एक्सप्लोरर

WTC Final: भारतीय टीम के पूर्व चयनकर्ता का बड़ा बयान, कहा- बारिश के बाद भारत को प्लेइंग इलेवन में करना चाहिए था बदलाव

टीम इंडिया के पूर्व चयनकर्ता सरनदीप सिंह ने कहा, "दो दिन पहले प्लेइंग इलेवन का चयन किया गया तो उसमें दो स्पिनरों की मौजूदगी ठीक थी. लेकिन इसमें बदलाव किया जाना चाहिए था. क्योंकि (बारिश के बाद) हालात तेज गेंदबाजी के अनुकूल हो गए थे."

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व चयनकर्ता सरनदीप सिंह का मानना है कि अपने ‘सर्वश्रेष्ठ स्विंग गेंदबाज’ भुवनेश्वर कुमार को इंग्लैंड दौर पर नहीं ले जाना बेहद बड़ी गलती है और शार्दुल ठाकुर को विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल के लिए भारत की 15 सदस्यीय टीम का हिस्सा होना चाहिए था. 

शार्दुल 15 सदस्यीय टीम का हिस्सा नहीं थे, इसलिए बारिश के बाद साउथैम्पटन में हालात तेज गेंदबाजी के अनुकूल होने के बावजूद उन्हें तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर के रूप में प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं किया जा सका. 

इस साल ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भारतीय टीम की जीत के साथ सरनदीप का कार्यकाल खत्म हुआ था. उन्होंने कहा कि डब्ल्यूटीसी फाइनल और चार अगस्त से इंग्लैंड के खिलाफ शुरू हो रही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज़ के लिए भुवनेश्वर को नहीं चुनना निराशाजनक है. 

सरनदीप ने कहा, "दो दिन पहले प्लेइंग इलेवन का चयन किया गया तो उसमें दो स्पिनरों की मौजूदगी ठीक थी. लेकिन इसमें बदलाव किया जाना चाहिए था. क्योंकि (बारिश के बाद) हालात तेज गेंदबाजी के अनुकूल हो गए थे."

उन्होंने कहा, "आपने दो स्पिनर (रविचंद्रन अश्विन और रविंद्र जडेजा) चुने. क्योंकि वे बल्लेबाजी कर सकते थे. एकमात्र तेज गेंदबाज जो बल्लेबाजी कर सकता है वह शार्दुल है और वह 15 सदस्यीय टीम में भी नहीं था. वह अंतिम एकादश में जगह बनाता या नहीं, उसे 15 सदस्यीय टीम में होना चाहिए था."

श्रीलंका में अगले महीने होने वाली सीमित ओवरों की सीरीज़ के लिए भारतीय टीम के उप कप्तान बनाए गए भुवनेश्वर के संदर्भ में सरनदीप ने कहा कि इस तेज गेंदबाज का ब्रिटेन दौरे पर जाने वाली टीम में स्वत: चयन होना चाहिए था. उन्होंने कहा, "भुवनेश्वर को इंग्लैंड नहीं ले जाना बेहद बड़ी गलती है. वह आपका सर्वश्रेष्ठ स्विंग गेंदबाज है और वह टीम का हिस्सा तक नहीं है."

सरनदीप ने कहा कि शार्दुल जैसे किसी खिलाड़ी को तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर के रूप में तराशने का समय आ गया है. क्योंकि हार्दिक पंड्या लंबे फॉर्मेट में गेंदबाजी के लिए फिट नहीं हैं. उन्होंने कहा, "आप सिर्फ हार्दिक पर निर्भर नहीं रह सकते. आपको नहीं पता कि वह सभी फॉर्मेट में गेंदबाजी करने के लिए कब फिट होगा, इसलिए शार्दुल जैसे किसी खिलाड़ी को निखारने की जरूरत है या विजय शंकर या शिवम दुबे भी मौजूद हैं."

सरनदीप ने उम्मीद जताई कि मोहम्मद सिराज को इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की सीरीज़ में नियमित रूप से मौका मिलेगा. उन्होंने कहा, "इस सीरीज़ में रोटेशन होगी. यह सिराज को मौका देने का सही समय है और उसे अधिक से अधिक मैच खिलाने चाहिए. वह अच्छी गेंदबाजी कर रहा है. अगर लंबा अंतर आ जाता है तो उसे तुरंत सही लाइन और लेंथ के साथ गेंदबाजी करने में मुश्किल हो सकती है."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
LIVE: श्रीलंका का छठा विकेट गिरा, प्रसिद्ध कृष्णा ने डिकवेला को किया आउट
LIVE: श्रीलंका का छठा विकेट गिरा, प्रसिद्ध कृष्णा ने डिकवेला को किया आउट
टीम इंडिया ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा किस टीम को हराया है?
टीम इंडिया ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा किस टीम को हराया है?
इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा कैच लपकने वाले 6 दिग्गज फील्डर
इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा कैच लपकने वाले 6 दिग्गज फील्डर

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
नितिन नवीन की नई टीम में यूपी से 8 नेता, स्मृति ईरानी का बढ़ा कद
नितिन नवीन की नई टीम में यूपी से 8 नेता, स्मृति ईरानी का बढ़ा कद
रोनाल्डो की शादी की पहली तस्वीर आई सामने, किसी हीरोइन से कम नहीं लग रहीं जॉर्जिना
रोनाल्डो की शादी की पहली तस्वीर आई सामने, किसी हीरोइन से कम नहीं लग रहीं जॉर्जिना
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
खरगे की बैठक से पहले 108 BLA का इस्तीफा, गोवा में कांग्रेस को झटका
खरगे की बैठक से पहले 108 BLA का इस्तीफा, गोवा में कांग्रेस को झटका
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
Best Soil for Crops: मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
Embed widget