ द मैच रहे थे लेकिन मुझे लगता है कि फाइनल में रोहित की पारी विशेष थी. "
-

बता दें कि युवराज सिंह इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं. हाल ही में युवराज सिंह ने बीसीसीआई को निशाने पर लेते हुए कहा था कि वह एक बेहतर विदाई के हकदार थे.

IPL के आयोजन को खेल मंत्रालय से मिली हरी झंडी, गृह और विदेश मंत्रालय से बाकी है अनुमति मिलना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कुमार संगाकारा के परिवार के साथ बदसलूकी, दिग्गज ने लगाए गंभीर आरोप
कुमार संगाकारा के परिवार के साथ बदसलूकी, दिग्गज ने लगाए गंभीर आरोप
कौन हैं उमा काश्वी? 15 साल की उम्र में मिला WPL कॉन्ट्रैक्ट; वैभव सूर्यवंशी से मिलती है कहानी
कौन हैं उमा काश्वी? 15 साल की उम्र में मिला WPL कॉन्ट्रैक्ट; वैभव सूर्यवंशी से मिलती है कहानी
RCB ने जैसे ही खरीदा, होटल के कमरे में खुशी से झूम उठी श्रेयंका पाटिल; वीडियो वायरल
RCB ने जैसे ही खरीदा, होटल के कमरे में खुशी से झूम उठी श्रेयंका पाटिल; वीडियो वायरल
चौथे T20 से पहले न्यूजीलैंड के लिए आई बुरी खबर, लॉकी फर्ग्यूसन पूरी सीरीज से बाहर
चौथे T20 से पहले न्यूजीलैंड के लिए आई बुरी खबर, लॉकी फर्ग्यूसन पूरी सीरीज से बाहर

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अब इस राज्य में होगा एक्शन, भ्रष्टाचार का आरोप, 700 करोड़ के नुकसान का दावा
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अब इस राज्य में होगा एक्शन, भ्रष्टाचार का आरोप, 700 करोड़ के नुकसान का दावा
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी के BJP उम्मीदवार ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
Live: वाराणसी के BJP MLC उम्मीदवार ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
अब किस बात पर भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'Gen-Z अब उनके दोस्त नहीं'
अब किस बात पर भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'Gen-Z अब उनके दोस्त नहीं'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर होगा बड़ा क्लैश, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी रणबीर कपूर की 'रामायण'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर महाटक्कर, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी 'रामायण'
कुमार संगाकारा के परिवार के साथ बदसलूकी, दिग्गज ने लगाए गंभीर आरोप
कुमार संगाकारा के परिवार के साथ बदसलूकी, दिग्गज ने लगाए गंभीर आरोप
हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस से मांगी माफी! MLC चुनाव रिजल्ट पर बोले- एक सीट जीती है
हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस से मांगी माफी! MLC चुनाव रिजल्ट पर बोले- एक सीट जीती है
JDU में कलह! जीत के बाद नीरज कुमार बोले- 'ललन सिंह का आशीर्वाद लेने नहीं जाएंगे'
JDU में कलह! जीत के बाद नीरज कुमार बोले- 'ललन सिंह का आशीर्वाद लेने नहीं जाएंगे'
Luxury Dining Table: घर पर डाइनिंग को 5 स्टार लुक देना है? टेबल सेट करने की ये ट्रिक अपनाएं
घर पर डाइनिंग को 5 स्टार लुक देना है? टेबल सेट करने की ये ट्रिक अपनाएं
Embed widget