एक्सप्लोरर

Wisden Playing Eleven: डब्ल्यूटीसी फाइनल से पहले विराट को बड़ी खुशखबरी, विजडन की ऑल फॉर्मेट टीम के बने कप्तान

विजडन ने सभी फॉर्मेट की अपनी प्लेइंग इलेवन का एलान किया है. भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली को इस टीम का कप्तान बनाया गया है. साथ ही भारत की ओर से रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह और रविंद्र जडेजा को भी इसमें जगह दी गई है.

Wisden All Format Playing Eleven: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के फाइनल से पहले भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली के लिए एक अच्छी खबर आई है. क्रिकेट की बाइबल कही जाने वाली विजडन ने कोहली को वर्तमान दौर की ऑल फॉर्मेट प्लेइंग इलेवन का कप्तान घोषित किया है. विजडन द्वारा चुनी गई इस टीम में कोहली समेत चार भारतीय खिलाड़ियों को जगह दी गई है. 

विजडन की ऑल फॉर्मेट  प्लेइंग इलेवन में भारतीय खिलाड़ियों का दबदबा देखने को मिला है. कप्तान कोहली के अलावा इस टीम भारत की ओर से सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा, ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा और तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को शामिल किया गया है. 

बता दें कि भारत और न्यूजीलैंड के बीच डब्ल्यूटीसी फाइनल का मुकाबला शुक्रवार से साउथेम्प्टन के एजेस बाउल में खेला जाना है. विराट की कप्तानी में टीम इंडिया इस मैच के लिए पूरी तरह तैयार नजर आ रही है. 

इंग्लैंड के तीन और न्यूजीलैंड के दो खिलाड़ियों को मिली जगह  

विजडन की इस ऑल फॉर्मेट प्लेइंग इलेवन में इंग्लैंड के तीन और न्यूजीलैंड के दो खिलाड़ियों को जगह दी गई है. इंग्लैंड की ओर से विकेट कीपर बल्लेबाज जोस बटलर, ऑलराउंडर बेन स्टोक्स और तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया है. वहीं न्यूजीलैंड से कप्तान केन विलियमसन और तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट को विजडन ने अपनी टीम में रखा है. 

ऑस्ट्रेलिया से केवल एक खिलाड़ी को इस लिस्ट में जगह दी गई है. विजडन ने टीम के सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर को इसमें शामिल किया है. वहीं अफगानिस्तान के स्पिन गेंदबाज राशिद खान को भी विजडन ने अपनी इस टीम में जगह दी है. 

ये हैं विजडन की ऑल फॉर्मेट प्लेइंग इलेवन

विराट कोहली (कप्तान), डेविड वॉर्नर, रोहित शर्मा, केन विलियमसन, बेन स्टोक्स, जोस बटलर, रविंद्र जडेजा, राशिद खान, जोफ्रा आर्चर, ट्रेंट बोल्ट और जसप्रीत बुमराह 

यह भी पढ़ें 

पूर्व स्पिनर सईद अजमल का विवादित बयान, बैन से बचाने के लिए अश्विन को छह महीने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से दूर रखा गया

WTC Final: फाइनल से पहले वीवीएस लक्ष्मण का बड़ा बयान, स्पिनर के तौर पर अश्विन को बताया पहली पसंद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फाइनल हारी काव्या मारन की सनराइजर्स, जानें चैंपियन टीम को कितनी मिली प्राइज मनी
फाइनल हारी काव्या मारन की सनराइजर्स, जानें चैंपियन टीम को कितनी मिली प्राइज मनी
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
ऋषभ पंत ने तोड़ा गिलक्रिस्ट का महारिकॉर्ड, 1 छक्के से रचा नया इतिहास
ऋषभ पंत ने तोड़ा गिलक्रिस्ट का महारिकॉर्ड, 1 छक्के से रचा नया इतिहास
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget