एक्सप्लोरर

World Cup 2023: आज होगा वर्ल्ड कप के शेड्यूल का एलान! जानिए इससे जुड़ी खास बातें

World Cup 2023 Schedule: अब तक वर्ल्ड कप 2023 का शेड्यूल जारी नहीं किया गया है, लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि मंगलवार को शेड्यूल का एलान किया जा जाएगा. इस टूर्नामेंट के मुकाबले 12 मैदानों पर खेले जाएंगे

WC 2023 Venues & Schedule: भारत क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 की मेजबानी करेगा. आज से वर्ल्ड कप 2023 शुरू होने में 100 दिन रह गए हैं. हालांकि, अब तक वर्ल्ड कप 2023 का शेड्यूल जारी नहीं किया गया है, लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि मंगलवार को शेड्यूल का एलान किया जा सकता है. वहीं, इस टूर्नामेंट के मुकाबले अक्टूबर-नवंबर महीने में खेले जाएंगे. दरअसल, पिछले कई दिनों से वर्ल्ड कप 2023 शेड्यूल पर कयास लग रहे हैं, लेकिन आज शेड्यूल जारी किया जा सकता है. ऐसा माना जा रहा है कि आईसीसी और बीसीसीआई के बीच मैदानों के अलावा सारी बातों पर सहमति बन गई है. अब टूर्नामेंट का शेड्यूल जारी कर दिया जाएगा.

दिल्ली-कोलकाता समेत इन मैदानों पर खेले जाएंगे मुकाबले...

वहीं, इससे पहले सोमवार को वनडे वर्ल्ड कप 2023 संबंधित बड़ी जानकारी सामने आई. दरअसल, भारत के 12 मैदानों पर वनडे वर्ल्ड कप 2023 के मुकाबले खेले जाएंगे. जबकि इस टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. इसके अलावा सेमीफाइनल काबले ईडेन गार्डेन कोलकता और मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले जाएंगे. इस टूर्नामेंट के मुकाबले अहमदाबाद के अलावा दिल्ली, बैंगलोर, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, हैदराबाद, धर्मशाला, लखनऊ, पुणे, त्रिवेन्द्रम और गुवाहटी में होंगे. हालांकि, मंगलवार को शेड्यूल के एलान होने के बाद तस्वीर साफ हो जाएगी.

आज शेड्यूल का होगा एलान?

वहीं, अगर भारतीय टीम इस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंचती है तो फिर सेमीफाइनल मुकाबले मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले जाएंगे, चाहे प्वॉइंट्स टेबल या ग्रुप में टीम इंडिया जिस भी पॉजिशन पर हो. हालांकि, इस टूर्नामेंट के लिए मैदानों के अलावा शेड्यूल पर कोई अधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि मंगलवार को आईसीसी और बीसीसीआई के बीच सहमति बनने के बाद शेड्यूल जारी कर दिया जाएगा. गौरतलब है कि मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. जबकि सेमीफाइनल मैचों की मेजबानी कोलकता और मुंबई करेगा.

ये भी पढ़ें-

धोनी की सलाह से बदल गई यशस्वी जयसवाल की किस्मत, स्टार बल्लेबाज ने खोला दिल का राज

IND vs WI: वेस्टइंडीज दौरे पर टीम का हिस्सा क्यों नहीं हैं मोहम्मद शमी? सामने आई हकीकत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

घूमा कैमरा, गंभीर के 'मास्टरप्लान' की खुली पोल; जानें व्हाइट बोर्ड पर क्या लिखा
घूमा कैमरा, गंभीर के 'मास्टरप्लान' की खुली पोल; जानें व्हाइट बोर्ड पर क्या लिखा
देवदत्त पडिक्कल ने बताया अपना अंतिम लक्ष्य, जो कहा वो सबको जानना चाहिए
देवदत्त पडिक्कल ने बताया अपना अंतिम लक्ष्य, जो कहा वो सबको जानना चाहिए
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
आउट या नॉटआउट, जुरेल के कैच पर बवाल; श्रीलंका के साथ नाइंसाफी?
आउट या नॉटआउट, जुरेल के कैच पर बवाल; श्रीलंका के साथ नाइंसाफी?

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget