एक्सप्लोरर

WTC Points Table: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की प्वाइंट्स टेबल में इंग्लैंड से आगे निकला न्यूजीलैंड, जानें भारत का हाल

WTC Points Table: भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में जीत के बाद न्यूजीलैंड ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के प्वाइंट्स टेबल में इंग्लैंड को पीछे छोड़ दिया है. जानें अंक तालिका का ताजा हाल क्या है.

ICC World Test Championship Points Table: बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए पहले टेस्ट में न्यूजीलैंड ने भारत को 8 विकेट से हरा दिया. न्यूजीलैंड ने भारतीय सरजमीं पर 36 साल बाद टेस्ट मैच जीता है. इस जीत के साथ ही कीवी टीम ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की प्वाइंट्स टेबल में इंग्लैंड को पीछे छोड़ दिया है. वहीं भारत को भी नुकसान हुआ है. 

भारत के खिलाफ जीत के बाद न्यूजीलैंड की टीम 44.44 अंकों के साथ चौथे नंबर पर आ गया है. वहीं इंग्लैंड की टीम 43.06 पीसीटी के साथ पांचवें नंबर पर है. भारत को कुछ प्वाइंट्स का नुकसान भले हुआ है, लेकिन टीम इंडिया अंक तालिका में अभी भी पहले नंबर पर काबिज है. भारत के अब 68.06 अंक हैं. वहीं दूसरे नंबर पर मौजूद ऑस्ट्रेलिया के 62.50 अंक हैं. 

बेंगलुरु टेस्ट का लेखा-जोखा

बेंगलुरु टेस्ट का पहला दिन बारिश की भेंट चढ़ गया था. इसके बाद दूसरे दिन टीम इंडिया महज़ 46 रनों पर ऑलआउट हो गई थी. इसके जवाब में कीवी टीम ने अपनी पहली पारी में 402 रन बना डाले और 356 रनों की विशाल बढ़त हासिल की. न्यूजीलैंड के लिए पहले गेंदबाजी में मैट हेनरी ने पंजा खोला फिर बैटिंग में डेवोन कॉन्वे ने 134 रनों की शानदार पारी खेली. इसके बाद दूसरी पारी में टीम इंडिया ने गजब का फाइट बैट किया. 

भारत की दूसरी पारी में यशस्वी जायसवाल ने 35 रन बनाए. कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली ने क्रमशः 52 और 70 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली. इसके बाद सरफराज खान और ऋषभ पंत ने कमान संभाली, जिनके बीच 177 रन की शानदार पार्टनरशिप हुई. सरफराज ने 150 रन बनाए, वहीं ऋषभ पंत 99 रन बनाकर पवेलियन लौटे. इन दोनों के आउट होने के बाद चौथे दिन भारतीय बैटिंग ढह गई और पारी 462 के स्कोर पर समाप्त हो गई.

इस तरह भारत ने न्यूजीलैंड के सामने 107 रनों का मामूली सा लक्ष्य रखा, जिसे मेहमान टीम ने सिर्फ दो विकेट खोकर हासिल कर लिया. दूसरी पारी में विल यंग 48 और रचिन रवींद्र 39 रन बनाकर नाबाद लौटे. इस तरह न्यूजीलैंड ने 36 साल बाद भारत को उसके घर में हराया. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फाइनल हारी काव्या मारन की सनराइजर्स, जानें चैंपियन टीम को कितनी मिली प्राइज मनी
फाइनल हारी काव्या मारन की सनराइजर्स, जानें चैंपियन टीम को कितनी मिली प्राइज मनी
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
ऋषभ पंत ने तोड़ा गिलक्रिस्ट का महारिकॉर्ड, 1 छक्के से रचा नया इतिहास
ऋषभ पंत ने तोड़ा गिलक्रिस्ट का महारिकॉर्ड, 1 छक्के से रचा नया इतिहास
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget