एक्सप्लोरर

WTC Final: इंडिया की Playing 11 लगभग तय, गेम चेंजर साबित होगा यह खिलाड़ी

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिए टीम इंडिया का पलड़ा काफी भारी है. इंडिया ने सिर्फ एक सीरीज गंवाकर ही फाइनल में जगह बनाई है. रिषभ पंत का शानदार फॉर्म इंडिया के लिए बेहद महत्वपूर्ण साबित हो सकता है.

IND Vs NZ WTC Final: इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच 18 जून से आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला खेला जाना है. फाइनल मुकाबले के लिए इंडिया को न्यूजीलैंड के मुकाबले तैयारी का वक्त तो मिला है, लेकिन दिग्गज खिलाड़ियों से भरी हुई टीम का दावा खिताब को लेकर काफी मजबूत है. कप्तान विराट कोहली ने अब तक प्लेइंग 11 को लेकर अपने पत्ते नहीं खोले हैं, पर प्लेइंग 11 को लेकर संकेत भी मिल ही चुके हैं.

रोहित और शुभमन करेंगे ओपनिंग

इंडिया ने मंगलवार को फाइनल के लिए 15 सदस्यों की टीम का एलान कर दिया. ओपनिंग स्लॉट में रोहित शर्मा और शुभमन गिल को जगह मिली है. आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की शुरुआत में टीम मैनेजमेंट ने रोहित शर्मा को ओपनिंग का जिम्मा देने का फैसला किया था. कप्तान विराट कोहली का यह दांव काम कर गया और रोहित शर्मा ने टेस्ट चैंपियनशिप के 11 मैचों में चार शतक जड़े. इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट में 161 रन की पारी खेलकर रोहित ने दिखा दिया कि वह बेहद मुश्किल पिच पर भी बतौर ओपनर बेहतरीन खेल दिखा सकते हैं. वहीं शुभमन गिल ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ब्रिस्बेन टेस्ट की दूसरी पारी में 91 रन पारी खेलकर अपने आप साबित कर दिया था.

मजबूत मिडिल ऑर्डर

भारत के पास चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली और अंजिक्य रहाणे के रूप में बेहद ही मजबूत मिडिल ऑर्डर है. इन तीनों ही खिलाड़ियों के पास 70 से ज्यादा टेस्ट खेलने का अनुभव है. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली गई सीरीज में चेतेश्वर पुजारा ने लगभग हर मैच में एक छोर को मजबूती से संभाले रखा था. विराट कोहली पिछले दो साल से शतक तो नहीं लगा पाए हैं, लेकिन उन्होंने इस दौरान 80 या 90 रन कई पारियां खेली हैं. रहाणे ने मेलबर्न टेस्ट में शतक जड़कर दिखा दिया था कि वह बेहद मुश्किल हालात में टीम इंडिया को बचाने की काबिलियत रखते हैं.

रिषभ पंत हैं गेम चेंजर

न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल में रिषभ पंत भारत के सबसे बड़े खिलाड़ी साबित हो सकते हैं. ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर टीम इंडिया में वापसी करने के बाद से ही रिषभ पंत अलग ही लेवल पर बल्लेबाजी कर रहे हैं. सिडनी टेस्ट को ड्रॉ करवाना हो या फिर ब्रिस्बेन टेस्ट में जीत सिर्फ पंत की वजह से ही मुमकिन हुई. इंग्लैंड के खिलाफ भी पंत ने लगभग हर मैच में बल्ले से अहम योगदान दिया.

बेहद मजबूत है गेंदबाजी

रविंद्र जडेजा और आर अश्विन के रूप में टीम इंडिया के पास दो वर्ल्ड क्लास स्पिनर हैं. ये दोनों खिलाड़ी फिलहाल बल्ले से भी शानदार फॉर्म में चल रहे हैं. जसप्रीत बुमराह तीनों फॉर्मेट में टीम इंडिया के नंबर वन तेज गेंदबाज है. इंडिया के लिए अच्छी बात है कि उसके दो दिग्गज तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी और इशांत शर्मा भी फाइनल के लिए पूरी तरह से फिट हैं. इसके अलावा मोहम्मद सिराज ने भी प्लेइंग 11 में अपना दावा मजबूती से ठोंका है. सिराज के खेलने की स्थिति में शमी या इशांत में से किसी एक खिलाड़ी को प्लेइंग 11 से बाहर रहना पड़ सकता है.

IND Vs ENG Women: भारतीय महिला टीम सात साल बाद टेस्ट मैच खेलेगी, शेफाली का डेब्यू तय

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बर्थडे पर टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, नॉटिंघम से आई दिल खुश करने वाली तस्वीर
बर्थडे पर टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, नॉटिंघम से आई दिल खुश करने वाली तस्वीर
सबसे ज्यादा ICC टूर्नामेंट जीतने वाले 5 देश, ऑस्ट्रेलिया 24 खिताब के साथ नंबर-1; जानें लिस्ट में कौन-कौन शामिल
सबसे ज्यादा ICC टूर्नामेंट जीतने वाले 5 देश, ऑस्ट्रेलिया 24 खिताब के साथ नंबर-1
IND vs ENG 3rd T20: भारत ने जीता टॉस, प्रिंस यादव की एंट्री, इंग्लैंड की पहले बैटिंग; जानें कैसी है प्लेइंग इलेवन
भारत ने जीता टॉस, प्रिंस यादव की एंट्री, इंग्लैंड की पहले बैटिंग; जानें कैसी है प्लेइंग इलेवन
अभिषेक शर्मा ने खटखटाया हाई कोर्ट का दरवाजा, आखिर क्यों पहुंचे अदालत? जानें क्या है पूरा मामला
अभिषेक शर्मा ने खटखटाया हाई कोर्ट का दरवाजा, आखिर क्यों पहुंचे अदालत?

वीडियोज

Kushal Tandon के मजाक पर Gauahar Khan ने दिया जवाब
Shilpa Shinde की एंट्री से Lock Upp 2 में मचा बवाल
क्या ₹15 लाख में यही सबसे Best SUV है? नई Hyundai Venue N Line full Review | #hyundai #autolive
DR. Aarambhi: Aarambhi की सूझबूझ के आगे हारी Avantika, खुद को बेइज्जत होने से बचाया #sbs
Bollywood News: पुरानी यादों की कसक, नए इश्क़ का जुनून! 'आवारापन 2' का पहला गाना 'वे जुनून' बन गया चर्चा का केंद्र (07.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
खत्म नहीं हो रहे विजय थलापति की राह में बिछे कांटे, अब हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका! क्या जाएगी CM की कुर्सी?
विजय थलापति की जाएगी CM पद की कुर्सी? मद्रास हाई कोर्ट ने दिया बड़ा झटका!
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
बर्थडे पर टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, नॉटिंघम से आई दिल खुश करने वाली तस्वीर
बर्थडे पर टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, नॉटिंघम से आई दिल खुश करने वाली तस्वीर
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
Explained: जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! जबकि पूरे देश में सिर्फ 27 हजार चार्जिंग स्टेशन, क्या बढ़ेगा 'चार्जिंग संकट'?
जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! देश में सिर्फ 27,737 स्टेशन, क्या बढ़ेगा चार्जिंग संकट?
इस मुस्लिम देश के राष्ट्रपति हैं PM मोदी के फैन, भरे मंच से की जमकर तारीफ, बोले- 'वो ऐसे नेता जिनकी...'
इस मुस्लिम देश के राष्ट्रपति हैं PM मोदी के फैन, भरे मंच से की जमकर तारीफ, बोले- 'वो ऐसे नेता जिनकी...'
बच्चों जैसी जिद्दी है ये भैंस! बिना TV देखे नहीं देती एक बूंद दूध, नखरे देख पकड़ लेंगे सिर- वीडियो वायरल
बच्चों जैसी जिद्दी है ये भैंस! बिना TV देखे नहीं देती एक बूंद दूध, नखरे देख पकड़ लेंगे सिर
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर गडकरी का बड़ा खुलासा
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर नितिन गडकरी का बड़ा खुलासा
Embed widget