एक्सप्लोरर

World Cup 2019: ऋषभ पंत के वर्ल्ड कप टीम में शामिल नहीं होने से थोड़ा हैरान हूं- सुनील गावस्कर

World Cup 2019: तैंतीस वर्षीय दिनेश कार्तिक ने भारत की विश्व कप के लिए चुनी गई 15 सदस्यीय टीम में दूसरे विकेटकीपर के स्थान पर पंत को पीछे छोड़ दिया है. विश्व कप इंग्लैंड में 30 मई से शुरू हो रहा है. गावस्कर ने कहा कि यह कदम हैरानी भरा है, लेकिन उन्होंने बेहतर विकेटकीपर के तौर पर कार्तिक का समर्थन किया.

पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर ने सोमवार को कहा कि वह युवा विकेटकीपर ऋषभ पंत के भारत की वर्ल्ड कप टीम से बाहर होने से हैरान हैं, क्योंकि वह काफी ‘बेहतरीन’ बल्लेबाजी फार्म में हैं और उसके विकेटकीपिंग कौशल में सुधार हो रहा है. तैंतीस वर्षीय दिनेश कार्तिक ने भारत की विश्व कप के लिए चुनी गई 15 सदस्यीय टीम में दूसरे विकेटकीपर के स्थान पर पंत को पीछे छोड़ दिया है. विश्व कप इंग्लैंड में 30 मई से शुरू हो रहा है. गावस्कर ने कहा कि यह कदम हैरानी भरा है, लेकिन उन्होंने बेहतर विकेटकीपर के तौर पर कार्तिक का समर्थन किया. गावस्कर ने ‘इंडिया टुडे’ से कहा, ‘‘पंत की फार्म को देखते हुए यह थोड़ा हैरानी भरा है. वह सिर्फ आईपीएल में ही नहीं बल्कि इससे पहले भी काफी बेहतरीन बल्लेबाजी कर रहा था. वह विकेटकीपिंग में भी काफी सुधार दिखा रहा था. वह शीर्ष छह में बाएं हाथ की बल्लेबाजी विकल्प मुहैया कराता जो गेंदबाजों के खिलाफ काफी अच्छा होता.’’ उन्होंने कहा, ‘‘गेंदबाजों को बाएं हाथ के बल्लेबाजों के लिए अपनी लाइन एवं लेंथ में बदलाव करना पड़ता और कप्तान को मैदान में काफी इंतजाम करने होते.’’ पंत ने इस मौजूदा आईपीएल में अभी तक 245 रन जबकि कार्तिक ने 111 रन बनाए हैं. गावस्कर ने हालांकि पंत की बल्लेबाजी फॉर्म की अनदेखी के फायदे भी बताते हुए कहा, ‘‘किसी दिन सुबह को अगर महेंद्र सिंह धोनी को फ्लू होता है और वह नहीं खेल पाता तो आप ऐसा खिलाड़ी चाहोगे जो बेहतर विकेटकीपर हो. मुझे लगता है कि कार्तिक को किसी और चीज से ज्यादा विकेटकीपिंग कौशल से ही टीम में जगह मिली.’’ पूर्व सलामी बल्लेबाज संजय मांजरेकर भी गावस्कर की राय से इत्तेफाक रखते हैं कि कार्तिक का टीम में चुना जाने की उम्मीद कम थी. उन्होंने कहा, ‘‘टीम चयन से हर किसी को खुश रखना असंभव है, लेकिन कार्तिक का टीम में चयन हैरानी भरा है. इस मामले में चयनकर्ता निरंतरता नहीं दिखाने के दोषी हैं. जनवरी 2019 में टीम से बाहर किये जाने के बाद सीधे विश्व कप टीम के लिये चुना जाना.’’ इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने कहा कि पंत को बाहर करने का फैसला अजीब सा है. उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘विश्व कप टीम में ऋषभ पंत नहीं....भारतीय चयनकर्ताओं का यह फैसला अजीबोगरीब है.’’ गावस्कर ने कहा कि तमिलनाडु के ऑलराउंडर विजय शंकर की ‘त्रिआयामी विशेषताओं’ को देखते हुए वह टीम के लिये काफी उपयोगी खिलाड़ी होंगे. उन्होंने कहा, ‘‘वह ऐसा क्रिकेटर है जिसने पिछले एक साल में काफी सुधार किया है. उसके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी हुई है. शंकर काफी उपयोगी क्रिकेटर भी है. वह काफी अच्छा बल्लेबाज है, उपयोगी गेंदबाज है और बेहतरीन फील्डर है.’’ पूर्व भारतीय बल्लेबाज आकाश चोपड़ा ने कहा कि पंत को केंद्रीय अनुबंध में शीर्ष वर्ग में शामिल किये जाने से उन्हें लगा था कि यह युवा खिलाड़ी भारत की विश्व कप टीम में जगह बना लेगा. उन्होंने अपने ट्विटर पर लिखा, ‘‘कुछ हफ्ते पहले पंत को केंद्रीय अनुबंधों में शीर्ष वर्ग में शामिल किया था. भारत ने चौथे स्थान के विकल्प के लिए शंकर को चुना है. लेकिन उन्हें यह नहीं पता कि यह कारगर होगा या नहीं. डीके तभी खेलेगा जब धोनी उपलब्ध नहीं होंगे. कोई चौथा तेज गेंदबाज नहीं. दिलचस्प विकल्प. उम्मीद करते हैं कि यह कारगर होगा. गुडलक.’’ भारत की 2007 विश्व टी-20 जीत के स्टार रहे पूर्व भारतीय क्रिकेटर आर पी सिंह ने कहा, ‘‘स्पष्ट रूप से टीम चयन में दिनेश कार्तिक के रूप में अनुभव और संयम को चुना गया है. मध्यक्रम देखना काफी दिलचस्प होगा जिसमें लोकेश राहुल और दिनेश कार्तिक चौथे नंबर पर हो सकते हैं. बाकी सब ठीक दिखता है.’’ ये है विश्वकप में जानें वाली 15 खिलाड़ियों वाली टीम इंडिया रोहित शर्मा, शिखर धवन, केएल राहुल, विराट कोहली(कप्तान), केदार जाधव, दिनेश कार्तिक, एमएस धोनी(विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, विजय शंकर, रविन्द्र जडेजा, कुलदीप यादव, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी, युजवेन्द्र चहल, जसप्रीत बुमराह.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वैभव सूर्यवंशी के इंडिया डेब्यू वाली बहस में कूदे एबी डिविलियर्स; भारतीय कोच पर साधा निशाना; जानें क्या कहा
वैभव सूर्यवंशी के इंडिया डेब्यू वाली बहस में कूदे एबी डिविलियर्स; भारतीय कोच पर साधा निशाना
जुलाई में 11 मैच खेलेगी टीम इंडिया, कब, किससे होगी भिड़ंत? देखें इस महीने के सभी मैचों का शेड्यूल
जुलाई में 11 मैच खेलेगी टीम इंडिया, कब, किससे होगी भिड़ंत? देखें इस महीने के सभी मैचों का शेड्यूल
12 दिन, 2000 KM..., हार्दिक पांड्या से मिलने साइकिल से पहुंचा उनका जबरा फैन, रिटर्न में मिले ढेर सारे गिफ्ट!
12 दिन, 2000 KM..., हार्दिक से मिलने साइकिल से पहुंचा उनका जबरा फैन, रिटर्न गिफ्ट भी मिले
इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है चैंपियन RCB, जानें किस-किस के बाहर होने की है उम्मीद
इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है चैंपियन RCB, जानें किस-किस के बाहर होने की है उम्मीद

