एक्सप्लोरर

RECORD World Cup 2019: आज सचिन-लारा के रिकॉर्ड को तोड़कर इतिहास रचेंगे विराट कोहली

World Cup 2019: अगर विराट कोहली वेस्टइंडीज़ के खिलाफ खेले जाने वाले मुकाबले में 37 रन बना देते हैं तो फिर वो एक ऐसा रिकार्ड बना देंगे जहां तक पहुंचना बेहद मुश्किल हैं.

आज आईसीसी क्रिकेट विश्वकप 2019 में मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रेफर्ड में एक बड़ा मैच खेला जाना है, जहां पर टीम इंडिया आज वेस्टइंडीज़ के खिलाफ मैदान पर उतरेगी. भारतीय टीम ने अब तक पॉइंट्स टेबल में 5 में से 4 मुकाबले जीते हैं और वो 9 पॉइंट्स के साथ तीसरे स्थान पर है. टीम इंडिया अगर आज वेस्टइंडीज़ को धूल चटाती है तो फिर वो सेमीफाइनल के और भी करीब पहुंच जाएगी.

भारतीय टीम इस बेमिसाल प्रदर्शन के पीछे उसके बल्लेबाज़ों का अहम योगदान है. भले ही टीम इंडिया का कोई भी बल्लेबाज़ आईसीसी क्रिकेट विश्वकप में सर्वाधिक रन बनाने वाले टॉप-5 में नज़र नहीं आते हों लेकिन फिर भी टीम इंडिया के टॉप-3 शानदार फॉर्म में दिख रहे हैं.

इसमें बेहद खास योगदान है टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली का भी. विराट कोहली इस समय विश्वकप में 244 रन बनाकर खेल रहे हैं. साथ ही अगर वो आज वेस्टइंडीज़ के खिलाफ खेले जाने वाले मुकाबले में 37 रन बना देते हैं तो फिर वो एक ऐसा रिकार्ड बना देंगे जहां तक पहुंचना बेहद मुश्किल हैं.

सचिन और लारा को छोड़ेंगे पीछे:

कप्तान कोहली इंटरनेशनल क्रिकेट में 20,000 रन तक पहुंचने से केवल 37 रन दूर हैं. अगर वो कैरेबियाई टीम के खिलाफ ये करने में कामयाब होते हैं तो वो इस लैंडमार्क तक पहुंचने वाले 12वें बल्लेबाज और तीसरे भारतीय होंगे.

भारत के लिए अंतराष्ट्रीय क्रिकेट में सचिन तेंदुलकर (34,357 रन) और राहुल द्रविड़ (24,208 रन) इससे पहले ये कारनामा कर चुके हैं.

लेकिन बड़ी बात ये है कि 20,000 के माइलस्टोन तक पहुंचने के मामले में विराट, सचिन से भी तेज़ बनने जा रहे हैं. सचिन ने 453 पारियों में ये कारनामा किया था. जबकि विराट ने तो 416 पारियों में ही 19963 रन बना लिए हैं और अब ये रिकॉर्ड उनकी पकड़ में है.

आपको बता दें कि कोहली अब तक वनडे में 11,000 से अधिक जबकि टेस्ट में 6000 से अधिक रन बना चुके हैं. वहीं टी20 में उनके नाम 2263 रन हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LIVE: गॉल से आई अच्छी खबर, धूप खिली; अब कब शुरू हो सकता है खेल
LIVE: गॉल से आई अच्छी खबर, धूप खिली; अब कब शुरू हो सकता है खेल
23 साल में ऑस्ट्रेलिया की पहली हार पर क्या बोले कप्तान पैट कमिंस
23 साल में ऑस्ट्रेलिया की पहली हार पर क्या बोले कप्तान पैट कमिंस
'अगर साईं फिट हो जाए तो भी...' देवदत्त पडिक्कल को पूर्व क्रिकेटर ने बताया वरदान
'अगर साईं फिट हो जाए तो भी...' देवदत्त पडिक्कल को पूर्व क्रिकेटर ने बताया वरदान
WTC की टेबल में भारत से ऊपर बांग्लादेश, ऑस्ट्रेलिया को तगड़ा नुकसान
WTC की टेबल में भारत से ऊपर बांग्लादेश, ऑस्ट्रेलिया को तगड़ा नुकसान

वीडियोज

Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie
Hrithik Roshan-Saba Azad के Breakup Rumours के बीच Viral Dating App Profile ने बढ़ाई हलचल
अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘मुझे दिमागी नक्सल होने पर गर्व’, PM मोदी के बयान पर चिदंबरम का पलटवार
‘मुझे दिमागी नक्सल होने पर गर्व’, PM मोदी के बयान पर चिदंबरम का पलटवार
झालावाड़ में बस के ब्रेक फेल होने पर हुआ हादसा, 4 लोगों की मौत
झालावाड़ में बस के ब्रेक फेल होने पर हुआ हादसा, 4 लोगों की मौत
'तुम्हारे बिना जिंदगी कितनी बोरिंग होती...' सैफ के बर्थडे पर करीना ने लुटाया प्यार
'तुम्हारे बिना जिंदगी कितनी बोरिंग होती...' सैफ के बर्थडे पर करीना ने लुटाया प्यार
'अगर साईं फिट हो जाए तो भी...' देवदत्त पडिक्कल को पूर्व क्रिकेटर ने बताया वरदान
'अगर साईं फिट हो जाए तो भी...' देवदत्त पडिक्कल को पूर्व क्रिकेटर ने बताया वरदान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्री की बंदूक से चली गोली, दो लोग घायल
वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्री की बंदूक से चली गोली, दो लोग घायल
Smoking Side Effects: क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
मोबाइल की ब्लू लाइट से बचाएगा ये स्क्रीन प्रोटेक्टर? जानें सच्चाई
मोबाइल की ब्लू लाइट से बचाएगा ये स्क्रीन प्रोटेक्टर? जानें सच्चाई
Embed widget