एक्सप्लोरर

वर्ल्ड कप 2019: इंग्लैंड- न्यूजीलैंड मैच पर 3 टीमों की किस्मत दांव पर

दोनों मैचों में टीम की बल्लेबाजी सही नहीं रही थी और अब वे इंग्लैंड के खिलाफ मैच में इसमें सुधार करना चाहेंगे. गेंदबाजी में तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट ने आस्ट्रेलिया के खिलाफ हैट्रिक ली थी और टीम को अब उनसे इंग्लैंड के खिलाफ भी ऐसे ही प्रदर्शन की उम्मीद होगी.

भारत के खिलाफ मिली शानदार जीत से उत्साहित मेजबान इंग्लैंड बुधवार को यहां रिवरसाइड क्रिकेट ग्राउंड पर न्यूजीलैंड के साथ होने वाले आईसीसी विश्व कप-2019 के अपने अंतिम लीग मैच में जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में अपना स्थान पक्का करना चाहेगी. इंग्लैंड की टीम अगर यह मुकाबला हार जाती है और पाकिस्तान की टीम अगर बांग्लादेश को हरा देती है तो फिर पाकिस्तान की टीम सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी.

वहीं, दूसरी तरफ न्यूजीलैंड की टीम अगर इंग्लैंड के हाथों यह मैच गंवा देती है तो फिर बांग्लादेश और पाकिस्तान, दोनों के लिए सेमीफाइनल में पहुंचने की संभावनाएं बढ़ जाएंगी. इंग्लैंड की टीम को श्रीलंका और आस्ट्रेलिया के खिलाफ मिली हार के बाद काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था. लेकिन, टीम ने इस आलोचनाओं को सकारात्मक रूप से लेते हुए भारत के खिलाफ शानदार वापसी की और उसे 31 रनों से हराकर सेमीफाइनल में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को जिंदा रखा.

सलामी बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो और जेसन रॉय ने भारत की मजबूत गेंदबाजी के खिलाफ टीम को बेहतरीन शुरुआत दी. बेयरस्टो के बेहतरीन शतक की मदद से इंग्लैंड ने 338 रनों का विशाल स्कोर बनाया. बल्लेबाजी के अलावा टीम ने गेंदबाजी विभाग में भी अच्छा प्रदर्शन किया और भारत को पांच विकेट पर 306 रनों पर रोक दिया.

अंकतालिका में इंग्लैंड की टीम इस समय आठ मैचों में 10 अंकों के साथ चौथे नंबर पर है जबकि न्यूजीलैंड की टीम इतने ही मैचों में 11 अंकों के साथ इंग्लैंड से एक स्थान ऊपर तीसरे नंबर पर है. न्यूजीलैंड को पाकिस्तान और आस्ट्रेलिया के खिलाफ पिछले दो मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है.

दोनों मैचों में टीम की बल्लेबाजी सही नहीं रही थी और अब वे इंग्लैंड के खिलाफ मैच में इसमें सुधार करना चाहेंगे. कप्तान केन विलियम्सन को अपने विस्फोटक बल्लेबाज मार्टिन गुप्तिल से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी, जो उन्होंने 2015 के विश्व कप में किया था.

गेंदबाजी में तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट ने आस्ट्रेलिया के खिलाफ हैट्रिक ली थी और टीम को अब उनसे इंग्लैंड के खिलाफ भी ऐसे ही प्रदर्शन की उम्मीद होगी.

इंग्लैंड-न्यूजीलैंड के बीच होने वाले इस मैच में पाकिस्तानी दर्शक भी न्यूजीलैंड की टीम का सपोर्ट करते नजर आ सकते हैं क्योंकि अगर कीवी टीम यह मैच जीतती है तो फिर पाकिस्तान के लिए सेमीफाइनल की राह आसान हो जाएगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

श्रीलंका के बाद बांग्लादेश जाएगी टीम इंडिया, सामने आया बहुत बड़ा अपडेट
श्रीलंका के बाद बांग्लादेश जाएगी टीम इंडिया, सामने आया बहुत बड़ा अपडेट
जिस दिग्गज ने भारत को जिताया वर्ल्ड कप! अब श्रीलंका के साथ मिलकर कर रहा है हराने की प्लानिंग
जिस दिग्गज ने भारत को जिताया वर्ल्ड कप! अब श्रीलंका के साथ मिलकर कर रहा है हराने की प्लानिंग
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट स्क्वॉड में शामिल हुए सरफराज खान, BCCI ने किया आधिकारिक एलान
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट स्क्वॉड में शामिल हुए सरफराज खान, BCCI ने किया आधिकारिक एलान
आखिरी ओवर में चाहिए थे 16 रन, सिराज ने की छक्कों की बारिश; श्रीलंका ने चेक किया बैट
आखिरी ओवर में चाहिए थे 16 रन, सिराज ने की छक्कों की बारिश; श्रीलंका ने चेक किया बैट

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप का चौंकाने वाला फैसला, अमेरिकी सेना के इस बड़े अधिकारी को पद से हटाया
ट्रंप का चौंकाने वाला फैसला, अमेरिकी सेना के इस बड़े अधिकारी को पद से हटाया
दिल्ली में अब कब होगी बारिश? जानें अगले 7 दिनों का मौसम अपडेट
दिल्ली में अब कब होगी बारिश? जानें अगले 7 दिनों का मौसम अपडेट
Spider Man BO Day 11: दूसरे संडे 'स्पाइडर-मैन' बनी भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म, चकनाचूर किया 'अवतार 2' का रिकॉर्ड
दूसरे संडे 'स्पाइडर-मैन' का तहलका, बनी भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
iPhone 18 Pro मॉडल्स में मिलेंगे ये धांसू अपग्रेड, देखें लिस्ट
iPhone 18 Pro मॉडल्स में मिलेंगे ये धांसू अपग्रेड, देखें लिस्ट
अगस्त में करें इन तीन सब्जियों की खेती, होगी मोटी कमाई
अगस्त में करें इन तीन सब्जियों की खेती, होगी मोटी कमाई
Embed widget