एक्सप्लोरर

WTC: अगले सीजन में पॉइंटस सिस्टम में बदलाव की तैयारी में ICC, सीईओ ज्योफ एलार्डिस ने दी जानकारी

आईसीसी डब्ल्यूटीसी के अगले सीजन के लिए इसके पॉइंटस सिस्टम में बड़ा बदलाव कर रही है जिसके तहत हर टीम को मैच जीतने पर बराबर अंक दिए जाएंगे. आईसीसी के अंतरिम सीईओ ज्योफ एलार्डिस के अनुसार, इसके बाद इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ेगा कि कोई टीम कितने मैचों की टेस्ट सीरीज खेल रही हैं.

World Test Championship: आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के अगले सीजन के लिए इसके पॉइंटस सिस्टम में बदलाव करने जा रही है. आईसीसी के अंतरिम सीईओ ज्योफ एलार्डिस ने बताया कि, डब्ल्यूटीसी के अगले एडिशन में हर टीम को मैच जीतने पर बराबर अंक दिए जाएंगे. इस एडिशन में एक सीरीज के लिए कुल 120 पॉइंटस देने का सिस्टम रखा गया था जो अगली बार से लागू नहीं होगा. बता दें कि डब्ल्यूटीसी के इस सीजन  के दौरान कोरोना के चलते कई टेस्ट सीरीज रद्द हो गई थी. जिसका असर पॉइंटस टेबल पर भी देखने को मिला. 

ज्योफ एलार्डिस ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा, "हमनें डब्ल्यूटीसी के इस सीजन के अंत के साथ ही पॉइंटस सिस्टम पर विचार करना शुरू कर दिया है. अगले डेढ़ महीने में इसका दूसरा सीजन शुरू होने जा रहा है और हम इस नए सीजन में पॉइंटस सिस्टम में कुछ बदलाव करने जा रहे हैं."

डब्ल्यूटीसी के अगले सीजन में प्रत्येक जीत पर मिलेंगे एकसमान अंक 

ज्योफ एलार्डिस ने कहा, "डब्ल्यूटीसी के अगले सीजन में हम हर टेस्ट मैच के लिए एक समान पॉइंटस देने का सिस्टम तय कर देंगे. इस के बाद इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ेगा कि कोई टीम दो टेस्ट मैच की सीरीज खेल रही है या पांच टेस्ट मैच की. हर मैच के लिए सभी टीमों को एकसमान अंक दिए जाएंगे." साथ ही उन्होंने कहा, "टीमों के टोटल पॉइंटस के आधार पर नहीं बल्कि उनके परसेंटेज पॉइंटस और उन्होंने कितने मैच जीते हैं इस आधार पर रैंकिंग तय की जाएगी."

इस सीजन में लागू था ये नियम 
 
डब्ल्यूटीसी के इस सीजन में प्रत्येक सीरीज के लिए 120 अंकों का प्रावधान रखा गया था. भारत और बांग्लादेश के बीच खेली गई दो टेस्ट मैच की सीरीज में जीतने वाली टीम को हर टेस्ट मैच के लिए 60 अंक दिए गए थे. वहीं चार मैचों की भारत-ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज में हर टेस्ट में जीतने वाली टीम को 30 अंक देने कि नियम रखा गया था. हालांकि कोरोना के चलते इस सीजन के कई मुकाबले रद्द हो गए और आईसीसी को परसेंटेज पॉइंटस सिस्टम लागू करना पड़ा था. इसके अंतर्गत एक टीम ने जीतने अंक प्राप्त किए है उन्हें उसके द्वारा खेले गए मैचों से डिवाइड किया जाता है और इसी आधार पर उसकी रैंक तय होती है. 

