एक्सप्लोरर

World Cup 2019: नेट प्रैक्टिस के दौरान चोटिल हुए भारतीय ऑलराउंडर विजय शंकर

भारतीय क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर विजय शंकर नेट प्रैक्टिस के दौरान बल्लेबाजी करते हुए चोटिल हो गए हैं.

न्यूजीलैंड के खिलाफ प्रैक्टिस मैच से पहले भारतीय क्रिकेट टीम को बड़ा झटका लगा है. भारतीय टीम के ऑलराउंडर विजय शंकर प्रैक्टिस के दौरान चोटिल हुए. शंकर को नेट्स में बल्लेबाजी करते हुए हाथ पर चोट लगी है.

चोटिल होने के बाद विजय शंकर काफी दर्द में लग रहे थे. विजय शंकर की चोट पर भारतीय टीम मैनेजमेंट और फिजियो अपनी नजर बनाए हुए हैं.

हालांकि अभी यह साफ नहीं हुआ है कि विजय शंकर की चोट कितनी गंभीर है और ना ही भारतीय टीम की ओर से अभी इस बारे में अभी कुछ बताया गया है. विजय शंकर की चोट अगर गंभीर होती है तो भारतीय टीम के सामने एक बड़ी मुश्किल खड़ी हो सकती है.

आपको बता दें कि विजय शंकर को भारतीय विश्व कप की टीम में नंबर चार पर की पोजिशन के लिए चुना गया है. भारतीय टीम लंबे समय से नंबर चार पर बल्लेबाजी के लिए कई खिलाड़ियों को आजमा चुकी थी लेकिन विजय शंकर के हाल के प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें टीम में जगह दी गई.

हालांकि टीम में विजय के चयन को लेकर क्रिकेट एक्सपर्ट की अलग-अलग राय सामने आई. कई लोगों का मानना था कि विजय की जगह टीम में युवा विकेटकीपर विस्फोटक बल्लेबाज ऋषभ पंत को जगह दी जानी चाहिए थी.

वहीं कुछ का यह भी मानना था कि नंबर चार की पोजिशन के लिए अंबाटी रायडू सबसे बेहतर विकल्प थे लेकिन इसके बावजूद भारतीय टीम मैनेजमेंट ने विजय शंकर पर भरोसा जताया.

इंग्लैंड में 30 मई से शुरू हो विश्व कप से पहले भारतीय टीम न्यूजीलैंड और बांग्लादेश के साथ प्रैक्टिस मैच खेलेगी जबकि विश्व कप में भारतीय टीम का मुकाबला साउथ अफ्रीका के साथ 5 जून को होगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

SL के खिलाफ पहले Test में भारत की प्लेइंग 11, अश्विन ने चुने ये खिलाड़ी
SL के खिलाफ पहले Test में भारत की प्लेइंग 11, अश्विन ने चुने ये खिलाड़ी
इंग्लैंड क्रिकेट में चीटिंग से हड़कंप, जानिए क्या है ‘क्लिकगेट’ का मामला?
इंग्लैंड क्रिकेट में चीटिंग से हड़कंप, जानिए क्या है ‘क्लिकगेट’ का मामला?
24 घंटे के भीतर मिली दूसरी नौकरी, रयान टेन डोएशेट की लगी लॉटरी
24 घंटे के भीतर मिली दूसरी नौकरी, रयान टेन डोएशेट की लगी लॉटरी
टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 6 ओपनर, पहले नंबर पर कौन
टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 6 ओपनर, पहले नंबर पर कौन

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हमारा इतिहास पढ़ लेना किसी का बाप भी...', आरक्षण हटाओ आंदोलन पर मोदी सरकार के मंत्री का पहला बयान
'हमारा इतिहास पढ़ लेना किसी का बाप भी...', आरक्षण हटाओ आंदोलन पर मोदी सरकार के मंत्री का पहला बयान
पप्पू यादव ने चीन का जिक्र कर किया बड़ा दावा, बताया कैसे पेपर लीक रोके सरकार
पप्पू यादव ने चीन का जिक्र कर किया बड़ा दावा, बताया कैसे पेपर लीक रोके सरकार
‘भारतीय सेना आकर हमें...’, PoK से किसने भेजा भारत को तगड़ा मैसेज?
‘भारतीय सेना आकर हमें...’, PoK से किसने भेजा भारत को तगड़ा मैसेज?
इंग्लैंड क्रिकेट में चीटिंग से हड़कंप, जानिए क्या है ‘क्लिकगेट’ का मामला?
इंग्लैंड क्रिकेट में चीटिंग से हड़कंप, जानिए क्या है ‘क्लिकगेट’ का मामला?
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर बोले राजा चौधरी, बेटी के इब्राहिम अली संग अफेयर के रूमर्स पर कही ये बात
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर छलका राजा चौधरी का दर्द
अचानक संसद क्यों पहुंचे NSA अजीत डोभाल, क्या है बड़ी वजह?
अचानक संसद क्यों पहुंचे NSA अजीत डोभाल, क्या है बड़ी वजह?
क्या फिर मारेंगे पलटी! ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या फिर मारेंगे पलटी! ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
ऑस्ट्रेलिया में पढ़ना है? यहां मिल रही स्कॉलरशिप
ऑस्ट्रेलिया में पढ़ना है? यहां मिल रही स्कॉलरशिप
Embed widget