एक्सप्लोरर

WTC Final 2023: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फाइनल में क्या होगी टीम इंडिया की रणनीति?

WTC Final: आज भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा. दोपहर तीन बजे से दोनों टीमें लंदन के केनिंग्टन ओवल में आमने-सामने होंगी.

ICC World Test Championship Final 2023, India vs Australia: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आज से वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा. दोपहर तीन बजे से टेस्ट क्रिकेट का बॉस बनने के लिए दोनों टीमें लंदन के केनिंग्टन ओवल में भिड़ेंगी. जानिए खिताबी मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टीम इंडिया की रणनीति क्या हो सकती है. 

टीम इंडिया पिछले 10 साल से कोई भी आईसीसी टूर्नामेंट नहीं जीती है. ऐसे में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रोहित एंड कंपनी इस सूखे को खत्म करना चाहेगी. हालांकि, कंगारुओं के खिलाफ यह बिल्कुल भी आसान नहीं होने वाला है. अगर टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया को हराना है तो उसे बेहद खास रणनीति के साथ ओवल के मैदान पर उतरना होगा. 

टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करना

फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारतीय टीम टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला कर सकती है. वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के पिछले संस्करण में भारत ने पहले बल्लेबाज़ी की थी और उसे हार का सामना करना पड़ा था. ऐसे में टीम इंडिया इस बार पिछली गलती दोहराना नहीं चाहेगी. वैसे भी ओवल की पिच ग्रीन है और ऐसे में इससे चौथी पारी में स्पिनर्स को बहुत ज्यादा मदद नहीं मिलेगी, इसी कारण भारतीय टीम टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला कर सकती है. 

दो स्पिनर्स के साथ उतरना 

खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया 2 स्पिनर्स के साथ उतर सकती है. दरअसल, रवींद्र जडेजा पिछले कुछ सालों से टेस्ट क्रिकेट में छह नंबर पर खेल रहे हैं और ढेरों रन भी बना रहे हैं. ऐसे में फाइनल मुकाबले में कप्तान रोहित शर्मा उनको बतौर बल्लेबाज़ खिला सकते हैं, जो जरूरत पड़ने पर गेंदबाजी भी कर सकता है. वहीं अनुभवी ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन टीम के लीड स्पिनर हो सकते हैं. इस तरह टीम इंडिया फाइनल में प्लेइंग इलेवन में दो स्पिनर्स के साथ उतर सकती है. 

अटैकिंग क्रिकेट

फाइनल मैच में रोहित शर्मा की टीम इंग्लैंड की तरह अटैकिंग क्रिकेट खेल सकती है. वैसे भी इंग्लिश कंडीशंस में बहुत ज्यादा डिफेंसिव खेल से सफलता मिलने की उम्मीद बेहद कम रहती है. ऐसे में कप्तान रोहित शर्मा, शुभमन गिल, विराट कोहली और रवींद्र जडेजा जैसे मुख्य बल्लेबाज़ आक्रामक क्रिकेट खेल सकते हैं. 

यह भी पढ़ें- 

WTC Final 2023: कौन जीतेगा वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का खिताब? मैच से पहले ही विराट कोहली ने कर दिया खुलासा

मोहम्मद वाहिद वर्तमान में abp न्यूज़ में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. वाहिद abp न्यूज़ के डिजिटल विंग में स्पोर्ट्स इन्चार्ज हैं. वाहिद मई 2020 से abp न्यूज़ में काम कर रहे हैं. लखनऊ के रहने वाले वाहिद ने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया टीवी के साथ की थी. अपने 9 साल के करियर में वाहिद ने स्पोर्ट्स के अलावा राजनीति और क्राइम की बीट को भी कवर किया है. वाहिद ने पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सबसे कम गेंद में 10 विकेट, मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास; बनाया बड़ा रिकॉर्ड
सबसे कम गेंद में 10 विकेट, मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास; बनाया बड़ा रिकॉर्ड
कपिल-गावस्कर समेत 22 दिग्गजों ने इमरान खान के लिए लगाई गुहार, पाकिस्तान PM को लिखा पत्र
कपिल-गावस्कर समेत 22 दिग्गजों ने इमरान खान के लिए लगाई गुहार, पाकिस्तान PM को लिखा पत्र
ऋषभ पंत की इंजरी पर बड़ा अपडेट, जानें क्या अगले दिन करेंगे बैटिंग
ऋषभ पंत की इंजरी पर बड़ा अपडेट, जानें क्या अगले दिन करेंगे बैटिंग
देवदत्त पडिक्कल ने कर ली विराट कोहली की बराबरी, दिग्गजों की लिस्ट में शामिल
देवदत्त पडिक्कल ने कर ली विराट कोहली की बराबरी, दिग्गजों की लिस्ट में शामिल

वीडियोज

खाकी वर्दी पर अटैक की LIVE पिक्चर !
कूड़े के ढेर में भीषण आग, चारों तरफ धुएं का घना गुबार
2027 की तैयारी या आरक्षण का दांव? क्यों गरमाई सियासत!
Gen-Z की आधी आबादी पर सबकी नजर! 2029 का बड़ा समीकरण
Gen-Z को लुभाने की सियासत? युवाओं के मुद्दों पर विश्लेषकों का विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SIR में पूर्व भारतीय राजनयिक से मांगे नागरिकता के सबूत, बोले- 'आम नागरिकों...'
SIR में पूर्व भारतीय राजनयिक से मांगे नागरिकता के सबूत? चौंकाने वाला दावा
बांका में नीतीश कुमार के सांसद के घर छापेमारी, पुलिस पर आरोप
बांका में नीतीश कुमार के सांसद के घर छापेमारी, पुलिस पर आरोप
सबसे कम गेंद में 10 विकेट, मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास; बनाया बड़ा रिकॉर्ड
सबसे कम गेंद में 10 विकेट, मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास; बनाया बड़ा रिकॉर्ड
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म, 'पेद्दी'-'द राजा साब' का तोड़ा रिकॉर्ड
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म
PoK में प्रदर्शनकारियों ने कर दिया बड़ा ऐलान, बौखला उठेंगे शहबाज-मुनीर!
PoK में प्रदर्शनकारियों ने कर दिया बड़ा ऐलान, बौखला उठेंगे शहबाज-मुनीर!
दिल्ली में आज होगी बारिश? धूप और उमस के बीच आया यह अपडेट
दिल्ली में आज होगी बारिश? धूप और उमस के बीच आया यह अपडेट
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
शुगर पेशेंट घर के लिए एक महीने में कितनी चाहिए चीनी? नोट कर लें हिसाब किताब
शुगर पेशेंट घर के लिए एक महीने में कितनी चाहिए चीनी? नोट कर लें हिसाब किताब
Embed widget