ज्योफ एलार्डिस ने कहा, "कोविड के चलते कई टीम इस सीजन के लिए तय छह सीरीज में से अपने कई मुकाबले नहीं खेल सकी थी. फाइनल रैंकिंग बनाने तक कई टीमों ने बेहद कम सीरीज खेली थी जिसका असर पॉइंटस टेबल पर भी साफ दिख रहा था. इसी वजह से हमनें इसमें जरूरी बदलाव किए ताकि ये सबके लिए फेयर रहे और सबसे बेहतरीन प्रदर्शन करने वाली टीम फाइनल में पहुंच सकें." 

यह भी पढ़ें 

WTC Final: फाइनल से पहले वीवीएस लक्ष्मण का बड़ा बयान, स्पिनर के तौर पर अश्विन को बताया पहली पसंद

विराट कोहली ने सिराज-इशांत के साथ शेयर की तस्वीर, फैन्स ने लगाए प्लेइंग XI से शमी के बाहर होने के कयास

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ECB ने जारी की सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट, इन 7 खिलाड़ियों को पहली बार किया शामिल
ECB ने जारी की सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट, इन 7 खिलाड़ियों को पहली बार किया शामिल
इंग्लैंड को झटका, लंबे समय तक बाहर रहेंगे जोस बटलर? हॉस्पिटल से शेयर की तस्वीर
इंग्लैंड को झटका, लंबे समय तक बाहर रहेंगे जोस बटलर? हॉस्पिटल से शेयर की तस्वीर
भारत-वेस्टइंडीज चौथे T20 में कैसा होगा पिच का बर्ताव? जानें राजीव गांधी स्टेडियम का टी20 रिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज चौथे T20 में कैसा होगा पिच का बर्ताव? जानें राजीव गांधी स्टेडियम का टी20 रिकॉर्ड
IPL में हो सकती है शाइ होप की वापसी, किस फ्रेंचाइजी के लिए परफेक्ट? पूर्व क्रिकेटर ने बताया
IPL में हो सकती है शाइ होप की वापसी, किस फ्रेंचाइजी के लिए परफेक्ट? पूर्व क्रिकेटर ने बताया

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गेट फांदकर जंतर मंतर पर लहराया तिरंगा, भारत माता की जय के नारे, रांका बोले- 'किला...'
गेट फांदकर जंतर मंतर पर लहराया तिरंगा, भारत माता की जय के नारे, रांका बोले- 'किला...'
तेजस्वी यादव का बड़ा सवाल, 'अगर ज्ञानेश कुमार सही थे तो…'
तेजस्वी यादव का बड़ा सवाल, 'अगर ज्ञानेश कुमार सही थे तो…'
'देशभर में जंतर-मंतर जैसी जगहें...' INDIA गठबंधन के प्रोटेस्ट पर बोले दीपके
'देशभर में जंतर-मंतर जैसी जगहें...' INDIA गठबंधन के प्रोटेस्ट पर बोले दीपके
'थप्पड़ मारे, सिगरेट से जलाया...', इस एक्ट्रेस को टॉर्चर करता था Ex बॉयफ्रेंड
'थप्पड़ मारे, सिगरेट से जलाया...', इस एक्ट्रेस को टॉर्चर करता था Ex बॉयफ्रेंड
इंग्लैंड को झटका, लंबे समय तक बाहर रहेंगे जोस बटलर? हॉस्पिटल से शेयर की तस्वीर
इंग्लैंड को झटका, लंबे समय तक बाहर रहेंगे जोस बटलर? हॉस्पिटल से शेयर की तस्वीर
'लोकतंत्र की जननी है भारत, शक्ति का संतुलन जरूरी', न्यू इकॉनमी फोरम में बोले PM मोदी
'लोकतंत्र की जननी है भारत, शक्ति का संतुलन जरूरी', न्यू इकॉनमी फोरम में बोले PM मोदी
UP कांग्रेस में गाली गलौज, जूतम पैजार पर एक्शन! 5 सदस्यों की टीम करेगी जांच
UP कांग्रेस में गाली गलौज, जूतम पैजार पर एक्शन! 5 सदस्यों की टीम करेगी जांच
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
Embed widget