एक्सप्लोरर

कमेंट्री में डेब्यू करते ही छा गए दिनेश कार्तिक, फैंस को पसंद आ रहा है यह अंदाज

World Test Championship Final: दिनेश कार्तिक ने क्रिकेट खेलने के साथ अब कमेंट्री में भी हाथ आजमाना शुरू कर दिया है. वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल जैसे बड़े मुकाबले के जरिए उन्होंने कमेंट्री की दुनिया में डेब्यू किया है.

World Test Championship Final: इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच इंग्लैंड के साउथैंप्टन में आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला खेला जा रहा है. इस मैच के साथ ही भारत के दिग्गज क्रिकेटर दिनेश कार्तिक ने कमेंट्री बॉक्स में डेब्यू किया है. कमेंट्री बॉक्स में एंट्री करते ही दिनेश कार्तिक छा गए हैं और वह दर्शकों का जमकर मनोरंजन कर रहे हैं. इतना ही नहीं दिनेश कार्तिक मौका मिलने पर माइकल वॉन जैसे दिग्गज खिलाड़ियों पर निशाना साधने का कोई मौका भी हाथ से नहीं जाने दे रहे. 

कार्तिक के अलावा इंग्लैंड के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन भी डब्लूटीसी फाइनल के लिए कमेंट्री पैनल का हिस्सा हैं. हुसैन ने मैच के दूसरे दिन भारतीय बल्लेबाज रोहित शर्मा के पुल शॉट की सराहना करते हुए कहा, "रोहित शॉर्ट गेंद में अच्छे पुलर हैं और स्पिन के खिलाफ अपने पैरों का अच्छा इस्तेमाल करते हैं."

कार्तिक ने हुसैन के इस कमेंट का इस्तेमाल उन्हीं पर निशाना साधने के लिए कर लिया. कार्तिक ने इसके जवाब में नासिर से कहा, "हां, बिल्कुल आपके विपरीत."

दिनेश कार्तिक की हो रही है जमकर तारीफ

कार्तिक के इस जवाब से प्रशंसक काफी खुश हुए और इन्होंने सोशल मीडिया पर उनकी सराहना की. एक फैन ने ट्विटर पर लिखा, "कार्तिक ने कमेंट्री का स्तर ऊंचा किया है. इससे भी ज्यादा महत्वपूर्ण है कि वह सीधे प्वाइंट पर बात कर रहे हैं."

बता दें कि दिनेश कार्तिक ने हालांकि अभी तक क्रिकेट को अलविदा नहीं कहा है. दिनेश कार्तिक आईपीएल में कोलकाता नाइटराइडर्स का हिस्सा हैं और वह सितंबर में एक बार फिर से माइक की बजाए बल्ले से कमाल करते हुए दिखाई देंगे.

दिनेश कार्तिक ने हालांकि हाल ही में अपने दिल का दर्द बयां किया था. कार्तिक ने कहा था कि 2019 वनडे वर्ल्ड कप में खराब प्रदर्शन की वजह से टीम इंडिया में उनकी वापसी की संभावना नहीं के बराबर है.

भारतीय ओलंपिक दल की मदद के लिए बीसीसीआई आगे आया, 10 करोड़ रुपये दान दिए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिर्फ 1 रन पर मचा बवाल, टीम ने BCCI से की शिकायत, जानें क्या है पूरा मामला
सिर्फ 1 रन पर मचा बवाल, टीम ने BCCI से की शिकायत, जानें क्या है पूरा मामला
कोच मोर्ने मोर्कल की गेंदबाजों को अनोखी सलाह, पंखे के सामने करो बॉलिंग
कोच मोर्ने मोर्कल की गेंदबाजों को अनोखी सलाह, पंखे के सामने करो बॉलिंग
IND vs NZ 3rd T20 Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का तीसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का तीसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
तीसरे मैच में होगा पंत और बुमराह का कमबैक, नोट कर लीजिए तारीख
तीसरे मैच में होगा पंत और बुमराह का कमबैक, नोट कर लीजिए तारीख

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
बिहार: MLC चुनाव के नतीजों से पहले प्रशांत किशोर की पार्टी का मैनेजर लापता
बिहार: MLC चुनाव के नतीजों से पहले प्रशांत किशोर की पार्टी का मैनेजर लापता
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
Embed widget