एक्सप्लोरर

सुनील गावस्कर ने बताई डब्लूटीसी फाइनल में हार की वजह, भारतीय बल्लेबाजों से हुई भारी चूक

डब्लूटीसी फाइनल को खत्म हुए एक हफ्ते का वक्त गुजर चुका है. लेकिन इस हार का जख्म भारतीय फैंस के दिलों में अब भी ताजा है. सुनील गावस्कर ने हार की असल वजह को बयां किया है.

न्यूजीलैंड के हाथों डब्लूटीसी फाइनल में हार की वजह से इंडिया ने हाल के सालों में आईसीसी खिताब अपने नाम करने का एक और अच्छा मौका गंवा दिया. भारत के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल में मिली हार की असली वजह को बयां किया है. सुनील गावस्कर का कहना है कि भारत ने हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ हुए विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल मुकाबले में जरूरत के अनुसार संयम नहीं दिखाया.

गावस्कर ने डब्लूटीसी फाइनल के आखिरी दिन के मौसम को मैच के लिए अच्छा बताया. गावस्कर ने कहा, "मैच के अंतिम दिन वातावरण सुहाना था और सूरज भी निकला रहा था. लेकिन भारतीय जो सीमित ओवर के मैच में ढल गए, उन्होंने टेस्ट में जरूरत के अनुसार संयम नहीं दिखाया."

भारत की दूसरी पारी उस मैच में 170 रन पर ढेर हो गई थी और न्यूजीलैंड को जीत के लिए 139 रनों का लक्ष्य मिला था. गावस्कर ने कहा, "ऐसे वातावरण में किस तरह का संयम और शॉट चयन की जरूरत होती है वो न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन की दोनों पारियों में दिखा."

विलियमसन ने दोनों पारियों में की अच्छी बल्लेबाजी

गावस्कर का कहना है कि साउथैंप्टन में बल्लेबाजी विलियमसन की तरह ही की जानी चाहिए थी. पूर्व दिग्गज क्रिकेटर ने कहा, "विलियमसन ने दिखाया कि बल्लेबाज को ऐसे वातावरण में किस तरह शॉट खेलने हैं. उन्होंने इस तरह बल्लेबाजी की जैसा उन्हें पता है कि यहां कैसे खेलना है और सभी बल्लेबाजों को ऐसे ही खेलना चाहिए."

इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया डब्लूटीसी फाइनल बारिश की वजह से प्रभावित रहा था. इंडिया ने इस मुकाबले में दो स्पिनर्स के साथ मैदान में उतरने का फैसला किया था. कप्तान विराट कोहली का यह दांव हालांकि काम नहीं आया. बारिश की वजह से पिच तेज गेंदबाजों के लिए काफी मददगार हो गई थी और इंडिया को साफतौर पर एक तेज गेंदबाज की कमी खली.

IND Vs ENG: इंग्लैंड दौरे से बाहर हो सकते हैं शुभमन गिल, इस खिलाड़ी को मिलेगा मौका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईशान किशन IN, वैभव सूर्यवंशी होंगे बाहर? देखें चौथे टी20 में भारत की संभावित प्लेइंग 11
ईशान किशन IN, वैभव सूर्यवंशी होंगे बाहर? देखें चौथे टी20 में भारत की संभावित प्लेइंग 11
कुमार संगाकारा के परिवार के साथ बदसलूकी, दिग्गज ने लगाए गंभीर आरोप
कुमार संगाकारा के परिवार के साथ बदसलूकी, दिग्गज ने लगाए गंभीर आरोप
कौन हैं उमा काश्वी? 15 साल की उम्र में मिला WPL कॉन्ट्रैक्ट; वैभव सूर्यवंशी से मिलती है कहानी
कौन हैं उमा काश्वी? 15 साल की उम्र में मिला WPL कॉन्ट्रैक्ट; वैभव सूर्यवंशी से मिलती है कहानी
RCB ने जैसे ही खरीदा, होटल के कमरे में खुशी से झूम उठी श्रेयंका पाटिल; वीडियो वायरल
RCB ने जैसे ही खरीदा, होटल के कमरे में खुशी से झूम उठी श्रेयंका पाटिल; वीडियो वायरल

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘मैं आपको सिखाऊंगा लड़ते कैसे हैं’, कैप्टन माछर से क्या बोले UAE के राष्ट्रपति
‘मैं आपको सिखाऊंगा लड़ते कैसे हैं’, कैप्टन माछर से क्या बोले UAE के राष्ट्रपति
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी के BJP उम्मीदवार केदारनाथ सिंह ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
Live: वाराणसी के BJP MLC उम्मीदवार ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
राजेश खन्ना की संपत्ति मांग रही अनीता आडवाणी को SC से झटका, रिश्ते को बताया था 'शादी जैसा'
राजेश खन्ना की संपत्ति मांग रही अनीता आडवाणी को SC से झटका, रिश्ते को बताया था 'शादी जैसा'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर होगा बड़ा क्लैश, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी रणबीर कपूर की 'रामायण'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर महाटक्कर, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी 'रामायण'
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
अर्नब के कमजोर होने के बाद आ रही नई आफत, दक्षिण अंडमान से उठ रहा नया तूफान
अर्नब के कमजोर होने के बाद आ रही नई आफत, दक्षिण अंडमान से उठ रहा नया तूफान
दिल्ली की रेस कोर्स मस्जिद में नहीं पढ़ी जा सकेगी नमाज, HC ने नहीं दी इजाजत
दिल्ली की रेस कोर्स मस्जिद में नहीं पढ़ी जा सकेगी नमाज, HC ने नहीं दी इजाजत
Amla Storage Tips: आंवला कैसे स्टोर करें कि महीनों चले? आजमाएं दादी-नानी के नुस्खे
आंवला कैसे स्टोर करें कि महीनों चले? आजमाएं दादी-नानी के नुस्खे
Embed widget