एक्सप्लोरर

IND Vs NZ: ड्यूक गेंद से परेशान होंगे भारतीय बल्लेबाज, हनुमा विहारी ने बताई वजह

IND Vs NZ: हनुमा विहारी ने ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड में खेल के दौरान आने वाले अंतर के बारे में बात की है. विहारी का कहना है कि इंग्लैंड में खेलते हुए गेंद में जो मूवमेंट होता है उससे बल्लेबाजों को परेशानी का सामना करना पड़ता है.

इंडियन क्रिकेट टीम करीब 100 दिन लंबे दौरे पर इंग्लैंड पहुंची है. भारतीय खिलाड़ी वहां न्यूजीलैंड के खिलाफ आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल खेलने के अलावा मेजबान टीम के साथ पांच टेस्ट मैचों की सीरीज भी खेलेंगे. स्टार बल्लेबाज हनुमा विहारी ने माना है कि टीम इंडिया के लिए यह दौरा आसान नहीं रहने वाला है. विहारी ने बताया कि ड्यूक गेंद की वजह से इंग्लैंड में खिलाड़ियों के चुनौती काफी बढ़ जाती है.

विहारी ने इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया में खेलने के अंतर को बयां किया है. हनुमा ने कहा, "ऑस्ट्रेलिया में कूकाबूरा सोफ्ट थी लेकिन ड्यूक्स अलग है. इसमें गेंदबाज के लिए हमेशा कुछ रहता है जो चैलेंज होता है."

आईपीएल में जगह नहीं मिलने के बाद हनुमा काउंटी खेलने के लिए इंग्लैंड आए थे. हालांकि, इसमें उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था और वह सिर्फ एक बार ही अर्धशतक जड़ सके थे. हनुमा ने कहा, "जब मैं अप्रैल में इंग्लैंड में आया तो यहां ठंड थी. अगर आपको यह विश्वास भी हो जाए कि आप सेट हो गए तो भी आप आश्चर्य में रह जाएंगे. मुझे लगा था कि विकेट बल्लेबाजी के लिए अच्छा है लेकिन ड्यूक्स गेंद के कारण तेजी रही."

इंग्लैंड के वातावरण में मूव करती है गेंद

विहारी ने कहा कि इंग्लैंड में ऑफ स्टंप्स को जज करना पड़ता है. हनुमा ने कहा, "ऑस्ट्रेलिया में गार्ड लेग स्टंप्स की तरफ रहता है लेकिन इंग्लैंड में आपको लाइन में रहकर खेलना पड़ता है और ऑफ स्टंप्स को जज करना पड़ा है. मैंने मिडल स्टंप पर खेलना शुरू किया लेकिन आपको याद रखना होता है कि अगर स्टंप लाइन गेंद होती है आपको स्ट्रेट खेलना होता है."

विहारी ने आगे कहा, "यहां खेलना चुनौतीपूर्ण है. ओवरहेड वातावरण बड़ी भूमिका निभाता है क्योंकि जब मौसम सनी रहता है तो बल्लेबाजी करना असान होता है लेकिन इस वातावरण में गेंद मूव्स करती है. काउंटी में मुझे इस चुनौती का सामना करना पड़ा."

काउंटी चैंपियशिप की पहली पारी में स्टुअर्ट ब्रॉड ने हनुमा को खाता खोले बिना आउट किया था. हनुमा ने कहा, "मुझे लगा कि मैं ड्राइव कर सकता हूं लेकिन इंग्लैंड में आपको अपने शॉट चयन पर ध्यान देने की जरूरत है. भारत में आप आराम से खेल सकते हैं."

भारतीय खिलाड़ियों पर इंग्लैंड में क्वारंटीन के बेहद सख्त नियम लागू, आपस में मिलने पर भी रोक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

संन्यास ऐलान करते हुए रो पड़े अजिंक्य रहाणे, जानिए वजह
संन्यास ऐलान करते हुए रो पड़े अजिंक्य रहाणे, जानिए वजह
अजिंक्य रहाणे ने इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यास, शेयर किया भावुक वीडियो
अजिंक्य रहाणे ने इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यास, शेयर किया भावुक वीडियो
विराट कोहली के एक 'लाइक' ने कैसे बदल दी जर्मन मॉडल लिज की जिंदगी, जानिए
विराट कोहली के एक 'लाइक' ने कैसे बदल दी जर्मन मॉडल लिज की जिंदगी, जानिए
किस गेंदबाज से लगता है डर? वैभव सूर्यवंशी ने दिया ये जवाब
किस गेंदबाज से लगता है डर? वैभव सूर्यवंशी ने दिया ये जवाब

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पेलेट गन के इस्तेमाल पर बवाल, कपिल सिब्बल बोले- 'गृहमंत्री शाह ने...'
पेलेट गन के इस्तेमाल पर बवाल, कपिल सिब्बल बोले- 'गृहमंत्री शाह ने...'
दिल्ली की महिलाओं को मिलेंगे 2500 महीना, क्या-क्या होंगी शर्तें?
दिल्ली की महिलाओं को मिलेंगे 2500 महीना, क्या-क्या होंगी शर्तें?
22 राज्यों में तूफानी बारिश, यूपी-बिहार, दिल्ली समेत देश के लिए अलर्ट
22 राज्यों में तूफानी बारिश, यूपी-बिहार, दिल्ली समेत देश के लिए अलर्ट
विराट कोहली के एक 'लाइक' ने कैसे बदल दी जर्मन मॉडल लिज की जिंदगी, जानिए
विराट कोहली के एक 'लाइक' ने कैसे बदल दी जर्मन मॉडल लिज की जिंदगी, जानिए
ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज हुआ 'रामायण' का भव्य ट्रेलर, 'राम' के किरदार में रणबीर कपूर लगे कमाल, 'रावण' बन छाए यश
ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज हुआ 'रामायण' का भव्य ट्रेलर, 'राम' के किरदार में रणबीर कपूर लगे कमाल
'मुझे भारतीय रेलवे पर गर्व, इसी तरह...', मोदी सरकार को लेकर क्या बोले वांगचुक
'मुझे भारतीय रेलवे पर गर्व, इसी तरह...', मोदी सरकार को लेकर क्या बोले वांगचुक
'SHO ऋतुराज की नौकरी जाएगी ही जाएगी', वर्दी वाले बयान पर भड़के PK
'SHO ऋतुराज की नौकरी जाएगी ही जाएगी', वर्दी वाले बयान पर भड़के PK
'मेटल के टुकड़े...', सुप्रीम कोर्ट में जिसने किया पेलेट गन से घायल होने का दावा, आ गई उसकी मेडिकल रिपोर्ट
'मेटल के टुकड़े...', सुप्रीम कोर्ट में जिसने किया पेलेट गन से घायल होने का दावा, आ गई उसकी मेडिकल रिपोर्ट
Embed widget