एक्सप्लोरर

भारतीय खिलाड़ियों पर इंग्लैंड में क्वारंटीन के बेहद सख्त नियम लागू, आपस में मिलने पर भी रोक

इंडियन क्रिकेट टीम पर इंग्लैंड पहुंचते ही कोविड 19 के बेहद ही सख्त प्रोटोकॉल लागू हो गए हैं. फाइनल से पहले खिलाड़ियों को क्वारंटीन रहना होगा और इस दौरान तीन दिन तक उनके आपस में मिलने पर भी रोक लगी हुई है.

इंडियन क्रिकेट टीम आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल खेलने के लिए इंग्लैंड पहुंच गई है. न्यूजीलैंड के खिलाफ 18 जून को खेले जाने वाले फाइनल से पहले टीम इंडिया के खिलाड़ियों को थोड़ा मुश्किल वक्त गुजराना पड़ेगा. इंडिया में कोरोना वायरस महामारी की वजह से बने हालात को देखते हुए इंग्लैंड में क्वारंटीन के बेहद सख्त नियम लागू किए गए हैं. बीसीसीआई ने जानकारी दी है कि टीम इंडिया के खिलाड़ी साउथेम्पटन के एजेस बाउल पहुंचने के बाद क्वारंटीन हो गए हैं. इतना ही नहीं क्वारंटीन पीरियड में खिलाड़ियों को तीन दिन तक एक-दूसरे से मिलने की इजाजत भी नहीं होगी.

विकेटकीपर बल्लेबाज रिद्धिमान साहा, रोहित शर्मा और जसप्रीत बुमराह ने मैदान में ही स्थित अपने होटल के कमरों में पहुंचने के साथ ही गुरुवार को एजेस बाउल से अपनी तस्वीरें पहले ही ट्वीट कर दी थीं. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने भारत से टीम की यात्रा के एक छोटे वीडियो के साथ ट्वीट किया," टीम इंडिया के इंग्लैंड पहुंचने पर रोमांच चरम पर है."

वीडियो में खिलाड़ियों को इंग्लैंड की लंबी यात्रा के दौरान फिल्में देखने के अलावा सोते हुए दिखाया गया है. वीडियो में दिखाया गया है कि बेस कैम्प पहुंचने के बाद खिलाड़ी आइसोलेट हो गए हैं. एजेस बाउल ही विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के लिए बेस कैम्प है. इसी मैदान पर भारत को 18 जून से न्यूजीलैंड के साथ टेस्ट चैम्पियनशिप का फाइनल खेलना है.

महिला टीम भी पहुंची है इंग्लैंड

बीसीसीआई ने कोविड -19 महामारी के मद्देनजर पुरुष और महिला दोनों टीमों को इंग्लैंड पहुंचाने के लिए एक चार्टर फ्लाइट की व्यवस्था की थी. विराट कोहली की अगुवाई में भारतीय पुरुष टीम विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल 18-22 जून के बीच न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलेगी. इसके बाद 4 अगस्त से उसे इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है.

महिला टीम साउथेम्प्टन में क्वारंटाइन चरण के बाद ब्रिस्टल में 16 जून से इंग्लैंड के खिलाफ एकमात्र टेस्ट खेलेगी. इसके बाद महिला टीम इंग्लैंड के साथ ही तीन मैचों की वनडे सीरीज और इतने ही मैचों की टी20 सीरीज खेलगी.

ENG Vs NZ: बारिश की भेंट चढ़ा तीसरे दिन का खेल, चौथे दिन लिया जा सकता है यह फैसला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिर्फ 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान क्यों बनाया? सेलेक्टर ने दिया जवाब
सिर्फ 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान क्यों बनाया? सेलेक्टर ने दिया जवाब
अमर रह गया Ajinkya Rahane का वो रिकॉर्ड, 100 साल में भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
अमर रह गया Ajinkya Rahane का वो रिकॉर्ड, 100 साल में भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
रहाणे के संन्यास पर विराट कोहली का इमोशनल पोस्ट, कहा- मेरा फेवरेट...
रहाणे के संन्यास पर विराट कोहली का इमोशनल पोस्ट, कहा- मेरा फेवरेट
सुपर किंग्स ने किया हेड कोच का एलान, इस दिग्गज ने फ्लेमिंग को किया रिप्लेस
सुपर किंग्स ने किया हेड कोच का एलान, इस दिग्गज ने फ्लेमिंग को किया रिप्लेस

वीडियोज

Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग
7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
'राजेन्द्र प्रसाद ने की बड़ी गलती', वंदे मारतम् बिल पास होने पर भड़के ओवैसी
'राजेन्द्र प्रसाद ने की बड़ी गलती', वंदे मारतम् बिल पास होने पर भड़के ओवैसी
नेपाल: साम्प्रदायिक दंगे से जल रहे कई शहर, आगजनी-पथराव के बाद कर्फ्यू, 3 मौत
नेपाल: साम्प्रदायिक दंगे से जल रहे कई शहर, आगजनी-पथराव के बाद कर्फ्यू, 3 मौत
Embed widget