एक्सप्लोरर

World Cup 2023 Final: टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया के इन 3 खिलाड़ियों से रहना होगा सावधान, पल भर में बदल सकते हैं मैच

India vs Australia: ऑस्ट्रेलिया ने दक्षिण अफ्रीका को सेमीफाइनल में हराकर फाइनल में जगह बनाई है. अब उसका भारत से सामना होगा.

India vs Australia World Cup 2023: पैट कमिंस की कप्तानी वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम विश्व कप 2023 के फाइनल मैच के लिए पूरी तरह तैयार है. ऑस्ट्रेलिया ने सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका को हराया था. अब उसका सामना भारत से होगा. भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच 19 नवंबर को अहमदाबाद में फाइनल खेला जाएगा. टीम इंडिया को इस मुकाबले में तीन खिलाड़ियों से सावधान रहना होगा. ग्लेन मैक्सवेल, डेविड वॉर्नर और एडम जाम्पा भारत के लिए दिक्कत बन सकते हैं.

तबाही मचा सकते हैं ग्लेन मैक्सवेल -

मैक्सवेल इस विश्वकप में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में फिलहाल 12वें नंबर पर हैं. उन्होंने 8 मैचों में 398 रन बनाए हैं. मैक्सवेल भले ही सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 5 खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल नहीं हैं. लेकिन वे मैच को पल भर में बदल देने की क्षमता रखते हैं. उन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ नाबाद दोहरा शतक जड़ा था. मैक्सवेल ने 201 रन बनाए थे. इससे पहले नीदरलैंड्स के खिलाफ शतक जड़ा था. वे भारत के खिलाफ भी अच्छा परफॉर्म कर सकते हैं.

डेविड वॉर्नर को रोकना होगा जरूरी -

वॉर्नर ने अभी तक 10 मैचों में 528 रन बनाए हैं. उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ अर्धशतक जड़ा था. इससे पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ 81 रन बनाए थे. वॉर्नर ने पाकिस्तान और नीदरलैंड्स के खिलाफ शतक लगाया था. उन्होंने पाक के खिलाफ 163 रनों की पारी खेली था. वॉर्नर भारत के खिलाफ पहले मैच में कुछ खास नहीं कर सके थे. हालांकि फाइनल में अलग अंदाज में दिख सकते हैं. भारतीय गेंदबाजों को उन्हें जल्दी ही आउट करना होगा.

एडम जाम्पा की घातक स्पिन -

जाम्पा इस बार सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में दूसरे नंबर पर हैं. उन्होंने 10 मैचों में 22 विकेट झटके हैं. कोहली और रोहित शर्मा जैसे भारतीय खिलाड़ी स्पिन खेलने में माहिल हैं. हालांकि फिर भी उन्हें सतर्क रहने की जरूरत होगी. जोश हेजलवुड और मिचेल स्टार्क भी टीम इंडिया के लिए घातक साबित हो सकते हैं.

यह भी पढ़ें : WC 2023 Final IND vs AUS: फाइनल मैच के लिए सज चुका है नरेंद्र मोदी स्टेडियम, भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच होगा मुकाबला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ऋषभ पंत ने तोड़ा गिलक्रिस्ट का महारिकॉर्ड, 1 छक्के से रचा नया इतिहास
ऋषभ पंत ने तोड़ा गिलक्रिस्ट का महारिकॉर्ड, 1 छक्के से रचा नया इतिहास
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
अगर ड्रॉ हुआ भारत-श्रीलंका का पहला टेस्ट, फिर WTC फाइनल में पहुंच पाएगी टीम इंडिया?
अगर ड्रॉ हुआ भारत-श्रीलंका का पहला टेस्ट, फिर WTC फाइनल में पहुंच पाएगी टीम इंडिया?
बांग्लादेश से हारने पर बवाल, रिकी पोंटिंग ने की ऑस्ट्रेलियाई टीम में बदलाव की मांग
बांग्लादेश से हारने पर बवाल, रिकी पोंटिंग ने की ऑस्ट्रेलियाई टीम में बदलाव की मांग

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget