एक्सप्लोरर

WTC Points Table: टॉप पर विराजमान भारत, वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल की राह आसान; इतने मैच जीतकर बन जाएगी बात

World Test Championship Table: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप रैंकिंग में भारत टॉप पर बना हुआ है. जानिए भारत को फाइनल में जगह पक्की करने के लिए कितनी जीत की जरूरत है?

WTC Points Table India: भारतीय टीम लगातार तीसरा वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल खेलने की राह पर है. आईसीसी द्वारा जारी किए गए लेटेस्ट अपडेट में भारत टॉप पर बना हुआ है. वहीं वेस्टइंडीज का 3-0 से सूपड़ा साफ करने के बाद इंग्लैंड को भी फायदा मिला है, जो फिलहाल छठे स्थान पर मौजूद है. भारत के बाद दूसरा स्थान फिलहाल ऑस्ट्रेलिया के पास है और संभावनाएं अधिक हैं कि इन्हीं दोनों टीमों के बीच 2025 में फाइनल खेला जा सकता है.

भारत को केवल 5 जीत की जरूरत?

बता दें कि भारत अभी तक 2021 और 2023 में हुए वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में खेल चुका है, लेकिन दोनों बार उसे निराशा हाथ लगी है. यह भी गौर करने वाली बात है कि टीम इंडिया को साल 2024 के अंत में ऑस्ट्रेलिया के साथ बार्डर-गावस्कर ट्रॉफी खेलनी है, जिसमें जीत भारत की फाइनल में जगह लगभग पक्की कर सकती है. फाइनल में जगह पक्की करने के लिए टीम इंडिया को बाकी 10 मुकाबलों में से केवल 5 जीत की आवश्यकता है.

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल से पूर्व अब भारत की पहली सीरीज बांग्लादेश से होगी. दोनों टीमों के बीच सितंबर महीने में 2 टेस्ट मैच खेले जाने हैं. उसके बाद न्यूजीलैंड की टीम अक्टूबर-नवंबर के समय में भारत दौरे पर आएगी, जहां दोनों टीमों के बीच 3 टेस्ट मैच खेले जाने हैं. वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप से पूर्व टीम इंडिया की आखिरी सीरीज ऑस्ट्रेलिया से होगी. भारत, दिसंबर-जनवरी के समय में ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर जाएगा जहां उसे 5 टेस्ट मैच खेलने हैं. वहीं ऑस्ट्रेलिया के सामने स्थिति कठिन है क्योंकि उसे फाइनल में जगह पक्की करने के लिए अपने बाकी बचे 7 में से 4 मैच जीतने हैं.

भारत खेल चुका है 2 फाइनल

भारत 2021 में हुए सबसे पहले वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में पहुंचा था, जहां उसका सामना न्यूजीलैंड से हुआ. उस भिड़ंत में टीम इंडिया को 8 विकेट से करारी शिकस्त झेलनी पड़ी थी. वहीं 2023 में भारतीय टीम एक बार फिर फाइनल में पहुंची और इस बार उसके सामने ऑस्ट्रेलिया की चुनौती थी. इस बार कंगारू टीम ने भारत को 209 रनों के विशाल अंतर से मात दी थी.

यह भी पढ़ें:

IND vs SL: भारत के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए श्रीलंका टीम का एलान, चरिथ असलंका होंगे कप्तान, मैथ्यूज को नहीं मिली जगह

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 8 साल पुराना है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs NZ 3rd T20I Live Score: वैभव-अभिषेक की धुआंधार बल्लेबाजी, 14 गेंदों में बना दिए 50 रन
LIVE: वैभव-अभिषेक की धुआंधार बल्लेबाजी, 14 गेंदों में बना दिए 50 रन
अर्शदीप सिंह ने की 'वर्ल्ड रिकॉर्ड' की बराबरी, NZ के खिलाफ तीसरे टी20 में रचा इतिहास
अर्शदीप सिंह ने की 'वर्ल्ड रिकॉर्ड' की बराबरी, NZ के खिलाफ तीसरे टी20 में रचा इतिहास
मोहित शर्मा CSK के कोचिंग स्टाफ में शामिल, मिली बड़ी जिम्मेदारी
मोहित शर्मा CSK के कोचिंग स्टाफ में शामिल, मिली बड़ी जिम्मेदारी
IND vs NZ 3rd T20: तीसरे टी20 में गरजा मिचेल और बेवब्स का बल्ला, न्यूजीलैंड ने भारत को दिया 199 का लक्ष्य
तीसरे टी20 में गरजा मिचेल और बेवब्स का बल्ला, न्यूजीलैंड ने भारत को दिया 199 का लक्ष्य

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल में नेतन्याहू की टेंशन बढ़ाने वाले हैं वोटर्स, 'तानाशाही से बचाना है, बदलाव चाहते हैं'
इजरायल में नेतन्याहू की टेंशन बढ़ाने वाले हैं वोटर्स, 'तानाशाही से बचाना है, बदलाव चाहते हैं'
Bihar MLC Election Results LIVE: रिजल्ट का पहला रुझान आया, BJP आगे, जन सुराज को बड़ा झटका!
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: पहला रुझान आया, BJP आगे, जन सुराज को बड़ा झटका!
'कांग्रेस ऐसे भड़क उठती है जैसे उसे लाल कपड़ा दिखा दिया', खरगे के बयान पर बोले शिवराज
'कांग्रेस ऐसे भड़क उठती है जैसे उसे लाल कपड़ा दिखा दिया', खरगे के बयान पर बोले शिवराज
मोहित शर्मा CSK के कोचिंग स्टाफ में शामिल, मिली बड़ी जिम्मेदारी
मोहित शर्मा CSK के कोचिंग स्टाफ में शामिल, मिली बड़ी जिम्मेदारी
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
E100 फ्यूल से कितनी बच जाएगी विदेशी मुद्रा, अभी इस पर कितना खर्च?
E100 फ्यूल से कितनी बच जाएगी विदेशी मुद्रा, अभी इस पर कितना खर्च?
Embed widget