वीडियोज

Bollywood News: रूढ़िवादी या रियलिटी? फिल्म 'Toxic' में महिलाओं के चित्रण पर इंटरनेट पर छिड़ी जंग। (02-07-2026)
Super Subbu Review: बिना अश्लीलता के देती है जरूरी Sex Education
पति ब्रह्मचारी :😱Suraj का गॉडफादर अवतार, Isha की किडनैपिंग के पीछे छुपा है घर का बड़ा राज #sbs
Shri Ram से मर्यादा, Mahadev से संतुलन सीखिए' - Ashutosh Rana
India-Japan के बीच कई बड़ी Deal, PM मोदी ने किया बड़ा ऐलान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'असली TMC किसकी?', ममता बनर्जी और रितब्रत बनर्जी को चुनाव आयोग का नोटिस, 6 जुलाई तक मांगा जवाब
'असली TMC किसकी?', ममता बनर्जी और रितब्रत बनर्जी को चुनाव आयोग का नोटिस, 6 जुलाई तक मांगा जवाब
Monsoon Update: पूरे यूपी पर छाया मानसून, मगर चाल सुस्त, जोर नहीं पकड़ पा रहा बारिश का सिलसिला
पूरे यूपी पर छाया मानसून, मगर चाल सुस्त, जोर नहीं पकड़ पा रहा बारिश का सिलसिला
तारक मेहता फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी की शादी, जमकर नाचे एक्टर, सिंगिंग का भी लगाया तड़का, वीडियो
तारक मेहता फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी की शादी, जमकर नाचे एक्टर, सिंगिंग का भी लगाया तड़का
इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है चैंपियन RCB, जानें किस-किस के बाहर होने की है उम्मीद
इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है चैंपियन RCB, जानें किस-किस के बाहर होने की है उम्मीद
संयुक्त अभ्यास, रणनीतिक सहयोग और समुद्री सुरक्षा… भारत दौरे पर आयीं जापान PM ताकाइची ने क्या-क्या कहा
संयुक्त अभ्यास, रणनीतिक सहयोग और समुद्री सुरक्षा… भारत दौरे पर आयीं जापान PM ने क्या-क्या कहा
Ketan Agarwal Murder Case: क्राइम सीन पर 'रिहर्सल' के बाद फंसा पेंच, बयानों में उलझे आरोपी, सिया ने पुलिस को क्या बताया?
क्राइम सीन पर 'रिहर्सल' के बाद फंसा पेंच, बयानों में उलझे आरोपी, सिया ने पुलिस को क्या बताया?
Explained: NDA का 'मिशन 360' क्या? 41 सांसद जुटा लो या फिर विपक्षी सांसद रहें गायब, किस तिकड़म में उलझी बीजेपी?
NDA का 'मिशन 360' क्या? 41 सांसद जुटें या विपक्षी सांसद रहें गायब, किस तिकड़म में उलझी बीजेपी?
TRE-3 शिक्षक भर्ती: 18 महीने का NIOS D.El.Ed करने वालों की छिनेगी जॉब, शिक्षा विभाग का सख्त आदेश
TRE-3 शिक्षक भर्ती: 18 महीने का NIOS D.El.Ed करने वालों की छिनेगी जॉब, शिक्षा विभाग का सख्त आदेश
Embed widget