एक्सप्लोरर

विश्व कप में ऑस्ट्रेलियाई टीम के मुख्य हथियार होंगे ग्लेन मैक्सवेल: पैट कमिंस

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज पैट कमिंस का मानना है कि विश्व कप में उनके टीम साथी और ऑलराउंडर खिलाड़ी ग्लैन मैक्सवेल एक मुख्य हथियार होंगे.

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज पैट कमिंस का मानना है कि विश्व कप में उनके टीम साथी और ऑलराउंडर खिलाड़ी ग्लैन मैक्सवेल एक मुख्य हथियार होंगे.

पांच बार की विश्व विजेता ऑस्ट्रेलिया ने विश्व कप के मुख्य मुकाबले शुरू होने से पहले लगातार दो प्रेक्टिस मैच जीतकर अपने इरादे बता दिए हैं. टीम ने पहले मैच में मेजबान इंग्लैंड को और दूसरे मैच में श्रीलंका को मात दी है. मैक्सवेल ने श्रीलंका के खिलाफ 36 गेंदों पर 36 रन बनाए थे और एक विकेट भी हासिल किया था.

ऑस्ट्रेलिया के लिए 48 वनडे मैचों में अब तक 82 विकेट झटक चुके कमिंस का कहना है कि मैक्सवेल इस टूर्नामेंट में टीम के लिए महत्वपूर्ण खिलाड़ी साबित होंगे और वह ऑस्ट्रेलिया को छठी बार विश्व कप दिलाने में अहम भूमिका निभा सकते हैं.

कमिंस ने कहा, "मुझे लगता है कि उन्होंने (मैक्सवेल) ने पिछले कई महीने से जिस तरह से बल्ले से मैच को हमारी ओर पलटा है वह शानदार रहा है. इसके अलावा 10 ओवर पूरे कराने के लिए वह एक अच्छा विकल्प भी हैं."

उन्होंने कहा, "फील्डिंग में भी उनमें रन आउट करने और कैच लेने की शानदार कला है. वह संभवत हमारे छठे गेंदबाज भी हैं, लेकिन उनका दिन रहने पर वह पूरे 10 ओवर भी फेंक सकते हैं. वह बेहतरीन फॉर्म में हैं. फैंस भी हमसे अच्छा प्रदर्शन करने की उम्मीद करते हैं. हम पिछले 30-40 सालों में काफी सफल रहे हैं और इससे हमारा विश्वास बढ़ा हुआ है."

30 साल के मैक्सवेल ने ऑस्ट्रेलिया के अब तक 100 वनडे मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 2700 रन बनाने के अलावा 50 विकेट भी हासिल किए हैं.

कमिंस ने कहा, " पिछले कुछ महीनों से हमने अपने खेल में निरंतरता बनाए रखा है. टेस्ट क्रिकेट से वनडे क्रिकेट में लौटना काफी मुश्किल होता है, लेकिन हमने एक टीम बनाई है."

उन्होंने साथ ही कहा, "लेकिन पिछले छह महीनों में हमने एक स्पेशल टीम बनाई है और हर किसी खिलाड़ी ने टीम में अपनी भूमिका को समझा है. अब हर किसी को ऐसा लगता है कि हम सब एक अच्छी जगह हैं. हाल के समय में टीम ने कई सारे मैच खेले हैं और अब आगे आने वाले मैचों के लिए टीम पूरी तरह से तैयार है."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'रोहित और विराट को टीम से इसलिए नहीं निकाला जा सकता क्योंकि...', रविचंद्रन अश्विन ने जो बात बोली वो फैन्स को खुश कर देगी
'रोहित और विराट को टीम से इसलिए नहीं निकाला जा सकता क्योंकि...', रविचंद्रन अश्विन ने जो बात बोली वो फैन्स को खुश कर देगी
5 कारण, आखिर रोहित शर्मा को संन्यास के लिए क्यों नहीं कर सकता कोई मजबूर?
5 कारण, आखिर रोहित शर्मा को संन्यास के लिए क्यों नहीं कर सकता कोई मजबूर?
बतौर गेंदबाज टेस्ट में केमार रोच का 'तिहरा शतक', केंसिंग्टन ओवल में किया जाएगा सम्मानित
बतौर गेंदबाज टेस्ट में केमार रोच का 'तिहरा शतक', केंसिंग्टन ओवल में किया जाएगा सम्मानित
इंग्लैंड सीरीज के बाद इन 5 खिलाड़ियों पर गिरेगी गाज? एक तो खाता तक नहीं खोल सका
इंग्लैंड सीरीज के बाद इन 5 खिलाड़ियों पर गिरेगी गाज? एक तो खाता तक नहीं खोल सका

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संसद तक आज भी मार्च करेगी CJP ? अभिजीत दीपके ने किया बड़ा दावा, जानें क्या है प्लान
संसद तक आज भी मार्च करेगी CJP ? अभिजीत दीपके ने किया बड़ा दावा, जानें क्या है प्लान
मार्च के बाद जंतर-मंतर के क्या हैं हालात? रातभर डटे रहे प्रदर्शनकारी, सुबह फिर तैयार किया स्टेज
मार्च के बाद जंतर-मंतर के क्या हैं हालात? रातभर डटे रहे प्रदर्शनकारी, सुबह फिर तैयार किया स्टेज
'रोहित और विराट को टीम से इसलिए नहीं निकाला जा सकता क्योंकि...', रविचंद्रन अश्विन ने जो बात बोली वो फैन्स को खुश कर देगी
'रोहित और विराट को टीम से इसलिए नहीं निकाला जा सकता क्योंकि...', रविचंद्रन अश्विन ने जो बात बोली वो फैन्स को खुश कर देगी
यूपी के लिए मौसम विभाग का रेड अलर्ट, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक क्या है चेतावनी, जानें
यूपी के लिए मौसम विभाग का रेड अलर्ट, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक क्या है चेतावनी, जानें
The Odyssey BO Collection Day 4: मंडे टेस्ट में 'द ओडिसी' ने किया टॉप, चौथे दिन धुआंधार छापे नोट, बनाने वाली है इतना बड़ा रिकॉर्ड
मंडे टेस्ट में 'द ओडिसी' ने किया टॉप, चौथे दिन धुआंधार छापे नोट, बनाने वाली है इतना बड़ा रिकॉर्ड
कलकत्ता HC ने रेप के आरोप में इस IPL क्रिकेटर को गिरफ़्तार करने का दिया आदेश, जानिए कौन है वो खिलाड़ी
कलकत्ता HC ने रेप के आरोप में इस IPL क्रिकेटर को गिरफ़्तार करने का दिया आदेश, जानिए कौन है वो खिलाड़ी
रात भर संसद में धरने पर बैठे चंद्रशेखर आजाद, बोले- 'छात्रों पर हुआ लाठीचार्ज जलियांवाला बाग के बराबर'
रात भर संसद में धरने पर बैठे चंद्रशेखर आजाद, बोले- 'छात्रों पर हुआ लाठीचार्ज जलियांवाला बाग के बराबर'
Bihar Police Viral Video: एक ही बाइक पर ठुंसे 4 पुलिसवाले, वीडियो देख भड़के लोग बोले- क्या इनका चालान कटेगा?
एक ही बाइक पर ठुंसे 4 पुलिसवाले, वीडियो देख भड़के लोग बोले- क्या इनका चालान कटेगा?
Embed widget