एक्सप्लोरर

WTC Final: भारत के खिलाफ न्यूजीलैंड की 15 सदस्यीय टीम का एलान, कप्तान केन विलियम्सन की वापसी

न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ खेले जाने वाले डब्ल्यूटीसी फाइनल के लिए अपने 15 सदस्यीय स्क्वॉड का एलान कर दिया है. कप्तान विलियम्सन और बीजे वॉटलिंग अपनी अपनी चोट से पूरी तरह उबर चुके हैं और दोनों ने फाइनल मुकाबले के लिए वापसी की है.

भारत के खिलाफ शुक्रवार से शुरू हो रहे वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) फाइनल के लिए न्यूजीलैंड ने आज अपने 15 सदस्यीय स्क्वॉड की घोषणा कर दी है. दोनों ही टीमों के बीच ये मुकाबला साउथेम्प्टन के एजेस बाउल मैदान पर खेल जाएगा. न्यूजीलैंड के लिए अच्छी खबर ये है कि उसके कप्तान केन विलियम्सन कोहनी की चोट से पूरी तरह उबर चुके हैं और वो इस मुकाबले में एक बार फिर टीम की अगुवाई करते नजर आएंगे. विलियम्सन को इंग्लैंड के खिलाफ हाल ही में खत्म हुई टेस्ट सीरीज के दूसरे मैच से पहले कोहनी में चोट लग गई थी और वो इसमें भाग नहीं ले पाए थे. उनकी अनुपस्थिति में टॉम लैथम ने कप्तानी का भार सम्भाला था. 

न्यूजीलैंड क्रिकेट (NZC) द्वारा जारी मीडिया रिलीज के अनुसार, कप्तान केन विलियम्सन के अलावा विकेटकीपर बल्लेबाज बीजे वॉटलिंग की भी टीम में वापसी हुई है. कॉलिन डि ग्रांडहोम को विशेषज्ञ ऑलराउंडर के तौर पर इस 15 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया है जबकि एजाज पटेल टीम के एकमात्र स्पेशलिस्ट स्पिनर होंगे. इंग्लैंड सीरीज के लिए टीम में शामिल मिचेल सेंटनर और डैरिल मिचेल को इसमें जगह नहीं दी गई है. 

बेहद मजबूत नजर आ रहा है न्यूजीलैंड का तेज गेंदबाजी आक्रमण 

इंग्लैंड की सीरीज के लिए टीम में शामिल टॉम लैथम, हेनरी निकोल्स, रॉस टेलर और डेवन कान्वे सभी को इस 15 सदस्यीय स्क्वॉड में बरकरार रखा गया है. तेज गेंदबाजी की बात करें तो इसमें ट्रेंट बोल्ट, टीम साउथी, मैट हेनरी और काइल जेमिसन को जगह दी गई है. वहीं विल यंग को अतिरिक्त बल्लेबाज और टॉम ब्लंडल को अतिरिक्त विकेटकीपर के तौर पर इस लिस्ट में शामिल किया गया है. 

न्यूजीलैंड टीम के कोच गैरी स्टेड ने बताया, "विलियम्सन और वॉटलिंग चोट के चलते इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट में नहीं खेल पाए थे. अब एक हफ्ते के आराम और सही देखभाल से वो पहले से बेहतर महसूस कर रहे हैं. उनके फाइनल मुकाबले से पहले पूरी तरह से फिट होने की उम्मीद है." साथ ही उन्होंने कहा, "डब्ल्यूटीसी के फाइनल में खेलना हम सभी के लिए बेहद खास अवसर होगा और टीम इस मुकाबले के लिए पूरी तरह तैयार है. हालांकि भारत के पास एक विश्व-स्तरीय टीम है इसलिए हमारे लिए ये करना इतना आसान नहीं होगा."

फाइनल के लिए ये है न्यूजीलैंड का 15 सदस्यीय स्क्वॉड

केन विलियम्सन (कप्तान), टॉम टॉम ब्लंडल, ट्रेंट बोल्ट, डेवन कान्वे, कॉलिन डि ग्रांडहोम, मैट हेनरी, काइल जेमिसन, टॉम लैथम, हेनरी निकोल्स, एजाज पटेल, टीम साउथी, रॉस टेलर, नील वैग्नर, बीजे वॉटलिंग, विल यंग 

यह भी पढ़ें 

Wisden Playing Eleven: डब्ल्यूटीसी फाइनल से पहले विराट को बड़ी खुशखबरी, विजडन की ऑल फॉर्मेट टीम के बने कप्तान

WTC: अगले सीजन में पॉइंटस सिस्टम में बदलाव की तैयारी में ICC, सीईओ ज्योफ एलार्डिस ने दी जानकारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्रिकेटर रमनदीप के वेडिंग रिसेप्शन में युवराज-अभिषेक का जबरदस्त डांस, देखें वीडियो
क्रिकेटर रमनदीप के वेडिंग रिसेप्शन में युवराज-अभिषेक का जबरदस्त डांस, देखें वीडियो
जहीर खान की सेलेक्टर्स को 2 टूक, कहा- मोहम्मद शमी जरूर खेले वर्ल्ड कप
जहीर खान की सेलेक्टर्स को 2 टूक, कहा- मोहम्मद शमी जरूर खेले वर्ल्ड कप
जय शाह के दिखाए रास्ते पर चल रहा BCCI, 2050 तक का ब्लूप्रिन्ट तैयार
जय शाह के दिखाए रास्ते पर चल रहा BCCI, 2050 तक का ब्लूप्रिन्ट तैयार
श्रीलंका में 12 खिलाड़ी करेंगे डेब्यू, ये गजब का फैक्ट आपके होश उड़ा देगा
श्रीलंका में 12 खिलाड़ी करेंगे डेब्यू, ये गजब का फैक्ट आपके होश उड़ा देगा

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गुरमीत राम रहीम केस: सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, 'हम जानते हैं कि राज्य सरकार...'
गुरमीत राम रहीम केस: सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, 'हम जानते हैं कि राज्य सरकार...'
'आओ न डरो मत, राहुल गांधी बस थोड़ी सी धुलाई करेंगे', संजय राउत ने PM मोदी पर साधा निशाना
'आओ न डरो मत, राहुल गांधी बस थोड़ी सी धुलाई करेंगे', संजय राउत ने PM मोदी पर साधा निशाना
श्रीलंका में 12 खिलाड़ी करेंगे डेब्यू, ये गजब का फैक्ट आपके होश उड़ा देगा
श्रीलंका में 12 खिलाड़ी करेंगे डेब्यू, ये गजब का फैक्ट आपके होश उड़ा देगा
AR Rahmaan के बेटे ए आर अमीन की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान
ए आर रहमान के बेटे ए आर अमीन की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
Relationship Possessiveness: रिश्ता होते ही क्यों पजेसिव हो जाती हैं लड़कियां, समझिए इसका साइंस
रिश्ता होते ही क्यों पजेसिव हो जाती हैं लड़कियां, समझिए इसका साइंस
How to Control Brinjal Pests: बैंगन में कीड़े लग रहे हैं? घर पर ही बनाएं इसकी दवा
बैंगन में कीड़े लग रहे हैं? घर पर ही बनाएं इसकी दवा
Embed widget